Skip to content
18/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP प्लांट गैरेज को मिली नई सौगात, किराए की क्रेन पर निर्भरता कम, जानिए किसे क्या मिला
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP प्लांट गैरेज को मिली नई सौगात, किराए की क्रेन पर निर्भरता कम, जानिए किसे क्या मिला

Azmat ali 18/08/2026 1 minute read
BSP Plant Garage Receives new RT Crane man-lifter, and Passenger Van inaugurated by the DIC

BSP प्लांट गैरेज में तीन RT क्रेन, मैन लिफ्टर और यात्री वैन शामिल, सुरक्षा और कार्यक्षमता बढ़ेगी। डीआइसी, ईडी बने गवाह।

  • CED को दिया गया मैन लिफ्टर ऊंचाई पर होने वाले कार्यों को अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनाएगा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के प्लांट गैरेज में आधुनिक उपकरणों का नया बेड़ा शामिल किया गया है। प्लांट गैरेज परिसर में तीन नई RT क्रेन, एक मैन लिफ्टर और एक टाटा विंगर यात्री वैन का लोकार्पण किया गया। ये उपकरण प्लांट गैरेज, CO-CCD, CED और एनवायरनमेंट मैनेजमेंट विभाग के उपयोग में आएंगे।

उपकरणों का उद्घाटन बीएसपी के निदेशक प्रभारी चित्तरंजन महापात्र ने प्लांट गैरेज परिसर में किया। इस मौके पर ईडी (एमएम) एके चक्रवर्ती, ईडी (प्रोजेक्ट्स) प्रबीर कुमार सरकार, ईडी (एफएंडए) प्रवीण निगम, ईडी (वर्क्स) राकेश कुमार, ईडी (माइंस) कमल भास्कर, ईडी (रावघाट) अरुण कुमार और सीजीएम इंचार्ज (एमएंडयू) बीके बेहरा सहित प्लांट और प्लांट गैरेज के सीजीएम एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

किस विभाग को मिला कौन-सा उपकरण

नए उपकरणों में प्लांट गैरेज के लिए 75 टन और 40 टन क्षमता की दो RT क्रेन, CO-CCD के लिए 40 टन क्षमता की एक RT क्रेन, CED के लिए एक मैन लिफ्टर और एनवायरनमेंट मैनेजमेंट विभाग के लिए एक टाटा विंगर यात्री वैन शामिल है।

किराये की क्रेन पर निर्भरता होगी कम

इन उपकरणों के बीएसपी के स्वामित्व में आने से प्लांट को परिचालन और वित्तीय दोनों स्तरों पर फायदा मिलने की उम्मीद है। RT क्रेन के आने से किराये या कॉन्ट्रैक्ट पर ली जाने वाली क्रेन पर निर्भरता कम होगी। इससे अनुबंध खर्च में बचत के साथ महत्वपूर्ण मेंटेनेंस और शटडाउन कार्यों के लिए क्रेन की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित होगी। इससे महत्वपूर्ण कार्यों को तेजी से पूरा करने में मदद मिलेगी और प्लांट की परिचालन क्षमता बढ़ेगी।

मैन लिफ्टर से ऊंचाई पर काम होगा सुरक्षित

CED को दिया गया मैन लिफ्टर ऊंचाई पर होने वाले कार्यों को अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनाएगा। इससे अस्थायी या जोखिमपूर्ण व्यवस्थाओं पर निर्भरता कम होगी और वर्कप्लेस सेफ्टी में सुधार होगा। वहीं, एनवायरनमेंट मैनेजमेंट विभाग को दी गई टाटा विंगर वैन से विभाग के फील्ड एवं परिचालन कार्यों के लिए सुरक्षित और समर्पित परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी।

रिकॉर्ड समय में खरीद पूरी करने पर टीम की सराहना

ईडी (एमएम) एके चक्रवर्ती ने प्लांट गैरेज टीम और PP&E विभाग की MM-IPM टीम के समन्वित प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन महत्वपूर्ण परिसंपत्तियों की खरीद प्रक्रिया को समय पर और सुचारू रूप से पूरा किया गया।
ईडी (प्रोजेक्ट्स) प्रबीर कुमार सरकार ने कहा कि परिचालन की बढ़ती जरूरतों और प्लांट की परियोजनाओं एवं विस्तार योजनाओं को पूरा करने के लिए आधुनिक उपकरणों का होना महत्वपूर्ण है। उन्होंने समय पर उपकरणों को चालू कराने के लिए प्लांट गैरेज टीम की सक्रिय भूमिका की प्रशंसा की।

