बीएसएल आफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव अजय कुमार पांडेय ने डायरेक्टर इंचार्ज कार्यालय को सुझाव दिया। इस पर अमल किया गया।
सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बोकारो स्टील प्लांट से बड़ी खबर है। एडीएम बिल्डिंग के बाहर गुरुवार को हुए हादसे को संज्ञान में लेते हुए अब ड्यूटी टाइम में गेट बंद किया जा रहा है। आज से ही गेट बंद करने का आदेश जारी हो गया है। बीएसएल आफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव अजय कुमार पांडेय ने डायरेक्टर इंचार्ज कार्यालय से चर्चा कर इसे तत्काल बंद करने का सुझाव दिया, जिस पर अमल किया गया है।
एडीएम बिल्डिंग के गेट के बाहर से प्लांट का रास्ता है। बायोमेट्रिक की वजह से गाड़ियों की रफ्तार अधिक होती है। इस वजह से अचानक से अंदर से गाड़ी आने से हादसे का डर रहता है। गुरुवार को भी हादसा हुआ। इसके अगले दिन शुक्रवार को ही गेट दोपहर 1 से दोपहर 3 बजे तक बंद करने का आदेश जारी किया गया।
बीएसएल प्रबंधन की ओर से सूचना जारी की गई कि प्रशासनिक भवन से दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक पास सेक्शन की ओर स्थित निकास गेट से आवागमन पूर्णतः वर्जित रहेगा। उक्त अवधि में यह निकास गेट बंद रहेगा। इस अवधि के दौरान उक्त गेट के स्थान पर प्रवेश गेट के सामने स्थित दक्षिणी गेट से बाहर निकलने की व्यवस्था रहेगी। सभी संबंधितों से अनुरोध है कि निर्धारित वैकल्पिक निकास गेट का ही उपयोग करें।
इसी तरह सुबह 9 बजे भी भीड़ हो जाती है। इसलिए दक्षिण छोर का गेट भी खोलने की मांग की गई है। पूर्व में बंद किया गया है। इसको चालू करने की मांग को भी संज्ञान में लिया गया है। अब देखना यह है कि गेट खोलने का आदेश कब जारी होता है।








