Skip to content
23/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL New Lease Policy 2026: भिलाई इस्पात संयंत्र अधिकारियों-व्यापारियों की बैठक, कोर्ट मामलों में दुकानदारों को राहत
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL New Lease Policy 2026: भिलाई इस्पात संयंत्र अधिकारियों-व्यापारियों की बैठक, कोर्ट मामलों में दुकानदारों को राहत

Azmat ali 20/07/2026 1 minute read
SAIL New Lease Policy 2026 Meeting between Bhilai Steel Plant Officials and Traders Relief for Shopkeepers Regarding Court Cases

स्टील सिटी चैंबर ऑफ कॉमर्स ने नई लीज पॉलिसी में प्रीमियम राशि 25 प्रतिशत भुगतान के प्रावधान पर पुनर्विचार करने की मांग।

  • नई पॉलिसी जारी होने की तिथि से ही प्रभावी होगी और उसी के अनुरूप सभी हितधारकों को सुविधा प्रदान की जाएगी।

सूचनाजी न्यूज़, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) प्रबंधन और स्टील सिटी चैंबर ऑफ कॉमर्स सहित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में टाउनशिप की दुकान लीज पॉलिसी, नागरिक सुविधाओं और अस्पताल व्यवस्था समेत कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में बीएसपी अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि न्यायालय में लंबित मामलों की आड़ लेकर किसी भी दुकानदार या संस्था को परेशान नहीं किया जाएगा और न ही किसी को नोटिस जारी किया जाएगा।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चाहे मामला राज्य न्यायालय, जिला न्यायालय, हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट में लंबित हो, नई लीज पॉलिसी लागू होने तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जाएगी। साथ ही बताया गया कि नई पॉलिसी जारी होने की तिथि से ही प्रभावी होगी और उसी के अनुरूप सभी हितधारकों को सुविधा प्रदान की जाएगी।

टाउनशिप की समस्याओं पर हुई खुली चर्चा

बैठक में व्यापारियों और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने टाउनशिप की सीवरेज, बिजली, सड़क, कचरा उठाव और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा। प्रत्येक प्रतिनिधि को अपने क्षेत्र और समाज की समस्याएं रखने का अवसर दिया गया। बीएसपी अधिकारियों ने सकारात्मक माहौल में समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि सभी विभाग समन्वय बनाकर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

सेवानिवृत्त कर्मचारियों और दुकानदारों के हितों की उठी आवाज

स्टील सिटी चैंबर ऑफ कॉमर्स ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों, लाइसेंसधारी दुकानदारों और अन्य प्रभावित पक्षों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रबंधन से लगातार संवाद किया जाएगा। प्रतिनिधियों ने कहा कि शहर के विकास और सौहार्दपूर्ण वातावरण को बनाए रखने के लिए सभी पक्ष मिलकर काम करेंगे।

बीएसपी अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग

बैठक में सेक्टर-9 अस्पताल की व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। स्टील सिटी चैंबर ने बीएसपी प्रबंधन का ध्यान इस ओर आकर्षित कराया कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति एम्स के समकक्ष वेतनमान पर की जाए। साथ ही तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की नियमित भर्ती करने तथा अस्पताल सेवाओं में आउटसोर्सिंग से बचने की मांग भी रखी गई।

प्रतिनिधियों ने कहा कि यह अस्पताल केवल बीएसपी कर्मचारियों ही नहीं, बल्कि तृतीय पक्ष उपभोक्ताओं और शहर की बड़ी आबादी के लिए भी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र है, इसलिए इसकी सेवाओं को और मजबूत किया जाना चाहिए।

कई सामाजिक संस्थाओं ने लिया हिस्सा

बैठक में गुरु घासीदास सतनाम भवन, गुजराती समाज, जैन समाज, मानव सेवा परिषद, फ्रंटियर भवन, भिलाई मस्जिद ट्रस्ट, सिंधु ब्रादर मंडल, मलयालम ग्रंथशाला, पंजाबी भाईचारा, राधा स्वामी सत्संग समिति, केरला समाजम सहित अनेक सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए।

बीएसपी की ओर से प्रभारी मुख्य महाप्रबंधक एबी श्रीनिवास सहित सिविल इंजीनियरिंग, पीएचडी, विद्युत, एनफोर्समेंट और दुकान लीज से जुड़े विभागों के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।

25% प्रीमियम राशि पर पुनर्विचार की मांग

स्टील सिटी चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन ने नई लीज पॉलिसी में प्रस्तावित मूल प्रीमियम राशि के 25 प्रतिशत भुगतान के प्रावधान पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों और लाइसेंसधारकों के हितों की रक्षा के लिए प्रबंधन से सकारात्मक संवाद जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि बैठक में बीएसपी अधिकारियों ने सभी पक्षों की बात गंभीरता से सुनी और भरोसा दिलाया कि नई नीति के तहत आपसी सहमति से समस्याओं का समाधान किया जाएगा तथा शहर के हितों को प्राथमिकता दी जाएगी।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Industrial Dearness Allowance: महंगाई भत्ते पर आदेश जारी, 1 जुलाई से मिलेगा संशोधित DA, 1.6% की वृद्धि
Next: दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज, BSL कर्मियों ने किया शिक्षामंत्री का पुतला आग के हवाले

Related Stories

Power outage in Bhilai Township sector area employees in distress
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township के कुछ एरिया में बिजली गुल, फोन की घंटी बजती रही, जवाबदेही सोती रही…

Azmat ali 23/09/2026
Dead body found at Durgapur Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट में मिली लाश, प्रबंधन बोला-हमारा कार्मिक नहीं…

Azmat ali 23/09/2026
IISCO Steel Plant Burnpur Union Election Why Should Employees Vote for BMS General Secretary Explains the Reasons
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Burnpur Union Election: बीएमएस को ही वोट क्यों दें कर्मचारी, महासचिव ने बताए कारण, पढ़ें

Azmat ali 23/09/2026

You May Have Missed

Power outage in Bhilai Township sector area employees in distress
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township के कुछ एरिया में बिजली गुल, फोन की घंटी बजती रही, जवाबदेही सोती रही…

Azmat ali 23/09/2026
Dead body found at Durgapur Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट में मिली लाश, प्रबंधन बोला-हमारा कार्मिक नहीं…

Azmat ali 23/09/2026
IISCO Steel Plant Burnpur Union Election Why Should Employees Vote for BMS General Secretary Explains the Reasons
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Burnpur Union Election: बीएमएस को ही वोट क्यों दें कर्मचारी, महासचिव ने बताए कारण, पढ़ें

Azmat ali 23/09/2026
SAIL ISP Union Election 2026 INTUC aims to hit 30 targets with a single arrow in the electoral fray
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल आइएसपी यूनियन चुनाव 2026: चुनावी मैदान में इंटक का एक तीर से 30 निशाना, महासचिव बता रहे इंटक को जीतना क्यों जरूरी…

Azmat ali 23/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.