Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • EPS 95 Higher Pension: एनएमडीसी बचेली-किरंदुल के 764 कर्मचारियों-सेवानिवृत्त कार्मिकों की अटकी उच्च पेंशन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

EPS 95 Higher Pension: एनएमडीसी बचेली-किरंदुल के 764 कर्मचारियों-सेवानिवृत्त कार्मिकों की अटकी उच्च पेंशन

Azmat ali 13/07/2026 1 minute read
EPS 95 Higher Pension Higher Pension Stalled for 764 Employees and Retired Personnel of NMDC Bacheli-Kirandul

एनएमडीसी रिटायर्ड एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन ने केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त, नई दिल्ली से भी तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की।

  • प्रभावित कर्मचारियों एवं पेंशनभोगियों में गहरी निराशा और असंतोष व्याप्त है।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। एनएमडीसी रिटायर्ड एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन एवं ऑल इंडिया एनएमडीसी रिटायर्ड एम्प्लॉइज वेलफेयर फेडरेशन ने क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त ईपीएफओ हैदराबाद को एक विस्तृत पत्र भेजा है। एनएमडीसी बैलाडीला परियोजना, बचेली एवं किरंदुल के कर्मचारियों तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के उच्च पेंशन (Pension on Higher Wages) से संबंधित लंबे समय से लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण की मांग की है।

एसोसिएशन ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि इस संबंध में पूर्व में भी अनेक पत्र भेजे जा चुके हैं तथा सांसद विजय बघेल द्वारा भी इस विषय को ईपीएफओ के समक्ष उठाया गया है। इसके बावजूद प्रकरण अब तक लंबित हैं, जिससे प्रभावित कर्मचारियों एवं पेंशनभोगियों में गहरी निराशा और असंतोष व्याप्त है।

पत्र में बंजारा हिल्स स्थित ईपीएफओ कार्यालय से आग्रह किया गया है कि रायपुर ईपीएफओ द्वारा मांगे गए अभिलेख एवं आवश्यक जानकारी तत्काल उपलब्ध कराई जाए, ताकि एनएमडीसी बचेली एवं किरंदुल के लंबित उच्च पेंशन प्रकरणों पर बिना किसी और विलंब के कार्रवाई प्रारंभ की जा सके।

एसोसिएशन ने यह भी कहा है कि सर्वोच्च न्यायालय के 4 नवंबर 2022 के ऐतिहासिक निर्णय के बाद साढ़े तीन वर्ष से अधिक का समय बीत चुका है, फिर भी बड़ी संख्या में पात्र कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उच्च पेंशन का लाभ प्राप्त नहीं हो सका है।

एसोसिएशन के एलएम सिद्दीकी ने कहा-एनएमडीसी के अधिकारियों के उच्च पेंशन प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। लगभग 150 अधिकारियों को डिमांड लेटर जारी किए जा चुके हैं तथा अनेक अधिकारियों की उच्च पेंशन भी प्रारंभ हो चुकी है। इसके विपरीत, उसी कंपनी एवं उसी ट्रस्ट के अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों के प्रकरण अब भी लंबित हैं। यह स्थिति कर्मचारियों के साथ असमानता का भाव उत्पन्न कर रही है और उनमें व्यापक असंतोष का कारण बनी हुई है।

एसोसिएशन ने केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त, नई दिल्ली से भी इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने, संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करने तथा असामान्य विलंब के लिए उत्तरदायित्व एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

साथ ही एनएमडीसी, किरंदुल के कार्यपालक निदेशक तथा एनएमडीसी बचेली के मुख्य महाप्रबंधक से भी अनुरोध किया गया है कि वे इस मामले का सक्रिय रूप से अनुसरण करें ताकि वर्षों से लंबित उच्च पेंशन प्रकरणों का शीघ्र समाधान हो सके।

एसोसिएशन ने आशा व्यक्त की है कि संबंधित अधिकारी इस अत्यंत महत्वपूर्ण एवं लंबे समय से लंबित विषय पर संवेदनशीलता के साथ शीघ्र निर्णय लेकर प्रभावित कर्मचारियों एवं पेंशनभोगियों को न्याय दिलाने की दिशा में ठोस कदम उठाएंगे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बीएसपी ठेका श्रमिकों को केंद्रीय न्यूनतम वेतन और लीव कार्ड जुलाई से ही दें
Next: बोकारो स्टील प्लांट के अफसर पर हाथ उठाना ठेकेदार को पड़ेगा भारी, देख रहा था औकात, अब पैरवी की बात

Related Stories

Durgapur Steel Plant Management did not hold an all-faith prayer meeting in honor of Gandhiji INTUC protests
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Durgapur Steel Plant: अधिकारियों ने गांधीजी को उचित सम्मान नहीं दिया, INTUC ने जताया विरोध

Azmat ali 06/10/2026
IISCO Steel Plant Supervisor falls 12 feet from Coke Oven Battery 11 platform injured 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: कोक ओवन बैटरी 11 के प्लेटफॉर्म से 12 फीट नीचे गिरा सुपरवाइजर, ज़ख्मी

Azmat ali 06/10/2026
QCFI Executive Director DK Srivastava Honored with Quality Ratna Award Sets 4 World Records
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

क्यूसीएफआई के ईडी डीके श्रीवास्तव क्वालिटी रत्न सम्मान से विभूषित, बना चुके 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

Azmat ali 06/10/2026

You May Have Missed

Durgapur Steel Plant Management did not hold an all-faith prayer meeting in honor of Gandhiji INTUC protests
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Durgapur Steel Plant: अधिकारियों ने गांधीजी को उचित सम्मान नहीं दिया, INTUC ने जताया विरोध

Azmat ali 06/10/2026
IISCO Steel Plant Supervisor falls 12 feet from Coke Oven Battery 11 platform injured 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: कोक ओवन बैटरी 11 के प्लेटफॉर्म से 12 फीट नीचे गिरा सुपरवाइजर, ज़ख्मी

Azmat ali 06/10/2026
QCFI Executive Director DK Srivastava Honored with Quality Ratna Award Sets 4 World Records
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

क्यूसीएफआई के ईडी डीके श्रीवास्तव क्वालिटी रत्न सम्मान से विभूषित, बना चुके 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

Azmat ali 06/10/2026
Swami Atmanand Memorial Lecture evening of October 7 at the BSP OA Building
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

मानव-उत्कर्ष और स्वामी विवेकानन्द: स्वामी आत्मानंद स्मृति व्याख्यान, आप भी आइए 7 की शाम बीएसपी ओए बिल्डिंग

Azmat ali 06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.