Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो स्टील प्लांट के अफसर पर हाथ उठाना ठेकेदार को पड़ेगा भारी, देख रहा था औकात, अब पैरवी की बात
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के अफसर पर हाथ उठाना ठेकेदार को पड़ेगा भारी, देख रहा था औकात, अब पैरवी की बात

Azmat ali 13/07/2026 1 minute read
Demand for Strict Action Against the Contractor who Assaulted a Bokaro Steel Plant Officer 1

आरोपी शराब के नशे में था और मारपीट करने के बाद अधिकारियों के प्रति आपत्तिजनक भाषा बोली। "औकात देखने" की बात तक बोली।

  • मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है। दूसरी ओर, ठेकेदार के समर्थकों द्वारा समझौते के लिए पैरवी किए जाने की भी चर्चा है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल के बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के एक अधिकारी के साथ कथित मारपीट और अभद्रता का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आरोप है कि एक ठेकेदार ने शराब के नशे में अधिकारी के साथ गाली-गलौज की और हाथ उठा दिया। इतना ही नहीं, उसने अधिकारियों की “औकात देखने” जैसी आपत्तिजनक बातें भी कहीं। घटना के बाद बोकारो स्टील ऑफिसर्स एसोसिएशन ने आरोपित ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग तेज कर दी है।

मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है। दूसरी ओर, ठेकेदार के समर्थकों द्वारा समझौते के लिए पैरवी किए जाने की भी चर्चा है। अधिकारियों के पास लगातार फोन आने की बात कही जा रही है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि पीड़ित अधिकारी को न्याय मिलता है या नहीं और पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।

शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे ट्रेनी हॉस्टल की कैंटीन के पास यह घटना हुई। आरोप है कि ठेकेदार ने बीएसएल के एक अधिकारी को गाली देते हुए अपने पास बुलाया। अधिकारी द्वारा विरोध जताने पर उसने कथित तौर पर हाथ उठा दिया। पीड़ित पक्ष के अनुसार आरोपी शराब के नशे में था और अधिकारियों के प्रति आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए उनकी “औकात देखने” की बात कह रहा था। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक (एसपी) से भी शिकायत की गई और उसी रात एफआईआर दर्ज कर ली गई।

बीएसएल अधिकारियों का कहना है कि एके कंस्ट्रक्शन से जुड़े अरविंद ठाकुर पर गंभीर आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि ट्रेनी हॉस्टल में ठेकेदार के पास एक कमरा था, जिसे अब खाली करा लिया गया है। ब्लास्ट फर्नेस विभाग के अधिकारी मनीष कुमार के समर्थन में बोकारो स्टील प्लांट के अधिकारी खुलकर सामने आ गए हैं। वहीं, एलएंडडी विभाग ने संबंधित कमरे पर ताला लगा दिया है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: EPS 95 Higher Pension: एनएमडीसी बचेली-किरंदुल के 764 कर्मचारियों-सेवानिवृत्त कार्मिकों की अटकी उच्च पेंशन
Next: सेक्टर 9 हॉस्पिटल बिकने से बचाओ: आज शाम परिवार संग सब आओ

Related Stories

Durgapur Steel Plant Management did not hold an all-faith prayer meeting in honor of Gandhiji INTUC protests
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Durgapur Steel Plant: अधिकारियों ने गांधीजी को उचित सम्मान नहीं दिया, INTUC ने जताया विरोध

Azmat ali 06/10/2026
IISCO Steel Plant Supervisor falls 12 feet from Coke Oven Battery 11 platform injured 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: कोक ओवन बैटरी 11 के प्लेटफॉर्म से 12 फीट नीचे गिरा सुपरवाइजर, ज़ख्मी

Azmat ali 06/10/2026
QCFI Executive Director DK Srivastava Honored with Quality Ratna Award Sets 4 World Records
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

क्यूसीएफआई के ईडी डीके श्रीवास्तव क्वालिटी रत्न सम्मान से विभूषित, बना चुके 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

Azmat ali 06/10/2026

You May Have Missed

Durgapur Steel Plant Management did not hold an all-faith prayer meeting in honor of Gandhiji INTUC protests
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Durgapur Steel Plant: अधिकारियों ने गांधीजी को उचित सम्मान नहीं दिया, INTUC ने जताया विरोध

Azmat ali 06/10/2026
IISCO Steel Plant Supervisor falls 12 feet from Coke Oven Battery 11 platform injured 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: कोक ओवन बैटरी 11 के प्लेटफॉर्म से 12 फीट नीचे गिरा सुपरवाइजर, ज़ख्मी

Azmat ali 06/10/2026
QCFI Executive Director DK Srivastava Honored with Quality Ratna Award Sets 4 World Records
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

क्यूसीएफआई के ईडी डीके श्रीवास्तव क्वालिटी रत्न सम्मान से विभूषित, बना चुके 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

Azmat ali 06/10/2026
Swami Atmanand Memorial Lecture evening of October 7 at the BSP OA Building
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

मानव-उत्कर्ष और स्वामी विवेकानन्द: स्वामी आत्मानंद स्मृति व्याख्यान, आप भी आइए 7 की शाम बीएसपी ओए बिल्डिंग

Azmat ali 06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.