Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • इस्तीफे के बाद अमरेंदु प्रकाश अब हिंदुस्तान जिंक के Chief Executive Officer, सेल के पूर्व सीएमडी ने मकान किया सरेंडर, 35 का रिश्ता टूटा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इस्तीफे के बाद अमरेंदु प्रकाश अब हिंदुस्तान जिंक के Chief Executive Officer, सेल के पूर्व सीएमडी ने मकान किया सरेंडर, 35 का रिश्ता टूटा

Azmat ali 20/06/2026 1 minute read
Amarendu Prakash Appointed as CEO of Hindustan Zinc Former SAIL CMD Surrenders his Official Residence

कंपनी ने इस संबंध में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) को आधिकारिक सूचना भेजी है। 19 जून से नियुक्ति प्रभावी।

सूचनाजी न्यूज, नई दिल्ली। वेदांता समूह की कंपनी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (HZL) ने स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के पूर्व चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (CMD) अमरेंदु प्रकाश को कंपनी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। कंपनी के निदेशक मंडल ने 19 जून 2026 को हुई बैठक में यह फैसला लिया। उनकी नियुक्ति 19 जून 2026 से प्रभावी हो गई है।

सेल कारपोरेट आफिस के अधिकारियों के मुताबिक दो दिन पूर्व ही उन्होंने दिल्ली स्थित सेल के आवास को खाली कर दिया है। इस्तीफा देने के बाद वह अब तक सेल के मकान में रह रहे थे। इसी के साथ अमरेंदु प्रकाश का सेल के साथ 34 साल 8 माह का रिश्ता भी खत्म हो गया। अब नई पाली खेलने के लिए मैदान में उतर चुके हैं। बोकारो स्टील प्लांट से कॅरियर शुरू किए थे। आफिसर में ही सबसे ज्यादा समय गुजारते थे।

इधर-हिंदुस्तान जिंक ने इस संबंध में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) को आधिकारिक सूचना भेजी है। यह नियुक्ति नामांकन एवं पारिश्रमिक समिति (Nomination and Remuneration Committee) की सिफारिश पर मंजूर की गई।

स्टील उद्योग में तीन दशक से अधिक का अनुभव

हिंदुस्तान जिंक की Company Secretary & Compliance Officer Aashhima V Khanna के अनुसार अमरेंदु प्रकाश स्टील उद्योग के अनुभवी और प्रतिष्ठित पेशेवर हैं। उनके पास तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने संचालन (Operations), परियोजना क्रियान्वयन (Project Execution), प्रौद्योगिकी (Technology) और रणनीतिक प्रबंधन (Strategic Management) जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

SAIL के परिवर्तन में निभाई अहम भूमिका

कंपनी ने कहा है कि SAIL के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक के रूप में अमरेंदु प्रकाश ने संगठन के परिवर्तन और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में क्षमता विस्तार, परिचालन उत्कृष्टता, डिजिटलीकरण और सतत विकास (Sustainability) से जुड़े कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए।

बर्नपुर और बोकारो स्टील प्लांट का संभाला नेतृत्व

SAIL में शीर्ष पद संभालने से पहले उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। वे बर्नपुर (IISCO Steel Plant) और बोकारो स्टील प्लांट में निदेशक (प्रभारी) के पद पर भी कार्य कर चुके हैं। इन पदों पर रहते हुए उन्होंने उत्पादन, परियोजनाओं और संगठनात्मक सुधारों को नई दिशा दी।

BIT सिंदरी से इंजीनियरिंग, 1991 में SAIL से जुड़े

अमरेंदु प्रकाश धातुकर्म (Metallurgical Engineering) के विशेषज्ञ हैं। उन्होंने BIT सिंदरी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। वर्ष 1991 में SAIL से अपने करियर की शुरुआत की और उसके बाद विभिन्न जिम्मेदारियों के माध्यम से संगठन की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

हिंदुस्तान जिंक को मिलेगा उद्योग अनुभव का लाभ

उद्योग जगत के जानकारों का मानना है कि अमरेंदु प्रकाश के लंबे अनुभव और बड़े औद्योगिक प्रतिष्ठानों के संचालन की विशेषज्ञता का लाभ हिंदुस्तान जिंक को मिलेगा। खनन और धातु क्षेत्र की इस अग्रणी कंपनी के लिए उनकी नियुक्ति को एक महत्वपूर्ण रणनीतिक कदम माना जा रहा है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP में बवाल! महिला कर्मचारी से कथित बदसलूकी और धमकी, रिटायर कर्मचारी की संदिग्ध एंट्री से मचा हड़कंप
Next: भिलाई टाउनशिप की बिजली व्यवस्था चौपट, सुधार की मांग, सेक्टरवासी परेशान

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.