Skip to content
23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP स्क्रैप चोरी कांड: हथकड़ी में प्लांट पहुंचा चोर, पुलिस बोली-बता, कहां-कहां से माल किया पार, Crime Scene Recreate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

BSP स्क्रैप चोरी कांड: हथकड़ी में प्लांट पहुंचा चोर, पुलिस बोली-बता, कहां-कहां से माल किया पार, Crime Scene Recreate

Azmat ali 19/06/2026 1 minute read
BSP Scrap theft Case Crime Scene Recreated at Bhilai Steel Plant

बहुचर्चित स्क्रैप चोरी मामले में दुर्ग पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। अब तक 12 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

  • लोहा चोर को लेकर BSP पहुंची पुलिस, चोरी के ठिकाने दिखाए, खुलते गए कई राज।
  • स्क्रैप चोरी कांड में बड़ा खुलासा! पुलिस ने आरोपी को प्लांट में घुमाया, चोरी की पूरी पटकथा दोहराई।
  • भिलाई स्टील प्लांट में Crime Scene Recreate, आरोपी ने खुद बताया-कहां से और कैसे चुराया स्क्रैप।

अज़मत अली, भिलाई। सेल के भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) में हुए बहुचर्चित स्क्रैप चोरी कांड के मुख्य आरोपी संजय सिंह को गिरफ्तार करने के बाद दुर्ग पुलिस ने रिमांड पर लिया है। उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर भिलाई लाए गए संजय सिंह से लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि भिलाई इस्पात संयंत्र के किन-किन हिस्सों से स्क्रैप की चोरी की गई, चोरी का माल किस तरह बाहर भेजा जाता था और इस पूरे नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल थे। इन्हीं तथ्यों की पुष्टि के लिए शुक्रवार को घटनास्थलों पर बाकायदा सीन रिक्रिएट (Scene Recreate) किया गया।

बहुचर्चित स्क्रैप चोरी मामले में दुर्ग पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। अब तक 12 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे भिलाई-3 थाना और भट्ठी थाना पुलिस की टीम मुख्य आरोपी संजय सिंह को लेकर बीएसपी पहुंची। आरोपी के हाथों में हथकड़ी लगी हुई थी। पुलिस ने उसे कुछ दूरी तक पैदल चलवाया और चोरी से जुड़े विभिन्न स्थानों पर ले जाकर घटनाक्रम को दोबारा समझा।

ये खबर भी पढ़ें: BSP स्क्रैप चोरी कांड: 3.22 करोड़ की हेराफेरी का मास्टरमाइंड यूपी से दबोचा गया, 7 दिन की पुलिस रिमांड

पुलिस सबसे पहले धर्मकांटा, स्लैग डंप यार्ड और स्टील मेल्टिंग शॉप-3 के पीछे स्क्रैप यार्ड समेत कई स्थानों पर आरोपी को लेकर पहुंची। हर स्थान पर उससे पूछताछ की गई और यह जानने का प्रयास किया गया कि स्क्रैप की चोरी कैसे की जाती थी तथा चोरी का माल किस प्रकार ट्रकों में लोड कर संयंत्र से बाहर भेजा जाता था। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम का दस्तावेजीकरण भी किया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना 2026: RSP के 2 CGM का आवेदन खारिज, 50 से ज्यादा BSL कार्मिकों की जून में VR से विदाई, BSP, DSP से ये खबर

सीन रिक्रिएशन के दौरान बीएसपी के अधिकारियों को दूर रखा गया। पुलिस अपनी निगरानी में ही आरोपी को विभिन्न स्थानों पर लेकर घूमती रही। इस प्रक्रिया में पुलिस टीम ने संयंत्र परिसर में काफी समय बिताया।

7 दिन की पुलिस रिमांड

गौरतलब है कि करीब 3 करोड़ 22 लाख रुपये की संपत्ति जब्ती वाले इस हाई-प्रोफाइल स्क्रैप चोरी मामले में दुर्ग पुलिस ने फरार चल रहे मुख्य आरोपी संजय सिंह को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान एक अन्य आरोपी पिंटू उर्फ उपेंद्र ओझा की संलिप्तता सामने आने पर उसे भी गिरफ्तार किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक की बढ़ीं मुश्किलें, PM नहीं अब राष्ट्रपति से शिकायत, AITUC ने की पद से हटाने, जांच की मांग

दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद 7 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस स्क्रैप चोरी के पूरे नेटवर्क, अवैध परिवहन व्यवस्था और इस मामले में शामिल अन्य लोगों के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें: Steel Authority of India Limited: मैनपावर सप्लाई करने 2 भारतीय, 1 नीदरलैंड की एजेंसी इम्पैनल, यहीं से होगी भर्ती

फ्लू डस्ट की आड़ में चल रहा था स्क्रैप चोरी का खेल

पुलिस के अनुसार, 26 मई 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम अकलोरडीह, खदान पारा स्थित ए.के. ट्रेडर्स, हथखोज भिलाई में जांच की गई थी। जांच के दौरान कई हाईवा और ट्रकों में फ्लू डस्ट के साथ बीएसपी से चोरी किए गए लोहे के प्लेट, बीम और कटिंग सामग्री लोड मिली थी। मौके से बड़ी मात्रा में स्क्रैप का अवैध भंडारण भी बरामद किया गया था।

जांच में खुलासा हुआ कि फ्लू डस्ट के परिवहन की आड़ में बीएसपी का कीमती स्क्रैप चोरी कर संयंत्र से बाहर भेजा जा रहा था। इसी मामले में पुलिस अब पूरे नेटवर्क की परत-दर-परत जांच कर रही है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Junior Manager Exam 2026: एआई से बना फेक सर्कुलर, 19 जुलाई को कोई परीक्षा नहीं, रहें सावधान…
Next: BSP में बवाल! महिला कर्मचारी से कथित बदसलूकी और धमकी, रिटायर कर्मचारी की संदिग्ध एंट्री से मचा हड़कंप

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.