एसएमएस, ब्लास्ट फर्नेस, एलडीसीपी, एचआर, विजिलेंस, मैटेरियल मैनेजमेंट और टीएसडी समेत कई अहम विभागों में नई जिम्मेदारियां।
- सेल भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, ईडी मेडिकल का अतिरिक्त प्रभार अजय कुमार चक्रवर्ती को, कई विभागों में अधिकारियों के तबादले।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में बड़े स्तर पर अधिकारियों का प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभिन्न विभागों के अधिकारियों का तबादला, नई पदस्थापना और अतिरिक्त प्रभार सौंपने का आदेश जारी किया गया है। सबसे अहम फैसला कार्यपालक निदेशक (मेडिकल एवं स्वास्थ्य सेवाएं) के अतिरिक्त प्रभार को लेकर लिया गया है। यह जिम्मेदारी अब ईडी (मैटेरियल मैनेजमेंट) अजय कुमार चक्रवर्ती को सौंपी गई है। इसी के साथ यह स्पष्ट हो गया है कि फिलहाल, यहां कोई कोई डाक्टर ईडी मेडिकल के रूप नहीं आ रहा है।
प्रबंधन के आदेश के अनुसार अजय कुमार चक्रवर्ती अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ ईडी (मेडिकल एवं स्वास्थ्य सेवाएं) का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे। यह व्यवस्था नियमित पदस्थापना होने अथवा अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।
इन अधिकारियों के विभाग भी बदले
जीएम (एसएमएस-3) दामोदरन विजिल्थ को जीएम (एसपी-2) बनाया गया है। वहीं एसएमएस-2 के एजीएम अरिंदम कर को ब्लास्ट फर्नेस विभाग में भेजा गया है। आरसीएल के वरिष्ठ प्रबंधक राहुल कुमार को एलडीसीपी में नई जिम्मेदारी दी गई है।
इसी दिन जारी एक अन्य आदेश में ब्लास्ट फर्नेस के एजीएम सोमेश द्विवेदी का तबादला मानव संसाधन विभाग में एजीएम (एचआर) के रूप में किया गया है। उन्हें 15 जुलाई से कार्यमुक्त कर एचआर विभाग में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।
विजिलेंस और मैटेरियल मैनेजमेंट में भी बदलाव
15 जुलाई के आदेश के तहत डीजीएम (विजिलेंस) हिमांशु दवे को डीजीएम (मैटेरियल मैनेजमेंट) बनाया गया है। वहीं डीजीएम (सीसी-नॉन वर्क्स) नवनीत शर्मा को विजिलेंस विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वरिष्ठ प्रबंधक (विजिलेंस) अनुराग मित्तल को ब्लास्ट फर्नेस विभाग में स्थानांतरित किया गया है।
एचआर और टीएसडी में नई पोस्टिंग
एचआर विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक शिव कुमार और फिलोमिना एक्का को टीएसडी विभाग में वरिष्ठ प्रबंधक के रूप में पदस्थ किया गया है। एक अन्य आदेश में वरिष्ठ प्रबंधक (एचआर) पारुल दीवान को रूल्स, स्ट्रेटेजिक एचआर, आरटीआई, सीआर एवं पीआईओ सेक्शन में तैनात किया गया है।
एलडीसीपी में भी बदलाव
6 जुलाई के आदेश के तहत वरिष्ठ प्रबंधक अमृत अभिषेक ढाल को सीओ एंड सीसीडी से स्थानांतरित कर एलडीसीपी (आरएमपी-2) में वरिष्ठ प्रबंधक के रूप में पदस्थ किया गया है।
एक सप्ताह का प्रशिक्षण होगा
सभी आदेशों में संबंधित अधिकारियों को नए विभाग में जॉइन करने से पहले विभागीय परिचय एवं कार्य-परिचय के लिए एक सप्ताह का प्रशिक्षण दिए जाने का प्रावधान रखा गया है। साथ ही इन तबादलों को भिलाई इस्पात संयंत्र में प्रशासनिक और परिचालन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। खासकर मेडिकल, स्टील मेल्टिंग शॉप, ब्लास्ट फर्नेस, एचआर, विजिलेंस और मैटेरियल मैनेजमेंट जैसे प्रमुख विभागों में नई जिम्मेदारियों से कार्यप्रणाली में बदलाव देखने को मिल सकता है।

