Skip to content
23/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल आइएसपी यूनियन चुनाव 2026: चुनावी मैदान में इंटक का एक तीर से 30 निशाना, महासचिव बता रहे इंटक को जीतना क्यों जरूरी…
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल आइएसपी यूनियन चुनाव 2026: चुनावी मैदान में इंटक का एक तीर से 30 निशाना, महासचिव बता रहे इंटक को जीतना क्यों जरूरी…

Azmat ali 23/09/2026 1 minute read
SAIL ISP Union Election 2026 INTUC aims to hit 30 targets with a single arrow in the electoral fray

लंबित 39 महीने का एरियर (39 Months Arrear), महिला कर्मचारियों के लिए पेड मेंस्ट्रुअल/पीरियड लीव (Menstrual Leave Policy) लागू कराना।

सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। सेल आइएसपी यूनियन चुनाव में इंटक ने भी पूरी ताकत झोंक दी है। गोपनीय मीटिंग और कर्मचारियों के बीच पैठ का मजबूती से भुनाने की कोशिश की जा रही है। इंटक को ही कर्मचारी क्यों दें? इसका जवाब इंटक महासचिव विप्लब माजी ने दिए। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (INTUC) द्वारा SAIL ISP (इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर) में कर्मचारियों के बीच किए गए वादों को पूरा करने के लिए समर्थन मांगा गया है। 24 सितंबर 2026 को होने वाले मान्यता प्राप्त यूनियन चुनाव के लिए जारी संकल्प पत्र को सामने रखा गया है।

1. वेतन एवं भत्ते (Wage Revision & Monetary Benefits)

* वेतन पुनरीक्षण: 01.01.2027 से देय वेतन पुनरीक्षण को 2027 के भीतर पूरा कराने का प्रयास।
* लंबित 39 महीने का एरियर (39 Months Arrear): बकाए एरियर के भुगतान के लिए कानूनी व लोकतांत्रिक माध्यमों से संघर्ष।
* HRA/HRR लागू करना: HRA और HRR के लंबित मुद्दों को जल्द से जल्द लागू कराना।
* PF योगदान: ₹1,800 की सीमा के बजाय कर्मचारी के बराबर नियोक्ता (Employer) का अंशदान सुनिश्चित करना।
* त्योहार अग्रिम (Festival Advance): वर्तमान सीमा ₹5,000 से बढ़ाकर ₹50,000 कराना।
* बोनस फॉर्मूला में सुधार: वर्तमान बोनस फॉर्मूले को बदलकर Profit, Production और Productivity आधारित पारदर्शी व्यवस्था लागू करना।
* Incentive Policy: बढ़ी हुई उत्पादकता और कम जनशक्ति को ध्यान में रखते हुए 2017 की इंसेंटिव नीति में संशोधन।
2. पदोन्नति एवं करियर विकास (Promotions & Career Growth)
* वरिष्ठ कर्मचारियों का सम्मान: S-11 ग्रेड में कार्यरत वरिष्ठ कर्मचारियों को उचित सम्मान देते हुए S-12 ग्रेड सुनिश्चित करना।
* S-6 से जूनियर इंजीनियर: योग्य नॉन-एक्जीक्यूटिव कर्मचारियों के लिए Junior Engineer पदनाम, नया पे स्ट्रक्चर और नई प्रमोशन पॉलिसी (NEPP) लाना।
* Junior Manager भर्ती: हर वर्ष जूनियर मैनेजर भर्ती की संख्या बढ़ाना और E-0 की अवधि को 3 वर्ष से घटाकर 1 वर्ष करना।
* प्रशिक्षण अवधि (Training Period):
* S-1 और S-3 कर्मचारियों की ट्रेनिंग अवधि 2 वर्ष से घटाकर 1 वर्ष करना।
* ट्रेनिंग स्टाइपेंड (Stipend) को मूल Basic Pay के बराबर करना।
* ट्रेनिंग अवधि को सेवा (Service) में मर्ज करने के लिए पहल।
* ट्रेनिंग कर्मचारियों को समान बोनस का अधिकार देना।
3. स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाएं (Hospital & Health)
* चिकित्सा सुविधाएं: ISP अस्पताल को सुपरस्पेशलिटी अस्पताल बनाना (CT Scan, USG, MRI और आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं)।
* अस्पताल में सुधार: 24×7 मेडिसिन काउंटर, ऑनलाइन डॉक्टर अपॉइंटमेंट के स्लॉट 14 से बढ़ाकर 30 करना, और विशेषज्ञ डॉक्टरों की संख्या बढ़ाना।
* हेल्थ चेक-अप व सुविधाएं: वार्षिक PME में फुल बॉडी हेल्थ चेक-अप, बच्चों के लिए मुफ्त वैक्सीनेशन और परिजनों के लिए हेल्थ चेक-अप की सुविधा।
* स्वास्थ्य सहायता योजना: राउरकेला स्टील प्लांट की तर्ज पर SAIL-ISP में Health & Well-Being Financial Assistance Scheme लागू करना।
4. आवास एवं टाउनशिप (Quarters, Township & Civil Services)
* क्वार्टर व्यवस्था: आधुनिक क्वार्टरों का निर्माण, पारदर्शी आवंटन, अवैध कब्जों से मुक्ति और हर 5 साल में रिपेयरिंग व पेंटिंग।
* टाउनशिप व सुरक्षा: आवासीय क्षेत्रों (Rangapara, New Town आदि) में बाउंड्री फेंसिंग, सिक्योरिटी गार्ड, CCTV, किड्स गार्डन और 24×7 जल आपूर्ति की व्यवस्था।
* सड़कें एवं जल निकासी: गुणवत्तापूर्ण सड़कें, आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम और वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन।
5. प्लांट सुरक्षा एवं भत्ते (Plant Safety & Allowances)
* Zero Accident लक्ष्य: प्लांट सड़कों का आधुनिकीकरण, साइकिल चालकों के लिए सुरक्षित ट्रैक, और दुर्घटना-संभावित क्षेत्रों में सुधार।
* जोखिम भत्ते: जोखिमपूर्ण और कठिन क्षेत्रों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए Heat Allowance और Height Allowance लागू/पुनरीक्षित करना।
* दुर्घटना मुआवजा: Fatal Accident होने पर मुआवजे की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और प्रबंधन की समयबद्ध जिम्मेदारी बनाना।
6. महिला कर्मचारियों के अधिकार (Women Welfare)
* “RAAHAT” नीति: महिला कर्मचारियों के लिए पेड मेंस्ट्रुअल/पीरियड लीव (Menstrual Leave Policy) लागू कराना।
* Women’s Club: CSR और प्रबंधन के सहयोग से ISP महिला कर्मचारियों के लिए वुमेन्स क्लब की स्थापना।
7. अन्य प्रमुख मुद्दे (Other Major Points)
* ट्रांसफर कर्मचारियों की वापसी: SAIL-ISP से ट्रांसफर हुए कर्मचारियों (श्री सोनू सिंह और श्री रोशन कुमार) की जल्द से जल्द वापसी का संकल्प।
* बच्चों की शिक्षा: SAIL कर्मचारियों के बच्चों के लिए ICSE/CBSE तर्ज पर मुफ्त/रियायती स्कूल या Education Allowance लागू करना।
* शनिवार की ड्यूटी (Ministerial Staff): Banking Pattern (2 Working + 2 Off) या वर्तमान व्यवस्था को बनाए रखने का प्रयास।
* मनोरंजन व फिटनेस: आवासीय क्षेत्रों में मल्टी-जिम, वाटर पार्क, सिनेमा हॉल/कम्युनिटी थिएटर की संभावना और दामोदर रिवर फ्रंट विकास।
* कैंटीन व आयकर राहत: किफायती व गुणवत्तापूर्ण कैंटीन खाना और गैर-कार्यपालक कर्मचारियों के लिए हाउस परक्विज़िट पर समान आयकर छूट दिलाना।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant: कर्मचारियों की मांगों की लंबी फेहरिस्त, BAKS का आंदोलन दूसरे चरण में, CGM आफिस का घेराव
Next: IISCO Steel Plant Burnpur Union Election: बीएमएस को ही वोट क्यों दें कर्मचारी, महासचिव ने बताए कारण, पढ़ें

