Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP में बवाल! महिला कर्मचारी से कथित बदसलूकी और धमकी, रिटायर कर्मचारी की संदिग्ध एंट्री से मचा हड़कंप
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में बवाल! महिला कर्मचारी से कथित बदसलूकी और धमकी, रिटायर कर्मचारी की संदिग्ध एंट्री से मचा हड़कंप

Azmat ali 19/06/2026 1 minute read
Uproar in BSP Alleged Misconduct and Threats Against a Female Employee Suspicious Entry of a Retired Employee

सेवानिवृत्त कर्मचारी रमाशंकर ने अचानक प्रवेश किया। उसने एक सप्लायर की परफॉर्मेंस रिपोर्ट और अन्य दस्तावेजों की मांग की, न देने पर बवाल किया।

  • महिला कार्मिक से कथित तौर पर गाली-गलौज, धमकी और अभद्र व्यवहार किया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) में विवादों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लोहा चोरी के चर्चित मामले की गूंज अभी शांत भी नहीं हुई थी कि अब रिफ्रेक्टरी स्टोर में एक नए विवाद ने पूरे संयंत्र में हलचल मचा दी है। आरोप है कि हाल ही में रिटायर हुआ एक पूर्व कर्मचारी विभाग में पहुंच गया और वहां मौजूद महिला कार्मिक से कथित तौर पर गाली-गलौज, धमकी और अभद्र व्यवहार किया।

मटेरियल मैनेजमेंट विभाग के अधीन आने वाले रिफ्रेक्टरी स्टोर में पिछले माह सेवानिवृत्त हो चुके कर्मचारी रमाशंकर ने अचानक प्रवेश किया। बताया जा रहा है कि उसने एक सप्लायर की परफॉर्मेंस रिपोर्ट और अन्य दस्तावेजों की मांग की। महिला कर्मचारी ने नियमों का हवाला देते हुए दस्तावेज देने से इनकार कर दिया और वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी दी।

इसी बात से विवाद बढ़ गया। आरोप है कि पूर्व कर्मचारी ने अपना आपा खो दिया और महिला कार्मिक के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इतना ही नहीं, उसे नौकरी से निलंबित कराने तक की धमकी दी गई। कुछ कर्मचारियों का दावा है कि विवाद के दौरान महिला का हाथ पकड़ने की भी कोशिश की गई, जिससे विभाग में तनावपूर्ण माहौल बन गया।

मामला बढ़ता देख आसपास मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि हंगामे के बाद संबंधित व्यक्ति धमकी देते हुए मौके से चला गया। घटना की सूचना उच्च अधिकारियों तक पहुंचने के बाद सुरक्षा एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं।

CISF अलर्ट, प्रवेश पर बैन

मामले को गंभीरता से लेते हुए सीआईएसएफ को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि संबंधित पूर्व कर्मचारी के साथ-साथ एक पूर्व जीएम की गतिविधियों पर भी नजर रखने को कहा गया है। अधिकारियों द्वारा यह सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है कि बिना अनुमति किसी भी पूर्व कर्मचारी का विभागीय क्षेत्रों में प्रवेश न हो। इन दोनों के प्रवेश पर बैन लगा दिया गया है।

कर्मचारियों में नाराजगी

घटना के बाद कर्मचारियों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। कर्मचारियों का कहना है कि महिला कार्मिक केवल अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं और नियमों के तहत ही दस्तावेज देने से मना किया था। ऐसे में उनके साथ कथित दुर्व्यवहार को लेकर कर्मचारी संगठन भी नाराज बताए जा रहे हैं।

प्रबंधन के एक्शन का इंतजार

फिलहाल बीएसपी प्रबंधन पूरे मामले की जानकारी जुटा रहा है। सूत्रों का कहना है कि घटना की रिपोर्ट तैयार की जा रही है और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। संयंत्र में सुरक्षा व्यवस्था और संवेदनशील दस्तावेजों की सुरक्षा को लेकर भी नए सिरे से समीक्षा शुरू हो गई है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP स्क्रैप चोरी कांड: हथकड़ी में प्लांट पहुंचा चोर, पुलिस बोली-बता, कहां-कहां से माल किया पार, Crime Scene Recreate
Next: इस्तीफे के बाद अमरेंदु प्रकाश अब हिंदुस्तान जिंक के Chief Executive Officer, सेल के पूर्व सीएमडी ने मकान किया सरेंडर, 35 का रिश्ता टूटा

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.