BSP News: CITU के सेफ्टी सुझाव पर ED Works का एक्शन, मर्चेंट मिल में एप्रोच रोड का निर्माण, कर्मचारी बोले-थैंक्यू

BSP News ED Works Takes Action on CITUs Suggestion on Safety Construction of Approach Road at Merchant Mill Employees Say Thank You
  • सीटू नेताओं ने मर्चेंट मिल शिपिंग एरिया में टेलर मूवमेंट को स्मूथ करने का मुद्दा उठाया था।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट के ईडी वर्क्स राकेश कुमार ने सेफ्टी के सुझाव पर तत्काल एक्शन ले लिया है। इससे कर्मचारियों में खुशी है। सीटू नेताओं ने बकाया ईडी वर्क्स का शुक्रिया अदा किया।

सीटू का प्रतिनिधिमंडल 25 मार्च को ईडी वर्क्स के साथ बैठक की थी। इस बैठक में उनसे विभिन्न मिल के शिपिंग एरिया के सुरक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसी दौरान सीटू के नेताओं ने मर्चेंट मिल शिपिंग एरिया में टेलर मूवमेंट को स्मूथ करने, बी ओ एस एम वैगन लोडिंग की समस्या एवं अन्य मुद्दों को उठाया था। इस पर राकेश कुमार ने स्वयं कहा कि मैं अगले दो-तीन दिनों में मर्चेंट मिल शिपिंग एरिया का दौरा करूंगा और आवश्यक सुरक्षा उपाय करेंगे, जिसमें सीटू के पदाधिकारियों को उपस्थित रहने को कहा।

28 मार्च को शिपिंग एरिया का दौरा करने पहुंचे ईडी वर्क्स

ईडी वर्क्स राकेश कुमार स्वयं 28 मार्च को सुबह लगभग 11:00 बजे मर्चेंट मिल शिपिंग एरिया पहुंचे एवं वहां पर सीटू नेताओं को भी बुलाया गया था, जिसमें सीटू के महासचिव टी जोगाराव, उपाध्यक्ष केंवेद्र सुंदर, सहायक महासचिव जगन्नाथ प्रसाद त्रिवेदी के साथ मर्चेंट मिल से सीटू नेता के बी रोशन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर मर्चेंट एवं वायर राड मिल के मुख्य महाप्रबंधक एमके गोयल, महाप्रबंधक एस के हरिरमानी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

सीटू के पदाधिकारियों ने ईडी वर्क्स के सामने कुछ समस्याएं एवं उसके समाधान के लिए सुझाव रखा, जिसमें मुख्य रूप से बीओएसएम वैगन की हाइट ज्यादा होने के कारण वैगन की लोडिंग में आने वाली समस्या, टेलर लोडिंग के बाद सरलता के साथ वहां से निकालना एवं रेल्वे टी एक्स आर द्वारा लोडिंग के पश्चात गाड़ियों के निरीक्षण के लिए उचित प्लेटफार्म बनाने की मांग की गई थी। जिस पर ईडी वर्क्स ने मर्चेंट एवं वायर राड मिल के मुख्य महाप्रबंधक एमके गोयल, महाप्रबंधक एस के हरिरमानी को आवश्यक निर्देश दिए तथा सीजीएम मैकेनिकल को शिपिंग एरिया में प्लेटफार्म बनाने का काम शुरू करने का निर्देश दिए थे।

4 अप्रैल से शुरू हुआ एप्रोच रोड बनाने का काम

इसी कड़ी में मर्चेंट मिल के केबी रोशन ने ईडी से एप्रोच रोड बनाने की मांग की, जिस पर उन्होंने तुरंत अधिकारियों के सामने ही तत्काल नोट शीट मूव करने एवं जल्द से जल्द इस काम को शुरू करने का आश्वासन दिया। ईडी द्वारा 28 मार्च को कहे अनुसार 4 अप्रैल को एप्रोच रोड का कार्य चालू हो गया। इसके लिए सीटू के प्रतिनिधिमंडल ने उनका आभार व्यक्त किया।

सुरक्षा प्रथम को मजबूती से अमल नहीं करवा रहे हैं कई विभागों के उच्च अधिकारी

सीटू ने इस बात को लेकर भी चिंता जताई कि ईडी वर्क्स लगातार दुर्घटनाओं को लेकर जमीनी स्तर पर लोगों से संवाद कर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हर स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। लेकिन उसके बाद भी जिस तरह से दुर्घटनाएं घट रही है। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है अभी भी संयंत्र के कर्मियों एवं अधिकारियों को सुरक्षा के प्रति अपनी भागीदारी को सुनिश्चित नहीं कर रहे है। इस दिशा में तेजी से काम करना होगा, ताकि संयंत्र कर्मियों को दुर्घटनाओं से बचा सके।