Related Stories

IISCO Steel Plant Burnpur Union Election Why Should Employees Vote for BMS General Secretary Explains the Reasons
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Burnpur Union Election: बीएमएस को ही वोट क्यों दें कर्मचारी, महासचिव ने बताए कारण, पढ़ें

Azmat ali 23/09/2026
Bokaro Steel Plant Long list of employee demands BAKS agitation enters second phase
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: कर्मचारियों की मांगों की लंबी फेहरिस्त, BAKS का आंदोलन दूसरे चरण में, CGM आफिस का घेराव

Azmat ali 23/09/2026
SAIL ISP Union Recognition Election CITU says the plant was saved with great difficulty do not vote for those who want to sell it 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP यूनियन मान्यता चुनाव: CITU बोला-प्लांट को बहुत मुश्किल से बचाया गया है, इसको बेचने वाली सोच को मत देना वोट

Azmat ali 23/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Burnpur Union Election Why Should Employees Vote for BMS General Secretary Explains the Reasons
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Burnpur Union Election: बीएमएस को ही वोट क्यों दें कर्मचारी, महासचिव ने बताए कारण, पढ़ें

Azmat ali 23/09/2026
SAIL ISP Union Election 2026 INTUC aims to hit 30 targets with a single arrow in the electoral fray
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल आइएसपी यूनियन चुनाव 2026: चुनावी मैदान में इंटक का एक तीर से 30 निशाना, महासचिव बता रहे इंटक को जीतना क्यों जरूरी…

Azmat ali 23/09/2026
Bokaro Steel Plant Long list of employee demands BAKS agitation enters second phase
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: कर्मचारियों की मांगों की लंबी फेहरिस्त, BAKS का आंदोलन दूसरे चरण में, CGM आफिस का घेराव

Azmat ali 23/09/2026
SAIL ISP Union Recognition Election CITU says the plant was saved with great difficulty do not vote for those who want to sell it 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP यूनियन मान्यता चुनाव: CITU बोला-प्लांट को बहुत मुश्किल से बचाया गया है, इसको बेचने वाली सोच को मत देना वोट

Azmat ali 23/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.