Skip to content
18/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की टीम आ रही Bhilai Steel Plant, श्रमिकों से 21 को आमना-सामना
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की टीम आ रही Bhilai Steel Plant, श्रमिकों से 21 को आमना-सामना

Azmat ali 18/08/2026 1 minute read
A Team from the Union Ministry of Labour and Employment is Visiting the Bhilai Steel Plant and will Interact Directly with the Workers

वेतन, औद्योगिक संबंध, सामाजिक सुरक्षा, सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों पर कर्मचारियों के सवालों और शंकाओं पर चर्चा होगी।

  • नए श्रम कानूनों पर सेल बीएसपी में बड़ा संवाद, केंद्रीय श्रम मंत्रालय की टीम 20 से 22 अगस्त तक भिलाई में।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। नए श्रम कानूनों को लेकर सेल भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों और श्रमिकों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की उच्चस्तरीय टीम भिलाई पहुंच रही है। तीन सदस्यीय केंद्रीय टीम 20 से 22 अगस्त तक सेल भिलाई का दौरा करेगी। इस दौरान 21 अगस्त को कर्मचारियों एवं श्रमिकों के साथ विशेष जागरूकता सत्र और संवाद आयोजित किया जाएगा। सेल भिलाई के कर्मचारियों/श्रमिकों के लिए नए श्रम कानूनों और उनमें शामिल विभिन्न कल्याणकारी प्रावधानों पर जागरूकता कार्यक्रम है। संभावना है कि एचआरडी में केंद्रीय कमेटी के सदस्य श्रमिकों से संवाद करेंगे। प्लांट का भी दौरा करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: Exclusive News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड में फिर से आ रहा VR, हो जाएं तैयार

डॉ. पीके जेना के नेतृत्व में आएगी टीम

केंद्रीय टीम का नेतृत्व श्रम सुधार विभाग के निदेशक डॉ. पीके जेना करेंगे। टीम में मंत्रालय के अवर सचिव, एलआरसी संजय कुमार तिवारी और श्रम कल्याण आयुक्त (मुख्यालय), पीएमयू-एलआरसी ओपी सिंह शामिल हैं। मंत्रालय के अनुसार, टीम 21 अगस्त को सेल-भिलाई के कर्मचारियों और श्रमिकों के साथ श्रम कानूनों पर जागरूकता सत्र आयोजित करेगी। इसके साथ ही कर्मचारियों की चिंताओं, समस्याओं, शिकायतों और अन्य मुद्दों को भी समझा जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई टाउनशिप में चाकू लहराकर धमका रहा था राहगीरों को, गिरफ्तार

कर्मचारियों की समस्याएं भी सुनेगी टीम

इस दौरे को केवल जागरूकता कार्यक्रम तक सीमित नहीं रखा गया है। केंद्रीय टीम कर्मचारियों और श्रमिकों से सीधे संवाद कर उनके मुद्दों और शिकायतों की जानकारी भी लेगी। मंत्रालय के पत्र में कहा गया है कि कर्मचारियों-श्रमिकों से प्राप्त प्रमुख समस्याओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों की सूची पहले से टीम के साथ साझा की जा सकती है, ताकि मंत्रालय स्तर पर उनका परीक्षण किया जा सके।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: आ रहा बवाल का फेज़ 2, रिटेंशन, लाइसेंसधारी घेरेंगे बीएसपी के सभी गेट और DIC बंगला

सीएलसी, ईएसआईसी और ईपीएफओ के अधिकारी भी रहेंगे मौजूद

संवाद कार्यक्रम में केंद्र सरकार के स्थानीय अधिकारी भी शामिल होंगे। मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय), ईएसआईसी और ईपीएफओ के स्थानीय अधिकारी तथा छत्तीसगढ़ सरकार के कारखाना निदेशालय के अधिकारी केंद्रीय टीम के साथ बैठक में शामिल होंगे। इससे कर्मचारियों को श्रम कानूनों, सामाजिक सुरक्षा, ईएसआईसी, ईपीएफओ और कार्यस्थल से जुड़े प्रावधानों पर सीधे सवाल पूछने का अवसर मिल सकता है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL CMD 10 हजार करोड़ के प्रॉफिट का दे गए लक्ष्य, BSP अधिकारी जुटे अभियान में, ताकि बेहतर हो वेज रिवीजन

चार श्रम संहिताओं पर जोर

केंद्र सरकार की ओर से चार श्रम संहिताएं लागू की गई हैं। वेतन संहिता, 2019; औद्योगिक संबंध संहिता, 2020; सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020; तथा व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्यदशा संहिता, 2020। श्रम मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर इन संहिताओं और 2026 के केंद्रीय नियमों से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध हैं।

ऐसे में भिलाई स्टील प्लांट जैसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के औद्योगिक प्रतिष्ठान में केंद्रीय श्रम मंत्रालय की टीम का सीधे कर्मचारियों के बीच पहुंचकर श्रम कानूनों की जानकारी देना महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खास तौर पर वेतन, औद्योगिक संबंध, सामाजिक सुरक्षा, सुरक्षा एवं कार्यदशा से जुड़े प्रावधानों को लेकर कर्मचारियों के सवालों और शंकाओं पर चर्चा होने की संभावना है। मंत्रालय की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक श्रम संहिताओं का उद्देश्य वेतन, सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक कल्याण से जुड़े प्रावधानों को मजबूत करना है।

ये खबर भी पढ़ें: 1000 रुपए ईपीएस 95 पेंशन, जिंदगी गुजारना मुश्किल, रमन सिंह बोले-पीएम मोदी, वित्त-श्रम मंत्री से करूंगा बात

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Exclusive News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड में फिर से आ रहा VR, हो जाएं तैयार

Related Stories

Big Breaking News Preparations underway for VRS again at Steel Authority of India Limited
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Exclusive News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड में फिर से आ रहा VR, हो जाएं तैयार

Azmat ali 17/08/2026
Criminal Arrested for Threatening Pssersby with a knife in Bhilai Township
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई टाउनशिप में चाकू लहराकर धमका रहा था राहगीरों को, गिरफ्तार

Azmat ali 17/08/2026
SAIL Bhilai Steel Plant A single slogan echoed at Blast Furnace 7 saving lives, from home to the plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bhilai Steel Plant: ब्लास्ट फर्नेस 7 में गूंजा एक ही नारा, घर से प्लांट तक बस जान बचाना

Azmat ali 17/08/2026

You May Have Missed

A Team from the Union Ministry of Labour and Employment is Visiting the Bhilai Steel Plant and will Interact Directly with the Workers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की टीम आ रही Bhilai Steel Plant, श्रमिकों से 21 को आमना-सामना

Azmat ali 18/08/2026
Big Breaking News Preparations underway for VRS again at Steel Authority of India Limited
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Exclusive News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड में फिर से आ रहा VR, हो जाएं तैयार

Azmat ali 17/08/2026
Criminal Arrested for Threatening Pssersby with a knife in Bhilai Township
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई टाउनशिप में चाकू लहराकर धमका रहा था राहगीरों को, गिरफ्तार

Azmat ali 17/08/2026
SAIL Bhilai Steel Plant A single slogan echoed at Blast Furnace 7 saving lives, from home to the plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bhilai Steel Plant: ब्लास्ट फर्नेस 7 में गूंजा एक ही नारा, घर से प्लांट तक बस जान बचाना

Azmat ali 17/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.