Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • New Labour Codes: श्रम मंत्रालय की टीम को BSP यूनियन नेताओं ने घेरा, हंगामा, BMS बोला-श्रमिक विरोधी कुछ प्रावधान
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

New Labour Codes: श्रम मंत्रालय की टीम को BSP यूनियन नेताओं ने घेरा, हंगामा, BMS बोला-श्रमिक विरोधी कुछ प्रावधान

Azmat ali 21/08/2026 1 minute read
New Labour Codes Officials From the Union Ministry of Labour Failed to Provide Satisfactory Answers to the Questions Raised by BSP Union Leaders

इंटक ने चुनाव, BAKS ने सेफ्टी, CITU ने श्रमिक विरोधी प्रावधान, HMS ने छंटनी पर घेरा। हिंदुस्तान इस्पात ठेका श्रमिक यूनियन को बुलाया नहीं।

  • श्रम सुधार विभाग के निदेशक डॉ. पीके जेना, अवर सचिव संजय कुमार तिवारी, श्रम कल्याण आयुक्त (मुख्यालय) ओपी सिंह, उप मुख्य श्रम आयुक्त बीसी नायक मौजूद रहे।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। नए लेबर लॉ की अच्छाइयों को बताने और जागरुकता फैलाने के लिए केंद्रीय श्रम मंत्रालय के अधिकारियों ने पहली बार भिलाई स्टील प्लांट में कार्यक्रम किया। पहले ही कार्यक्रम में यूनियन नेताओं ने केंद्रीय अधिकारियों को घेर लिया। जवाब नहीं मिलने पर हंगामा कर दिया गया। काफी शोर-शराबा हुआ। वहीं, ठेका यूनियन को संवाद कार्यक्रम में नहीं बुलाने पर आपत्ति भी दर्ज करा दी गई है।

भिलाई स्टील प्लांट के एचआरडीसी में शुक्रवार दोपहरर करीब 12 बजे संवाद कार्यक्रम शुरू हुआ। सांसद विजय बघेल कुछ देर तक अपनी बात रखकर रवाना हो गए। पहला सेशन ही एक घंटे देर से शुरू हुआ था। लेबर लॉ में क्या संशोधन हुए, उसका प्रेजेंटेशन दिया गया। कुछ लोगों को बोलने दिए। कुछ को मौका नहीं मिला। आधे घंटे तक प्रश्न-उत्तर का दौर चला।

ये खबर भी पढ़ें: हादसे से सबक: बोकारो स्टील प्लांट के एडीएम बिल्डिंग का गेट दोपहर 1 से 3 बजे तक अब रहेगा बंद

बीएमएस के केंद्रीय नेता व महमंत्री दिनेश पांडेय ने कहा कि हम नए कोड का स्वागत करते हैं। लेकिन औद्योगिक संबंध संहिता एवं व्यवसायिक सुरक्षा संहिता के कई प्रावधानों में संशोधन की जरूरत है। कई बिंदु श्रमिक विरोधी हैं। पांडेयजी के हाथ में तीन पेज का पेपर देख सामने बैठे श्रम मंत्रालय के अवर सचिव एसके तिवारी ने जवाब दिया कि देखिए, हम लोग जानकारी देने के लिए आए हैं। जागरुकता के लिए आए हैं। कमियों पर बाद में बात होगी। जो हमने अभी बताया है, उसमें कुछ सुझाव है तो बताइए। आपके पीछे और भी वक्ता हैं, उन्हें मौका दीजिए।

ये खबर भी पढ़ें: 4 नए लेबर कोड पर केंद्रीय श्रम मंत्रालय का पहला संवाद Bhilai Steel Plant में शुरू, प्रेजेंटेशन के बाद यूनियन-श्रमिक दागेंगे सवाल

इसी प्रश्न को सीटू के केवेंद्र सुंदर ने पकड़ लिया। कहा-70 प्रतिशत मजदूर कानून के दायरे से बाहर हो गए हैं। इस पर जवाब तो दीजिए। संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। सविता मालवीय ने भी आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा-आप पहले जवाब तो दीजिए। इसी बीच एटक के महासचिव विनोद सोनी और सीटू महासचिव टी. जोगा राव भड़क गए। काफी हंगामे जैसे हालात बन गए।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Mediclaim Scheme 2026-27: मेडिक्लेम नवीनीकरण की तारीख बढ़ी, अब 31 अगस्त तक मौका

बीएसपी अनाधिशासी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अमर सिंह ने सेफ्टी का मुद्दा उठाया। हादसे की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग की। हादसे के आरोपी अधिकारी पर क्या कार्रवाई की गई। इसकी जानकारी भी सार्वजनिक की जाए। एचएमएस के प्रतिनिधि ने कहा-ठेकेदार और आफिसर मिलकर लेबर को निकाल देते हैं। परफॉर्मेंस को नजर अंदाज कर दिया जाता है।

इंटक महासचिव संजय साहू ने यूनियन चुनाव का मुद्दा उठाया। पूछे-नए लेबर कोड में चुनाव की क्या प्रक्रिया है। जवाब आया कि प्रक्रिया लंबी है। रजिस्ट्रार को आवेदन देना होगा। बाइलॉज, मेंबरशिप संबंधित दस्तावेज लगाना होगा। नए कोड में दर्ज कराना होगा। इसके बाद चुनावी प्रक्रिया शुरू होती है।