ईडी (वर्क्स) राकेश कुमार ने कहा कि विश्वसनीय और आधुनिक उपकरण रोजमर्रा के सुचारू संचालन की रीढ़ हैं। नए उपकरण रखरखाव और सामग्री प्रबंधन की क्षमता बढ़ाने के साथ कर्मचारियों के लिए सुरक्षित कार्य वातावरण तैयार करने में मदद करेंगे।

सीजीएम इंचार्ज (एमएंडयू) बीके बेहरा ने प्लांट गैरेज टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि नए उपकरण परिचालन क्षमता बढ़ाने के साथ अधिक सुरक्षित और दक्ष कार्य वातावरण तैयार करेंगे।

प्रोजेक्ट मैनेजर और कोऑर्डिनेटर के प्रयासों की सराहना

निदेशक प्रभारी ने प्रोजेक्ट मैनेजर बीडी बाबू, जीएम (प्लांट गैरेज) और प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर प्रदीप्त भौमिक, जीएम (प्लांट गैरेज) सहित PP&E विभाग की MM-IPM टीम और प्लांट गैरेज विभाग की पूरी टीम के प्रयासों की विशेष रूप से सराहना की। उन्होंने रिकॉर्ड समय में खरीद प्रक्रिया पूरी करने के लिए टीम को बधाई दी।

नई RT क्रेन और मैन लिफ्टर में आधुनिक तकनीक, बेहतर लिफ्टिंग एवं रीच क्षमता, बेहतर प्रदर्शन और BS6 उत्सर्जन मानकों के अनुरूप कम उत्सर्जन जैसी विशेषताएं हैं। इन उपकरणों के शामिल होने से बीएसपी में सुरक्षा, परिचालन दक्षता, समय की बचत और लागत में कमी की दिशा में महत्वपूर्ण लाभ मिलने की उम्मीद है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की टीम आ रही Bhilai Steel Plant, श्रमिकों से 21 को आमना-सामना
Next: SAIL RSP: समय से पहले ड्यूटी छोड़कर कुछ कार्मिक जा रहे बाहर, प्रबंधन अब एक्शन में

Related Stories

Mock Drill for a Chemical Accident at Bhilai Steel Plant on the 20th Do not Panic at the Commotion
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई स्टील प्लांट में Chemical Accident का मॉक ड्रिल 20 को, हड़कंप से घबराना नहीं

Azmat ali 18/08/2026
SAIL RSP Six employees receive RSP Gaurav award three winners each in the workman and executive categories
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP: 6 कर्मचारियों को ‘RSP गौरव’ पुरस्कार, वर्कमैन और एग्जीक्यूटिव श्रेणी में 3-3 विजेता, पढ़ें नाम

Azmat ali 18/08/2026
Hot Strip Mill-II Clinches the Srujani Rolling Trophy at RSP Coke Ovens Secure Second Place
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP: Srujani Rolling Trophy पर हॉट स्ट्रिप मिल-II का कब्जा, कोक ओवन को दूसरा स्थान

Azmat ali 18/08/2026

You May Have Missed

Mock Drill for a Chemical Accident at Bhilai Steel Plant on the 20th Do not Panic at the Commotion
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई स्टील प्लांट में Chemical Accident का मॉक ड्रिल 20 को, हड़कंप से घबराना नहीं

Azmat ali 18/08/2026
SAIL RSP Six employees receive RSP Gaurav award three winners each in the workman and executive categories
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP: 6 कर्मचारियों को ‘RSP गौरव’ पुरस्कार, वर्कमैन और एग्जीक्यूटिव श्रेणी में 3-3 विजेता, पढ़ें नाम

Azmat ali 18/08/2026
Hot Strip Mill-II Clinches the Srujani Rolling Trophy at RSP Coke Ovens Secure Second Place
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP: Srujani Rolling Trophy पर हॉट स्ट्रिप मिल-II का कब्जा, कोक ओवन को दूसरा स्थान

Azmat ali 18/08/2026
SAIL RSP Personnel Leaving Duty Early Management to Take Action
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP: समय से पहले ड्यूटी छोड़कर कुछ कार्मिक जा रहे बाहर, प्रबंधन अब एक्शन में

Azmat ali 18/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.