Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट में छुटभैय्या नेता ने ड्यूटी की नहीं, सैलरी पूरी उठाई, क्या अब रिकवरी होगी…?
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में छुटभैय्या नेता ने ड्यूटी की नहीं, सैलरी पूरी उठाई, क्या अब रिकवरी होगी…?

Azmat ali 20/08/2026 1 minute read
Bhilai Steel Plant Union Leader Marked Attendance Without Performing Duty will the Salary be Recovered

पीएमओ, सेंट्रल विजिलेंस, इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक, सेल सीएमडी, डायरेक्टर पर्सनल से लिखित शिकायत का दौर शुरू।

  • 5 मई 2026 को Suchnai.com ने “इस्पात सचिव-CMD को छुटभैय्या नेता का ठेंगा, ड्यूटी BHILAI STEEL PLANT में, अटेंडेंस सेक्टर 9 हॉस्पिटल के चेस्ट OPD में” खबर प्रसारित किया था।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। जीएम स्तर के अधिकारियों को नॉन परफॉर्मेंस समेत कई आरोप के आधार पर सीआर देकर सेल से बाहर किया जा रहा है। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड एक्शन मोड में है। दूसरी ओर कंपनी को लूटने और चपत लगाने वालों की मौज है। ड्यूटी किए नहीं। अटेंडेंस लगाकर हर महीने सैलरी लेने वालों ने भी कंपनी को भारी नुकसान पहुंचाया है। ऐसे लोगों की काली करतूत पकड़ में आने के बाद कोई कार्रवाई तक नहीं की गई। संरक्षण देने वाले भी उजागर होते जा रहे हैं।

5 मई 2026 को Suchnai.com ने “इस्पात सचिव-CMD को छुटभैय्या नेता का ठेंगा, ड्यूटी BHILAI STEEL PLANT में, अटेंडेंस सेक्टर 9 हॉस्पिटल के चेस्ट OPD में” खबर प्रमुखता से प्रसारित किया था। बीएसपी के रिक्लेमेशन शॉप के कर्मचारी की ड्यूटी प्लांट के अंदर है। लेकिन, महाधूर्त सेक्टर 9 हॉस्पिटल की चेस्ट ओपीडी में अटेंडेंस लगाकर कंपनी को लूट रहा था। ड्यूटी जाता ही नहीं था। अधिकारियों के सांठगांठ का फायदा उठा रहा था। इससे पहले सेक्टर 7 प्लांट गैरेज में अटेंडेंस लगाता था, जबकि ड्यूटी प्लांट के अंदर थी।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Mediclaim Scheme 2026-27: मेडिक्लेम नवीनीकरण की तारीख बढ़ी, अब 31 अगस्त तक मौका

सूचनाजी.कॉम में खबर आने के बाद अधिकारियों ने अपनी गर्दन बचाने के लिए फर्जी अटेंडेंस पर रोक लगाई। लेकिन, फर्जीवाड़े का सहारा लेकर महीनों तक पूरी सैलरी लेने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। जब ड्यूटी किया ही नहीं, तो सैलरी कैसे दी जा सकती है। धांधली को पकड़ी गई है। पूरा रिकॉर्ड है। बावजूद, रिकवरी नहीं होना, स्थानीय प्रबंधन की मंशा पर सवाल उठा रहा है। कई अधिकारियों की मिली-भगत से कंपनी को भारी नुकसान हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Bonus: कर्मचारियों को 40,500 बोनस देने के बाद, ऐसा कौन-सा ज्ञान आया कि बोनस घटाने वाला बना फॉर्मूला?

एक तरफ मैनपॉवर की कमी से ईमानदारी कार्मिक प्लांट में जूझ रहे हैं। वहीं, नेतागिरी के नाम पर धांधली करने वालों को खुली छूट दी गई। बीएसपी के ईमानदार कार्मिकों ने इस मामले की लिखित शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय, सेंट्रल विजिलेंस, इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक, सेल सीएमडी डाक्टर अशोक कुमार पंडा, डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह से करनी शुरू कर दी है। भिलाई स्टील प्लांट राष्ट्र की संपत्ति है। इसको लूटने वालों को स्थानीय नेताओं का संरक्षण प्राप्त है। अब देखना यह है कि पीएमओ, इस्पात सचिव कार्यालय से बीएसपी प्रबंधन को क्या आदेश आता है।

