- मैनपावर की कमी होने के कारण क्रेन ऑपरेटर की कार्य दक्षता में प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी खबर आ रही है। लोईमू का एक प्रतिनिधि मंडल ने एसएमएस 2 के मुख्य महाप्रबंधक एसके घोषाल से मुलाकात की है। कन्वर्टर शॉप में कार्यरत क्रेन ऑपरेटरों की समस्याओं से अवगत कराया गया। मैनपावर की कमी होने के कारण क्रेन ऑपरेटर की कार्य दक्षता में प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
उत्पादन एवं टारगेट पूरा करने का दबाव कर्मियों पर इतना ज्यादा है कि लगातार 8 घंटे काम करने के बाद भी कर्मी तनाव में रहते हैं। इसका नकारात्मक परिणाम है कि लगातार 6 दिन नाइट शिफ्ट करने के बाद क्रेन ऑपरेटर अभिषेक कुमार यादव को ब्रेन स्ट्रोक और लकवा हुआ। अभी वह सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती है।
यूनियन ने यह भी मांग किया कि सेंशन पोस्ट एवं मैन इन पोजिशन के आधार पर कर्मियों को कार्यभार दिया जाए, क्योंकि कन्वर्टर शॉप में क्रेन ऑपरेशन का काम एक क्रिटिकल जॉब है। इसलिए यहां पर परमानेंट कर्मियों की संख्या को बढ़ाया जाए। इसके साथ ही अभिषेक कुमार यादव के बेहतर इलाज के लिए उचित कदम उठाया जाए।
मुख्य महाप्रबंधक एसके घोषाल ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए सभी बिंदुओं पर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। यूनियन के प्रतिनिधि मंडल में देवेंद्र कुमार सोनी, सुरेंद्र मोहंती,राजेश्वर कुमार साहू थे।














