Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • RSP: Srujani Rolling Trophy पर हॉट स्ट्रिप मिल-II का कब्जा, कोक ओवन को दूसरा स्थान
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP: Srujani Rolling Trophy पर हॉट स्ट्रिप मिल-II का कब्जा, कोक ओवन को दूसरा स्थान

Azmat ali 18/08/2026 1 minute read
Hot Strip Mill-II Clinches the Srujani Rolling Trophy at RSP Coke Ovens Secure Second Place

RSP: Dr. BR Ambedkar Best Suggestor Award कोक ओवन के इंजीनियरिंग एसोसिएट संजय कुमार साहू को प्रदान किया गया।

  • सेल राउरकेला स्टील प्लांट के हॉट स्ट्रिप मिल-II ने वर्ष 2025-26 की Srujani Rolling Trophy जीती।
  • कोक ओवन विभाग को द्वितीय सर्वश्रेष्ठ विभाग की ट्रॉफी मिली, जबकि मनोज कुमार प्रधान ने सर्वश्रेष्ठ Srujani Coordinator का पुरस्कार जीता। उन्हें 5,000 रुपये का पुरस्कार दिया गया।
  • संजय कुमार साहू को डॉ. बी.आर. अंबेडकर सर्वश्रेष्ठ Suggestor Award से सम्मानित किया गया। उन्हें 10,000 रुपये की पुरस्कार राशि मिली।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। स्वतंत्रता दिवस पर सिविक सेंटर में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में सेल राउरकेला स्टील प्लांट के हॉट स्ट्रिप मिल-II को वर्ष 2025-26 की Srujani Rolling Trophy से सम्मानित किया गया। ईडी (वर्क्स) बिस्वारंजन पालई ने ट्रॉफी प्रदान की। सीजीएम (एचएसएम एवं ऑक्सिलरीज) सुब्रत कुमार के नेतृत्व में टीम ने यह पुरस्कार प्राप्त किया।

वर्ष 2025-26 के लिए द्वितीय सर्वश्रेष्ठ विभाग की Srujani Rolling Trophy कोक ओवन विभाग को मिली। ईडी (एमएम) अनिल कुमार ने पुरस्कार प्रदान किया। सीजीएम (CO&CCD) राकेश जोशी के नेतृत्व में टीम ने पुरस्कार ग्रहण किया।

सर्वश्रेष्ठ Srujani Coordinator का पुरस्कार पाइप प्लांट के असिस्टेंट मैनेजर मनोज कुमार प्रधान ने जीता, जबकि द्वितीय सर्वश्रेष्ठ Srujani Coordinator का पुरस्कार एजीएम (HSM-II) अजय कुमार पुजारी को मिला। प्रथम पुरस्कार विजेता को 5,000 रुपये और द्वितीय पुरस्कार विजेता को 4,000 रुपये की नकद राशि के साथ गिफ्ट वाउचर एवं प्रशस्ति प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।

संजय कुमार साहू बने सर्वश्रेष्ठ Suggestor

Dr. B. R. Ambedkar Best Suggestor Award कोक ओवन के इंजीनियरिंग एसोसिएट संजय कुमार साहू को प्रदान किया गया। पुरस्कार में 10,000 रुपये की नकद राशि, गिफ्ट वाउचर, सेलम स्टील ट्रैवलिंग सेट और प्रशस्ति प्रमाणपत्र शामिल था।

Dr. B. R. Ambedkar Second Best Suggestor Award पांच कर्मचारियों को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। इनमें न्यू प्लेट मिल के इंजीनियरिंग एसोसिएट अरूपानंद प्रधान, कोक ओवन के जूनियर इंजीनियरिंग एसोसिएट दीपक कुमार डे, पाइप प्लांट के असिस्टेंट मैनेजर मनोज कुमार प्रधान, कोक ओवन के जूनियर इंजीनियरिंग एसोसिएट कुलमणि साहू और C&IT के इंजीनियरिंग एसोसिएट सुनील कुमार राउत शामिल हैं।

द्वितीय सर्वश्रेष्ठ Suggestor पुरस्कार के तहत प्रत्येक विजेता को 5,000 रुपये की नकद राशि, गिफ्ट वाउचर, एक सेलम स्टील ट्रैवलिंग सेट और प्रशस्ति प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। गौरतलब है कि RSP की Srujani Creativity Scheme कर्मचारियों को अपने कार्यक्षेत्र में सिस्टम और प्रक्रियाओं में सुधार के लिए रचनात्मक सुझाव देने के लिए प्रोत्साहित करती है। इसके माध्यम से सुरक्षा, हाउसकीपिंग और प्लांट के समग्र प्रदर्शन में सुधार के लिए कर्मचारियों की भागीदारी को बढ़ावा दिया जाता है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL RSP: समय से पहले ड्यूटी छोड़कर कुछ कार्मिक जा रहे बाहर, प्रबंधन अब एक्शन में
Next: SAIL RSP: 6 कर्मचारियों को ‘RSP गौरव’ पुरस्कार, वर्कमैन और एग्जीक्यूटिव श्रेणी में 3-3 विजेता, पढ़ें नाम

Related Stories

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026

You May Have Missed

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026
Bokaro Steel Plant Management says maintenance of newly allotted quarters is proceeding rapidly
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ईडी एचआर के आवास का घेराव: बीएसएल प्रबंधन बोला-नए आवंटित आवासों का तेजी से हो रहा मेंटेनेंस, जर्जर मकान करें खाली

Azmat ali 30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.