Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: चोरी का कोयला बिकता है खुर्सीपार गेट के सामने दुकान पर, ट्रक संग माल जब्त, फंसा CISF
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: चोरी का कोयला बिकता है खुर्सीपार गेट के सामने दुकान पर, ट्रक संग माल जब्त, फंसा CISF

Azmat ali 04/06/2026 1 minute read
Bhilai Steel Plant Police Seized Stolen coal at Khursipar Gate

Bhilai Steel Plant: बीएसपी खुर्सीपार गेट के बाहर कारोबारी की दुकान पर कोक तौल कराया जाता है। चोरी का माल दुकानदार खरीदता रहा।

  • खुर्सीपार रेलवे फाटक के समीप ही ट्रक संख्या सीजी 07बीसी 0977 खड़ा था। इसमें कोयले की बोरी रखी थी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट के कोक ओवन, ब्लास्ट फर्नेस, सिंटर प्लांट से कोक चोरी का भंडाफोड़ हुआ है। प्लांट के अलग-अलग स्थानों से महिला और पुरुष ठेका मजदूर थोड़ा-थोड़ा करके 2-3 ट्रिप में खुर्सीपार गेट से बाहर निकालकर कोयला कारोबारी के यहां बेचते हैं। गुरुवार शाम को कारोबारी कोयले की बोरियों को ट्रक में लोड करा रहा था। इसी बीच किसी बीएसपी कर्मचारी ने खुर्सीपार थाने को सूचित किया।

खबर मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और सबको धर-दबोचा। बताया जा रहा है कि दुर्ग जिला पुलिस ने दुकान के अंदर रखे कोयले को भी जब्त कर लिया है। पूछताछ का दौर जारी है। इस वजह से पुलिस खुलकर कुछ भी बोलने से बच रही है।

गुरुवार शाम को खुर्सीपार रेलवे फाटक के समीप ही ट्रक संख्या सीजी 07बीसी 0977 खड़ा था। इसमें कोयले की बोरी रखी थी। बोरी को चेक करने पर बीएसपी कर्मचारियों का होश उड़ गया। इसमें कोयला नहीं बल्कि कोक था। आस्टेलिया समेत अन्य विदेशी व देशी कोयले को कोक ओवन में चार्ज करके कोक बनाया जाता है। इस्पात उत्पादन में इसी कोक को इस्तेमाल करते हैं। करीब 15 से अधिक बोरियो में कोक ट्रक में रखा मिला।

पिछले कुछ दिनों से बीएसपी कर्मचारी नज़र बनाए हुए थे। भिलाई स्टील प्लांट के खुर्सीपार गेट से बाहर निकलने का समय तय है। ठेका मजदूर साइकिल पर कोयले की बोरी लोड कर दूर खड़े रहते हैं। जैसे ही सन्नाटा होता है। वह गेट से बाहर निकल जाते हैं।

अब सवाल ये है कि बोरियों को बीएसपी गेट से सीआइएसएफ बाहर क्यों जाने देता है। सीआइएसएफ जवानों की सक्रियता पर भी सवाल उठाए गए हैं। किसकी सांठगांठ से ये खेल चल रहा है। जांच के रडार पर सीआइएसएफ आ गया है। एक साइकिल पर करीब 30 से 40 किलो का वजन लोड किया जाता है। बीएसपी के खुर्सीपार गेट से बाहर निकलते ही कारोबारी की दुकान पर इसे तौल कराया जाता है। चोरी का माल बीएसपी के सामने दुकानदार खरीदता रहा।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Dedicated Freight Rail Corridor Project: दुर्ग जिले के 18 गांवों में जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक, ये हैं नाम
Next: SAIL VR की आंधी में BSP CGM इंजार्ज का भी नाम, क्या बन पाएंगे ED?

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.