Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • राउरकेला स्टील प्लांट के Expansion Project को दुर्गापुर जाने से रोकने की कोशिश, मुआवजा शुरू, अब हटेंगी झोपड़ियां, विकास का खुलेगा द्वार
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राउरकेला स्टील प्लांट के Expansion Project को दुर्गापुर जाने से रोकने की कोशिश, मुआवजा शुरू, अब हटेंगी झोपड़ियां, विकास का खुलेगा द्वार

Azmat ali 09/05/2026 (Last updated: 09/05/2026) 1 minute read
Rourkela Steel Plant starts disbursing compensation packages to hutment dwellers who will be shifted for expansion of the Plant

राउरकेला स्टील प्लांट केटे बस्ती के लाभार्थियों को मुआवजा चेक सौंप रहा। ग्रीनफील्ड विस्तार परियोजना के लिए प्रभावित परिवारों की मदद।

  • अगर, एक झोपड़ी में तीन परिवार रह रहे हैं, तो कुल मुआवजा राशि 15 लाख 49 हजार 860 रुपये तक होगा।
  • जमीन फ्री नहीं होगी पर आरएसपी के प्रोजेक्ट को दुर्गापुर स्टील प्लांट शिफ्ट करने का आदेश था।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। SAIL Rourkela Steel Plant से बड़ी और राहतभरी खबर सामने आई है। प्लांट विस्तार परियोजना को लेकर लंबे समय से मंडरा रहे विवाद और संभावित बाधाओं से निपटने के लिए प्रबंधन ने बड़ा कदम उठाया है। राउरकेला स्टील प्लांट ने अपने वादे के अनुसार प्रभावित झुग्गी बस्तियों के लोगों को मुआवजा राशि देना शुरू कर दिया है।

अब आरएसपी आधुनिकीकरण और विस्तारीकरण परियोजना के लिए जमीन खाली होगी। विवाद के चलते इस्पात मंत्रालय ने स्पष्ट रूप से बोल दिया था कि अगर, जमीन फ्री नहीं होगी तो आरएसपी का प्रोजेक्ट दुर्गापुर स्टील प्लांट शिफ्ट कर दिया जाएगा। आरएसपी प्रबंधन ने सक्रियता दिखाते हुए दिन-रात एक कर दिया। प्रोजेक्ट से राउरकेला के विकास को गति मिलेगी।

राउरकेला स्टील प्लांट प्रबंधन ने केटे बस्ती के छह लाभार्थियों को मुआवजा चेक सौंपे। यह प्रक्रिया प्लांट के ग्रीनफील्ड विस्तार परियोजना के लिए प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और विस्थापन योजना के तहत शुरू की गई है। चेक वितरण कार्यक्रम के दौरान आरएसपी अधिकारियों के साथ राजस्व विभाग, पुलिस प्रशासन और लाभार्थी भी मौजूद रहे।

प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि यह पूरी प्रक्रिया सरकारी दिशा-निर्देशों और सत्यापन प्रक्रिया के अनुसार की जा रही है। प्रभावित प्रत्येक पात्र परिवार को 5 लाख 16 हजार 620 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यदि एक झोपड़ी में तीन परिवार रह रहे हैं, तो कुल मुआवजा राशि 15 लाख 49 हजार 860 रुपये तक होगी।

आरएसपी प्रबंधन ने सिर्फ नकद मुआवजे तक खुद को सीमित नहीं रखा है, बल्कि पुनर्वास के लिए कई अतिरिक्त सुविधाओं की भी घोषणा की है। प्रत्येक हटमेंट के बदले 650 वर्गफीट विकसित प्लॉट दिया जाएगा, जहां मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

इसके अलावा, प्रभावित प्रत्येक हटमेंट से एक सदस्य को नए प्लांट में आउटसोर्सिंग कार्यों में विशेष प्राथमिकता के आधार पर रोजगार देने की व्यवस्था की जाएगी। ऐसे कर्मचारियों को न्यूनतम 20,657 रुपये प्रतिमाह सकल वेतन मिलेगा, जिसमें बोनस और अवकाश वेतन भी शामिल रहेगा। समय-समय पर इसमें संशोधन भी किया जाएगा। परिवार के आश्रित सदस्यों को ईएसआई चिकित्सा सुविधा का लाभ भी मिलेगा।

प्रबंधन ने विस्थापित परिवारों के लिए अस्थायी आवास की व्यवस्था भी की है। प्रभावित परिवारों को अधिकतम छह महीने तक ट्रांजिट शेल्टर उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वे वर्तमान झोपड़ियों से हटने के तुरंत बाद वहां रह सकें।

राउरकेला स्टील प्लांट के इस कदम को परियोजना विस्तार के रास्ते में आ रही चुनौतियों को कम करने और प्रभावित परिवारों का विश्वास जीतने की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant: यह विशाखापत्तनम नहीं, बिरसा मुंडा की धरती बोकारो है, छंटनी पर गुस्सा
Next: कर्मचारियों को नहीं मिल रही पूरी पेंशन, डिप्टी सीएम से मिले बीएमएस नेता, एनपीएस, पेंशन गणना, हाईकोर्ट के फैसले पर चर्चा

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.