ये खबर भी पढ़ें: ड्यूटी जाते समय सड़क हादसे में BSL कर्मी जख्मी, BGH में भर्ती

125 से ज्यादा कार्मिकों की अटेंडेंस लग रही थी बाहर

सूचनाजी.कॉम में खबर प्रसारित होने के बाद बीएसपी प्रबंधन ने कार्रवाई शुरू की थी। बहुत से ऐसे कार्मिक थे, जिनका ट्रांसफर प्लांट के भीतर हो गया था। लेकिन, अटेंडेंस की व्यवस्था बाहर भी जारी रही। इसका फायदा उठा रहे थे। ऐसे लोगों की सुविधा पर रोक लगाई गई थी। साथ ही करीब 15 लोग ऐसे भी धरे गए, जो ड्यूटी जाते नहीं थे।

ये खबर भी पढ़ें: Big Breaking News: सेल से करीब 12 अधिकारियों का जबरन रिटायरमेंट, BSP के GM प्रोजेक्ट मित्रा को CR

सेक्टर 9 हॉस्पिटल और टाउनशिप की अन्य बायोमेट्रिक मशीनों पर हाजिरी लगा रहे थे। ये लोग ड्यूटी जाते ही नहीं थे। भोर में 5 बजे के बाद अटेंडेंस लगाकर घर लौट जाते थे। अपने विभाग में सिर्फ आउट पंचिंग के लिए कभी-कभार नज़र आते थे। सेक्टर 7 प्लांट गैरेज से सेक्टर 9 हॉस्पिटल तक अटेंडेंस के नाम पर फर्जीवाड़े की पूरी रिपोर्ट मैनेजमेंट के पास है। अब तो विजिलेंस डिपार्टमेंट पर भी सबकी नज़र है कि वह एक्शन लेगा या नहीं…?

ये खबर भी पढ़ें: IISCO Steel Plant: फेस रीडर बायोमेट्रिक अटेंडेंस से तय हो रही सैलरी, चेहरा दिखाइए, वरना रुकेगा वेतन

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Mediclaim Scheme 2026-27: मेडिक्लेम नवीनीकरण की तारीख बढ़ी, अब 31 अगस्त तक मौका
Next: IISCO Steel Plant: ठेका कर्मियों की अब 24 अगस्त से फेस रीडर से होगी हाजिरी

Related Stories

Swami Atmanand Memorial Lecture evening of October 7 at the BSP OA Building
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

मानव-उत्कर्ष और स्वामी विवेकानन्द: स्वामी आत्मानंद स्मृति व्याख्यान, आप भी आइए 7 की शाम बीएसपी ओए बिल्डिंग

Azmat ali 06/10/2026
Opportunity for Young Professionals at SAIL RSP CMLO Last Date October 22
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP CMLO में Young Professionals के लिए मौका: 70 हजार से 1.40 लाख तक सैलरी, अंतिम तारीख 22 अक्टूबर, ऐसे करें आवेदन

Azmat ali 06/10/2026
Dispute Between BSP Firefighter and Production Manager Both Parties Lodged FIR
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

बीएसपी दमकल कर्मी और प्रोडक्शन मैनेजर के बीच मारपीट, वर्दी पर थूकने का आरोप, दोनों ने दर्ज कराई FIR

Azmat ali 06/10/2026

You May Have Missed

Swami Atmanand Memorial Lecture evening of October 7 at the BSP OA Building
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

मानव-उत्कर्ष और स्वामी विवेकानन्द: स्वामी आत्मानंद स्मृति व्याख्यान, आप भी आइए 7 की शाम बीएसपी ओए बिल्डिंग

Azmat ali 06/10/2026
Opportunity for Young Professionals at SAIL RSP CMLO Last Date October 22
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP CMLO में Young Professionals के लिए मौका: 70 हजार से 1.40 लाख तक सैलरी, अंतिम तारीख 22 अक्टूबर, ऐसे करें आवेदन

Azmat ali 06/10/2026
Dispute Between BSP Firefighter and Production Manager Both Parties Lodged FIR
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

बीएसपी दमकल कर्मी और प्रोडक्शन मैनेजर के बीच मारपीट, वर्दी पर थूकने का आरोप, दोनों ने दर्ज कराई FIR

Azmat ali 06/10/2026
BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.