- रिसाली में महिला दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम, उत्कृष्ट महिलाओं का हुआ सम्मान।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। अराध्या दुर्गा जन कल्याण समिति रिसाली द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस अब मनाया गया। बच्चों के एग्जाम आदि की वजह से कार्यक्रम अब आयोजित किए गए। इस अवसर पर भिलाई क्लब सिविक सेंटर में भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल से सम्मानित समाजसेविका त्रिशा साहू, ऑटिज्म स्कूल से जुड़ी समाजसेविका वनश्री, सार्थक कदम से वी. अनुराधा, स्पोर्ट्स टीचर समाजसेवी मनोरमा पांडे, समाजसेवी डॉ. मीनल सतकर एवं मैत्री महिला समिति के अध्यक्ष आशा यादव विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। एकल नृत्य में मनीषा सिन्हा, मधु ठाकुर, सुनीता सिंह, चिक्की, नीतू सेंगर, श्वेता देशमुख एवं अनामिका सिसोदिया ने शानदार प्रस्तुति दी। नृत्य नाटिका में चांदनी रंधावा, नेहा सिंह, सरिता साहू, किरण जायसवाल, हेमू देशमुख विनीता देवांगन रूबी वर्मा वाणी बंजारे, ने प्रस्तुति दी। ग्रुप डांस में सुनीता केसरवानी, रीता अवस्थी, स्वाती ध्रुव, एवं हेमलता साहू ने आकर्षक प्रदर्शन किया।
गायन प्रस्तुतियों में शिप्रा मजूमदार, मीनाक्षी खन्ना, खुशबू वैद्य, कंचन भार्गव एवं अंजलि शर्मा ने अपनी मधुर आवाज से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
कार्यक्रम का संचालन मंजू घोष द्वारा किया गया। समिति की अध्यक्ष अर्चना सहारे के नेतृत्व में यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की सफलता में शिप्रा मजूमदार, मंजू सामंता, दिव्या सिंह, हेमू देशमुख, पदमा साहू, जूली गुप्ता, शैला, हीरा साहू, रीता भटनागर, शाइनी, आशा तिवारी, डॉली करमकर, रीता कसकर, बबीता केला, ममता सिंह, वंदना यादव, लक्ष्मी, उमा एवं अनीता ठाकुर दीपा अनीता ताम्रकार सीमा यादव सहित अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
समिति द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम सामाजिक एकता, महिला सशक्तिकरण एवं प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।













