Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • जनगणना 2027: भिलाई स्टील प्लांट के ढाई सौ कर्मचारियों की लगी ड्यूटी, अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टी पर प्रतिबंध
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

जनगणना 2027: भिलाई स्टील प्लांट के ढाई सौ कर्मचारियों की लगी ड्यूटी, अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टी पर प्रतिबंध

Azmat ali 24/04/2026 1 minute read
Census 2027 250 Employees of Bhilai Steel Plant on Census Duty Ban on Leave for Officers and Employees

बिना अनुमति नहीं मिलेगा अवकाश। विशेष परिस्थितियों पर ही किया जाएगा अवकाश स्वीकृत। छत्तीसगढ़ सरकार का आदेश। बीएसपी से सिर्फ कर्मचारी ड्यूटी पर।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। जनगणना 2027 के कार्य में सेल भिलाई स्टील प्लांट के 250 कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। 3 दिन की ट्रेनिंग के बाद अब मई से एक माह के लिए घर-घर सर्वे किया जाएगा। इसके बाद जनवरी में सर्वे का शेष कार्य किया जाएगा। जिला प्रशासन का सख्त आदेश है कि जनगणना 2027 से जुड़े कार्यों को अन्य सभी कार्यों की तुलना में सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए, ताकि यह महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य समय पर पूरा हो सके।

सेल भिलाई स्टील प्लांट से करीब 400 कर्मचारियों की मांग की गई थी। मैनपॉवर दिक्कत को लेकर प्रबंधन ने जिला प्रशासन से करीब ढाई सौ कर्मचारी ही उपलब्ध कराने की बात कही थी। प्रशासन की अनुमति के बाद 3 दिन की ट्रेनिंग हो चुकी है।

99 प्रतिशत कर्मचारियों की सेक्टर एरिया में ही ड्यूटी लगाई गई है। कुछ कर्मचारियों को खुर्सीपार, कैंप एरिया में भेजा जाएगा। एक कर्मचारी को 200 मकान दिया जाएगा। इसके बाद जनवरी में विस्तृत जनगणना शुरू होगी। इस कार्य के एवज में कर्मचारियों को सरकार की तरफ से करीब 20 हजार रुपए का भुगतान किया जाएगा।

अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध

जनगणना 2027 के तहत दुर्ग जिले में कार्य प्रक्रियाधीन है। जिला कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी के निर्देशानुसार जनगणना कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अब बिना पूर्व अनुमति के कोई भी अधिकारी या कर्मचारी अवकाश पर नहीं जा सकेगा।

छत्तीसगढ़ शासन, गृह विभाग (नवा रायपुर) के निर्देशानुसार भारत सरकार द्वारा जारी परिपत्र के तहत जनगणना 2027 का प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं गणना 1 मई 2026 से 30 मई 2026 तक निर्धारित किया गया है। इस अवधि में जनगणना 2027 राष्ट्रीय कार्य को सुचारू और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी द्वारा जारी आदेशानुसार जनगणना कार्य में लगे किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को अवकाश लेने से पहले कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी की अनुमति लेना अनिवार्य होगा। बिना पूर्व अनुमति के कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मुख्यालय नहीं छोड़ सकेगा। विशेष परिस्थितियों में जिला जनगणना शाखा के माध्यम से आवेदन करने पर ही अवकाश स्वीकृत किया जाएगा।

पूर्व में कार्यालय प्रमुख द्वारा स्वीकृत अवकाश भी मान्य नहीं होगा और इसके लिए पुनः आवेदन कर कलेक्टर से अनुमोदन लेना आवश्यक किया गया है। सभी कार्यालय प्रमुखों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी कि वे इन आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

इसके साथ ही यह भी निर्देश दिए गए हैं कि जनगणना 2027 से जुड़े कार्यों को अन्य सभी कार्यों की तुलना में सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए, ताकि यह महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य समय पर पूरा हो सके।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL ई0 परीक्षा 2026: कर्मचारी से अधिकारी बनना है तो कीजिए 27 अप्रैल से आवेदन, जूनियर मैनेजर परीक्षा की तारीख बाद में होगी घोषित
Next: SAIL Junior Manager Exam: योग्यता, सेंटर, तैयारी और Computer Based Test पर अहम जानकारी, पढ़ें डिटेल

Related Stories

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.