बीएसपी Central Mechanical Organization के 7 अधिकारी और 12 कर्मचारियों को मिला शाबाश पुरस्कार

7 Officers and 12 Employees of BSP Central Mechanical Organization Received Shabash Award
  • अधिकारी बोले-अपने कार्यों में उत्कृष्टता बनाए रखें, ताकि संयंत्र वार्षिक उत्पादन के आंकड़ों को पूर्ण कर सकें और नई ऊँचाइयों को प्राप्त करें।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल बीएसपी के केंद्रीय यांत्रिकी संघठन (Central Mechanical Organization) ने शाबाश योजना 2025-26 के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह मनाया गया। विभिन्न कर्मियों को शाबाश स्कीम कैटेगरी 2 के तहत पुरस्कृत किया गया। संयंत्र द्वारा कर्मियों को उनके कार्य क्षेत्र मे विशेष कार्यों के लिए यह पुरस्कार दिया जाता हैं।

केंद्रीय यांत्रिकी संघठन के विभिन्न विभागों से कुल 07 कार्यपालक और 12 गैर कार्यपालक कर्मियों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसके बेहेरा (मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी-एमएंडयू) और प्रमोद कुमार (मुख्य महाप्रबंधक-मैकेनिकल) ने पुरस्कार प्रदान किए।

पुरस्कृत कर्मियों में सुनील कुमार (महाप्रबंधक-सीएमएम),संजेश (उप महाप्रबंधक-मैकेनिकल सर्विसेस) राजेश नायर (सहायक महाप्रबंधक-सीएमएम),विजय कुमार सैनी ((सहायक महाप्रबंधक-ईएम),अरविंदर सिंह चाना (सहायक महाप्रबंधक-सीएमएम) राकेश चौधरी (प्रबंधक-प्लांट गैरेज) शिव प्रसाद (सीनियर ड्राफ्ट्समैन-ई.डीडी), दीपक कुमार यादव (ओ.सी.टी-सी.ई.डी), आदित्य कुमार साहू (सहायक प्रबंधक-सी.ई.डी) और अन्य कर्मी शामिल थे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि एसके बेहेरा (मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी-एमएंडयू) और प्रमोद कुमार (मुख्य महाप्रबंधक-मैकेनिकल) ने पुरस्कृत कर्मियों को बधाई दी और पुरस्कृत कर्मियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसी तरह अपने कार्यों में उत्कृष्टता बनाए रखें, ताकि संयंत्र वार्षिक उत्पादन के आंकड़ों को पूर्ण कर सकें और नई ऊँचाइयों को प्राप्त करें।

मुख्य महाप्रबंधक (यांत्रिकी) ने 2025-26 के उपलब्धियों को बताते हुए पुरस्कृत कर्मियों की भूमिका को खूब सराहा और आगे की चुनौतियों का सामना करने हेतु मार्गदर्शन किया। पुरस्कार समारोह में केंद्रीय यांत्रिकी संघठन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी आशीष घोष (महाप्रबंधक-मेक सर्विसेस), नबर्षी राय (महाप्रबंधक-सीएमएम), वर्गीस.पी.जॉन, राकेश पाण्डे (महाप्रबंधक-सी.ई.डी), बीएन झा (महाप्रबंधक-सी.ई.डी), आरके बोराह (महाप्रबंधक-सीएमएम), मुजीब हुसैन (महाप्रबंधक-ई.डी.डी),मेजी मेजर सिंह (महाप्रबंधक-ई.डी.डी), प्रदीप्ता भौमिक (महाप्रबंधक-प्लांट गैरेज),राहुल निगम (महाप्रबंधक-पीईएम) और अन्य उपस्थित अधिकारीयों ने भी सभी पुरस्कृत कर्मियों को बधाई दी।