Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Township में सड़क हादसा, तेज रफ्तार एक्टिवा सवार महिला ने साइकिल वालों को ठोका, लहूलुहान
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township में सड़क हादसा, तेज रफ्तार एक्टिवा सवार महिला ने साइकिल वालों को ठोका, लहूलुहान

13/06/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Road-Accident-In-Bhilai-Township-High-Speed-Activa-Rider-Hit-The-Cyclists-Bleeding
  • गाड़ी चला रही महिला भी अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे उसके पैर में चोट लगी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई टाउनशिप में मंगलवार दोपहर एक हादसा हो गया है। तेज रफ्तार स्कूटी सवार महिलाओं ने साइकिल वालों को सामने से टक्कर मार दी, जिसकी चपेट में आने से एक अधेड़ गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। होंठ फट गया है। चेहरे पर गहरे जख्म के निशान हैं। वहीं, ठोकर मारने वाली एक्टिवा सवार महिला भी जख्मी हो गई है।

महिला के पैर में मामूली चोट लगी है। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को अस्पताल ले गई। घायल व्यक्ति की टूटी साइकिल पेट्रोल पंप पर पुलिस ने अपनी निगरानी में रखवाया है। घायल फगुआ राम पटेल और जेमंत रायपुर नाका से साइकिल के जरिए सेक्टर-2 स्थित पेस्ट कंट्रोल आफिस जा रहे थे। ये दोनों वहीं काम करते हैं। पुलिस पेट्रोल पंप के समीप आगे बढ़े थे कि अचानक से तेज रफ्तार एक्टिवा ने ठोकर मार दिया। रांग साइड से आई एक्टिवा पर दो महिलाएं सवार थीं।

गाड़ी चला रही महिला भी अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे उसके पैर में चोट लगी। वहीं, अलग-अलग साइकिल पर सवार फगुआ राम पटेल मुंह के बल गिर गया, जबकि जेमंत को भी मामूली चोट लगी है। राहगीरों ने किसी तरह लोगों को उठाकर सड़क के किनारे बैठाया।

फगुआ राम पटेल की साइकिल बुरी से टूट चुकी है। गलत दिशा से एक्टिवा लाने को लेकर राहगीरों के निशाने पर भी महिलाएं आ गईं। महिलाएं गलती मानने के बजाय उल्टे घायल साइकिल सवार लोगों पर ही गुस्सा उतार रही थीं। यह देख जेमंत सड़क से उठा और महिलाओं को रोक लिया। कहा-कोई कहीं नहीं जाएगा। पुलिस थाने चलिए।

घायल फगुआ का इलाज कराइए और साइकिल की मरम्मत का खर्च उठाई। इसके बाद ही किसी को जानने देंगे। मामला गरमाता जा रहा था। तब तक मौके पर पुलिस पहुंची और घायल को अस्पताल ले गई।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP Power Cut: भोर में जाना था कर्मचारियों-अधिकारियों को ड्यूटी और रात भर बिजली खेलती रही आंख-मिचौली, बदलते रहे करवट, हादसे का डर
Next: SAIL कर्मियों को कम एमजीबी से नुकसान, 2 इंक्रीमेंट से करें भरपाई, राजहरा खदान के मजदूर बाइक रैली और धरना-प्रदर्शन की तैयारी में

Related Stories

Bhadravati Steel Plant officer Commits Suicide Body Found at Residence
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भद्रावती स्टील प्लांट के अधिकारी ने की आत्महत्या, घर में मिली लाश

Azmat ali 05/10/2026
Bhilai Steel Plant Pay contract workers a bonus before Durga Puja
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: ठेका श्रमिकों को दुर्गा पूजा से पहले 8.33% के बजाय दीजिए 20% बोनस

Azmat ali 05/10/2026
Financial Year 2026-27 SAIL sets a record in the first half H1 CMD Dr AK Panda says
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

वित्त वर्ष 2026-27: SAIL ने पहली छमाही H1 में रचा कीर्तिमान, सीएमडी डॉ. एके पंडा बोले…

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

Bhadravati Steel Plant officer Commits Suicide Body Found at Residence
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भद्रावती स्टील प्लांट के अधिकारी ने की आत्महत्या, घर में मिली लाश

Azmat ali 05/10/2026
Bhilai Steel Plant Pay contract workers a bonus before Durga Puja
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: ठेका श्रमिकों को दुर्गा पूजा से पहले 8.33% के बजाय दीजिए 20% बोनस

Azmat ali 05/10/2026
Financial Year 2026-27 SAIL sets a record in the first half H1 CMD Dr AK Panda says
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

वित्त वर्ष 2026-27: SAIL ने पहली छमाही H1 में रचा कीर्तिमान, सीएमडी डॉ. एके पंडा बोले…

Azmat ali 05/10/2026
Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.