Skip to content
28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • IIM Bhilai Chapter Metals & Materials Quiz-2026: डीपीएस भिलाई की टीम ने मारी बाजी, ईडी वर्क्स का खास योगदान
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IIM Bhilai Chapter Metals & Materials Quiz-2026: डीपीएस भिलाई की टीम ने मारी बाजी, ईडी वर्क्स का खास योगदान

Azmat ali 28/08/2026 1 minute read
Metals Materials Quiz-2026 DPS Bhilai team triumphs selected for national-level quiz

IIM भिलाई चैप्टर के अध्यक्ष एवं भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के ईडी (वर्क्स) राकेश कुमार के मार्गदर्शन में प्रतियोगिताएं हुई।

  • भाषण प्रतियोगिता में हर्षिता पी. ने प्रथम, सम्यक वर्मा ने द्वितीय और मीनाक्षी श्रीवास्तव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेटल्स (IIM) भिलाई चैप्टर की ओर से 25 अगस्त 2026 को भिलाई निवास के एम.पी. हॉल में “मेटल्स एंड मैटेरियल्स क्विज-2026” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन IIM भिलाई चैप्टर के अध्यक्ष एवं भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के ईडी (वर्क्स) राकेश कुमार के मार्गदर्शन में हुआ।

कार्यक्रम में बी.के. बेहरा, जीएम प्रभारी, M&U, BSP मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता IIM भिलाई चैप्टर के मानद सचिव एवं जीएम, RCL के.वी. शंकर ने की। वहीं एस.एस.आर.सी. मूर्ति ने क्विज मास्टर की भूमिका निभाई।

18 स्कूलों के 133 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

क्विज के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में धातुकर्म, पदार्थ विज्ञान और संबंधित तकनीकी क्षेत्रों के प्रति जागरूकता एवं रुचि विकसित करना था। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 18 विद्यालयों से कक्षा 11वीं और 12वीं के कुल 133 विद्यार्थियों ने क्विज एवं भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। क्विज का आयोजन दो चरणों में किया गया। पहले चरण में लिखित स्क्रीनिंग और इसके बाद फाइनल ओरल राउंड आयोजित हुआ।

DPS भिलाई की टीम प्रथम
क्विज प्रतियोगिता में DPS भिलाई के आयुष्मान शर्मा और सृजन महापात्र की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। राजकुमार कॉलेज, रायपुर के यशब कौशल और राहुल मिंज की टीम दूसरे स्थान पर रही, जबकि प्रज्ञान महावर और तेजस मुदलियार की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता की शीर्ष तीन टीमों को 18-19 सितंबर 2026 को कलपक्कम में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के प्रो. ब्रह्म प्रकाश मेमोरियल मैटेरियल्स क्विज एवं मेटल कैंप में भाग लेने का अवसर मिलेगा। IIM भिलाई चैप्टर द्वारा इन टीमों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रायोजित किया जाएगा।

भाषण प्रतियोगिता में हर्षिता पी. प्रथम

कार्यक्रम के दौरान भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसका विषय “आधुनिक जीवन में दुर्लभ मृदा खनिजों का महत्व एवं भारत का राष्ट्रीय क्रिटिकल मिनरल्स मिशन” रखा गया था। भाषण प्रतियोगिता में हर्षिता पी. ने प्रथम, सम्यक वर्मा ने द्वितीय और मीनाक्षी श्रीवास्तव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा तीन विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

आयोजकों ने जताया आभार

र्यक्रम के अंत में IIM भिलाई चैप्टर के संयुक्त सचिव उदयभानु तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने विशिष्ट अतिथियों, विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्यों एवं शिक्षकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

उन्होंने IIM भिलाई चैप्टर के सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ ही कार्यक्रम के उत्कृष्ट आतिथ्य और व्यवस्थाओं के लिए भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन एवं एलएंडए विभाग का विशेष धन्यवाद किया। आयोजकों ने कहा कि सभी के सहयोग से मेटल्स एंड मैटेरियल्स क्विज-2026 सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL BSP: डीजीएम के बेटे मोक्ष चौरसिया ने NEET 2026 में हासिल की शानदार सफलता, चौरसिया समाज का बढ़ाया मान
Next: BSL BAKS: यातायात विभाग में कर्मचारियों ने खोली पोल, इंसेंटिव-रिवॉर्ड से लेकर शौचालय तक समस्या ही समस्या

Related Stories

SAIL BSP Clash Between Officer and Employee on Duty CISF Deployed (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSP: ड्यूटी पर अधिकारी-कर्मचारी में मारपीट, बहा खून, CISF तैनात, समझौते की कोशिश

Azmat ali 28/08/2026
INTUC Leaders meet CGM Demand Non Financial Motivational Gifts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सीजीएम साहब जल्द दिलवाइए नॉन फाइनेंशियल मोटिवेशन का गिफ्ट

Azmat ali 28/08/2026
BSL BAKS Traffic Department Employees troubled by issues ranging from Incentives and Rewards to Toilet Facilities
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL BAKS: यातायात विभाग में कर्मचारियों ने खोली पोल, इंसेंटिव-रिवॉर्ड से लेकर शौचालय तक समस्या ही समस्या

Azmat ali 28/08/2026

You May Have Missed

SAIL BSP Clash Between Officer and Employee on Duty CISF Deployed (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSP: ड्यूटी पर अधिकारी-कर्मचारी में मारपीट, बहा खून, CISF तैनात, समझौते की कोशिश

Azmat ali 28/08/2026
INTUC Leaders meet CGM Demand Non Financial Motivational Gifts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सीजीएम साहब जल्द दिलवाइए नॉन फाइनेंशियल मोटिवेशन का गिफ्ट

Azmat ali 28/08/2026
BSL BAKS Traffic Department Employees troubled by issues ranging from Incentives and Rewards to Toilet Facilities
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL BAKS: यातायात विभाग में कर्मचारियों ने खोली पोल, इंसेंटिव-रिवॉर्ड से लेकर शौचालय तक समस्या ही समस्या

Azmat ali 28/08/2026
Metals Materials Quiz-2026 DPS Bhilai team triumphs selected for national-level quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IIM Bhilai Chapter Metals & Materials Quiz-2026: डीपीएस भिलाई की टीम ने मारी बाजी, ईडी वर्क्स का खास योगदान

Azmat ali 28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.