संवाद कार्यक्रम में श्रम सुधार विभाग के निदेशक डॉ. पीके जेना, मंत्रालय के अवर सचिव, एलआरसी संजय कुमार तिवारी और श्रम कल्याण आयुक्त (मुख्यालय), पीएमयू-एलआरसी ओपी सिंह, उप मुख्य श्रम आयुक्त बीसी नायक, ईडी माइंस अरुण कुमार, सांसद विजय बघेल, संजय द्विवेदी, संजीव श्रीवास्तव, रोहित हरित आदि शामिल थे।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Bonus: कर्मचारियों को 40,500 बोनस देने के बाद, ऐसा कौन-सा ज्ञान आया कि बोनस घटाने वाला बना फॉर्मूला?

प्लांट में सबसे ज्यादा ठेका श्रमिक, उन्हीं की यूनियन को नहीं बुलाया

4 लेबर कोड प्रेजेंटेंशन में ठेका यूनियन के प्रतिनिधि को शामिल नहीं करने पर हिन्दुस्तान इस्पात ठेका श्रमिक यूनियन ने आपत्ति दर्ज कराई है। योगेश सोनी का कहना है कि संयंत्र में नियमित से ज्यादा ठेका श्रमिकों की तादाद है और वर्तमान समय में उत्पादन में बराबर की भागीदारी करने वाले श्रमिकों के प्रतिनिधित्व करने वाले किसी भी यूनियन को शामिल नहीं किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: Big Breaking News: सेल से करीब 12 अधिकारियों का जबरन रिटायरमेंट, BSP के GM प्रोजेक्ट मित्रा को CR

4 लेबर कोड नियमित व ठेका श्रमिक तमाम लोगों पर लागू होता है तो ठेका यूनियन से किसी को शामिल नहीं करना कई सवाल खड़ा करता है। लेबर कोड से जुड़ी जानकारी शंका, हर एक तक पहुँचे, ऐसा प्रयास होना चाहिए था, ताकी जो भ्रम या भ्रांतियां दूर हो सके। ठेका श्रमिक यूनियन को क्यों नहीं शामिल किया गया, ज़ब एक अधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने सिर्फ रेगुलर वर्कर युनियन को बुलाने की बात कही और इस पर बाद में बात करने की बात बोलकर फोन रख दिया।

ये खबर भी पढ़ें: IISCO Steel Plant: फेस रीडर बायोमेट्रिक अटेंडेंस से तय हो रही सैलरी, चेहरा दिखाइए, वरना रुकेगा वेतन

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: हादसे से सबक: बोकारो स्टील प्लांट के एडीएम बिल्डिंग का गेट दोपहर 1 से 3 बजे तक अब रहेगा बंद
Next: Labour Code Dialogue: ट्रेड यूनियनों ने सवालों की बौछार की, नाश्ता और मीटिंग पर बवाल, पेंशन, छंटनी,एरियर, बंद होते स्कूल पर सांसद विजय बघेल दिखे निराश

Related Stories

Swami Atmanand Memorial Lecture evening of October 7 at the BSP OA Building
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

मानव-उत्कर्ष और स्वामी विवेकानन्द: स्वामी आत्मानंद स्मृति व्याख्यान, आप भी आइए 7 की शाम बीएसपी ओए बिल्डिंग

Azmat ali 06/10/2026
Opportunity for Young Professionals at SAIL RSP CMLO Last Date October 22
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP CMLO में Young Professionals के लिए मौका: 70 हजार से 1.40 लाख तक सैलरी, अंतिम तारीख 22 अक्टूबर, ऐसे करें आवेदन

Azmat ali 06/10/2026
Dispute Between BSP Firefighter and Production Manager Both Parties Lodged FIR
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

बीएसपी दमकल कर्मी और प्रोडक्शन मैनेजर के बीच मारपीट, वर्दी पर थूकने का आरोप, दोनों ने दर्ज कराई FIR

Azmat ali 06/10/2026

You May Have Missed

Swami Atmanand Memorial Lecture evening of October 7 at the BSP OA Building
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

मानव-उत्कर्ष और स्वामी विवेकानन्द: स्वामी आत्मानंद स्मृति व्याख्यान, आप भी आइए 7 की शाम बीएसपी ओए बिल्डिंग

Azmat ali 06/10/2026
Opportunity for Young Professionals at SAIL RSP CMLO Last Date October 22
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP CMLO में Young Professionals के लिए मौका: 70 हजार से 1.40 लाख तक सैलरी, अंतिम तारीख 22 अक्टूबर, ऐसे करें आवेदन

Azmat ali 06/10/2026
Dispute Between BSP Firefighter and Production Manager Both Parties Lodged FIR
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

बीएसपी दमकल कर्मी और प्रोडक्शन मैनेजर के बीच मारपीट, वर्दी पर थूकने का आरोप, दोनों ने दर्ज कराई FIR

Azmat ali 06/10/2026
BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.