Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL, RINL, NMDC, कोल इंडिया और NTPC के अफसरों को मोजाम्बिक में नौकरी का मौका, हर माह मिलेगा 8 हजार डॉलर तक
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL, RINL, NMDC, कोल इंडिया और NTPC के अफसरों को मोजाम्बिक में नौकरी का मौका, हर माह मिलेगा 8 हजार डॉलर तक

Azmat ali 11/05/2026 1 minute read
SAIL, RINL, NMDC, Coal India and NTPC Officers Have the Opportunity to Work in Mozambique

SAIL अधिकारियों के लिए बड़ा मौका, मोजाम्बिक में नौकरी के लिए मांगे आवेदन। मोजाम्बिक में फर्निश्ड आवास की सुविधा मिलेगी।

  • SAIL, RINL, NMDC, CIL और NTPC के कार्यरत अधिकारी आवेदन कर सकते हैं।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। Steel Authority of India Limited ने अपने अधिकारियों के लिए विदेश में काम करने का बड़ा अवसर दिया है। सेल ने International Coal Ventures Private Limited (ICVL) के मोजाम्बिक स्थित अपनी परियोजनाओं के लिए अनुभवी अधिकारियों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और पात्र अधिकारी डेपुटेशन पर मोजाम्बिक जाकर काम कर सकेंगे।

ICVL, सेल, आरआइएनएल, एनएमडीसी, कोल इंडिया और एनटीपीसी की संयुक्त कंपनी है। कंपनी मोजाम्बिक के बेंगा कोल माइंस और कोल हैंडलिंग एंड प्रोसेस प्लांट (CHPP) का संचालन करती है। अब वहां विस्तार परियोजनाओं के लिए अधिकारियों की जरूरत बताई गई है।

चयनित अधिकारी को वीजा मिलने के 20 दिनों के भीतर मोजाम्बिक जॉइन करना होगा। अधिकारी अपने मूल विभाग की वरिष्ठता और प्रमोशन प्रक्रिया से जुड़े रहेंगे। चयनित उम्मीदवार को मोजाम्बिक की संयुक्त कंपनी Minas de Benga Limitada के साथ अलग वर्क कॉन्ट्रैक्ट भी साइन करना होगा।

किन पदों के लिए मांगे गए आवेदन

Manager (Operation & Maintenance) – CHPP
Manager (F&A)

कितनी मिलेगी सैलरी
अधिकारी ग्रेड: प्रतिमाह वेतन
E-4 और उससे नीचे: 5500 अमेरिकी डॉलर
E-5 से E-6: 7000 अमेरिकी डॉलर
E-7 से E-8: 8000 अमेरिकी डॉलर

डेपुटेशन की अवधि
शुरुआती डेपुटेशन अवधि 4 वर्ष होगी।
जरूरत पड़ने पर इसे अधिकतम 1 वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है।
सुपरएनुएशन की तारीख तक ही सेवा मान्य होगी।

कौन कर सकता है आवेदन
SAIL, RINL, NMDC, CIL और NTPC के कार्यरत अधिकारी आवेदन कर सकते हैं।
अधिकतम आयु 30 अप्रैल 2026 तक 56 वर्ष तय की गई है।
उम्मीदवार के पास वैध पासपोर्ट होना जरूरी है।

आवेदन की प्रक्रिया
इच्छुक अधिकारियों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन अपने विभाग के माध्यम से भेजना होगा।
आवेदन भेजने का पता:
DM (F&A),
International Coal Ventures Private Limited
20th Floor, Scope Minar, Core-2,
Laxmi Nagar, New Delhi-110092

इसके साथ उम्मीदवारों को advance copy इन ईमेल आईडी पर भी भेजनी होगी:
icvldelhi.hr@gmail.com
ceoicvl.delhi@gmail.com

महत्वपूर्ण तारीखें
ICVL को आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि: 31 मई 2026
SAIL अधिकारियों को अपने HR-OD सेक्शन में आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 25 मई 2026

अधिकारियों को मिलने वाली सुविधाएं

मोजाम्बिक में फर्निश्ड आवास
साझा परिवहन सुविधा
मेडिकल इंश्योरेंस
साल में दो बार Return Airfare के साथ R&R Leave
बच्चों की पढ़ाई का खर्च नियमों के अनुसार
परिवार को साथ रखने की अनुमति (शर्तों के साथ)

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राउरकेला स्टील प्लांट प्रोजेक्ट की जमीन से झोपड़ी हटाने वालों को नौकरी का ऑफर लेटर मिलना शुरू
Next: नए CMD डॉ. अशोक पंडा ने दिखाई दिशा, BSP खदान रावघाट होगी SAIL के लिए “गेम चेंजर”, खाड़ी, अफ्रीकी देश और कर्मचारियों पर फोकस

Related Stories

BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026
breaking-news-action-taken-against-2-gms-over-the-bhilai-steel-plant-coke-oven-accident-read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: BSP कोक ओवन हादसे पर 2 GM पर गिरी गाज, पढ़ें क्या हुई कार्रवाई

Azmat ali 17/09/2026
sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026
breaking-news-action-taken-against-2-gms-over-the-bhilai-steel-plant-coke-oven-accident-read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: BSP कोक ओवन हादसे पर 2 GM पर गिरी गाज, पढ़ें क्या हुई कार्रवाई

Azmat ali 17/09/2026
sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.