Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSL BAKS: यातायात विभाग में कर्मचारियों ने खोली पोल, इंसेंटिव-रिवॉर्ड से लेकर शौचालय तक समस्या ही समस्या
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL BAKS: यातायात विभाग में कर्मचारियों ने खोली पोल, इंसेंटिव-रिवॉर्ड से लेकर शौचालय तक समस्या ही समस्या

Azmat ali 28/08/2026 1 minute read
BSL BAKS Traffic Department Employees troubled by issues ranging from Incentives and Rewards to Toilet Facilities

यातायात विभाग के अधीन संयंत्र के 9 स्टेशनों और लोको शेड की अप्रोच रोड के टूटे होने की समस्या प्रमुखता से उठाई गई।

  • बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की बैठक।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के यातायात विभाग में कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर विभागीय बैठक आयोजित की गई। लोको शेड में हुई बैठक में कर्मचारियों ने विभाग में लंबे समय से बनी विभिन्न समस्याओं को यूनियन पदाधिकारियों के समक्ष रखा। कर्मचारियों ने इंसेंटिव, रिवॉर्ड और एक्टिंग अलाउंस से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ मूलभूत सुविधाओं की कमी का भी मामला उठाया। बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की बैठक में कर्मचारियों द्वारा उठाए गए मुद्दों को यूनियन पदाधिकारियों ने नोट किया और संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में लाकर समाधान कराने का आश्वासन दिया।

लोको शेड का शेड डैमेज, कर्मचारियों को परेशानी
कर्मचारियों ने बताया कि लोको शेड शॉप का शेड क्षतिग्रस्त होने के कारण काम करने में परेशानी हो रही है। इसी तरह मोटरसाइकिल गैरेज का शेड भी डैमेज है, जिससे कर्मचारियों को अपनी बाइक रखने में दिक्कत होती है। लोको शेड शॉप के रिपेयर रूम में शेड नहीं होने का मुद्दा भी बैठक में उठाया गया।

कर्मचारियों ने बीएसएल कर्मियों के लिए अलग रेस्ट रूम की व्यवस्था नहीं होने पर भी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि लंच के समय आराम करने के लिए उचित स्थान नहीं मिल पाता है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP: डीजीएम के बेटे मोक्ष चौरसिया ने NEET 2026 में हासिल की शानदार सफलता, चौरसिया समाज का बढ़ाया मान

शौचालय की सफाई से लेकर पेयजल तक का मुद्दा

बैठक में शौचालय की नियमित सफाई नहीं होने और एक अतिरिक्त शौचालय की आवश्यकता का मामला भी उठाया गया। इसके अलावा वाटर कूलर खराब होने के कारण पेयजल की समस्या से भी कर्मचारियों ने यूनियन को अवगत कराया। कर्मचारियों ने प्लांट मेडिकल में आश्रितों के लिए मेडिसिन रिपीट की व्यवस्था शुरू करने की मांग भी रखी।

इंसेंटिव, रिवॉर्ड और एक्टिंग अलाउंस की समस्या

यातायात विभाग के कर्मचारियों ने इंसेंटिव, रिवॉर्ड और एक्टिंग अलाउंस से संबंधित समस्याओं के समाधान की मांग की। साथ ही अन्य स्थानों पर बायोमेट्रिक मशीन लगाने की मांग भी उठाई गई। तेल और मोबिल की सफाई के लिए ग्रीस किलर उपलब्ध नहीं होने का मुद्दा भी कर्मचारियों ने सामने रखा।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL ISP Burnpur: कब्जेदारों ने एक कर्मी को बनाया बंधक, दूसरे की पिटाई, हाथ फ्रैक्चर

9 स्टेशनों की अप्रोच रोड खराब

यातायात विभाग के अधीन संयंत्र के 09 स्टेशनों और लोको शेड की अप्रोच रोड के टूटे होने की समस्या भी बैठक में प्रमुखता से उठाई गई। कर्मचारियों के मुताबिक, खराब सड़कों के कारण कार्यस्थल तक पहुंचने में परेशानी होती है।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: हाईकोर्ट तक हारा बोकारो स्टील प्लांट, 13 साल बाद इंटक की जीत, कर्मचारियों में बंटेगा 70 से 80 करोड़ तक

‘यातायात विभाग संयंत्र की धमनी की तरह’

कर्मचारियों को संबोधित करते हुए यूनियन के महासचिव हरिओम ने कहा कि बोकारो स्टील संयंत्र के लिए यातायात विभाग शरीर की धमनी की तरह है। जिस तरह धमनी के माध्यम से शरीर के विभिन्न हिस्सों तक रक्त पहुंचता है, उसी तरह यातायात विभाग के माध्यम से संयंत्र संचालन के लिए जरूरी माल और अन्य सामग्री पहुंचती है।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद

उन्होंने कहा कि इसके बावजूद छोटी-छोटी समस्याओं को लंबे समय तक लंबित रखना उचित नहीं है। उनका कहना था कि सेल कॉरपोरेट स्तर पर बड़े मुद्दे लंबित हैं और बोकारो स्तर के मुद्दों को भी प्रबंधन द्वारा अटकाया जा रहा है। अब यातायात विभाग में भी इसी तरह समस्याओं को लंबित रखने की स्थिति बन रही है।

विभागीय प्रतिनिधि राकेश कुमार ने कर्मचारियों से अपने मुद्दों के समाधान के लिए उचित मंच पर मजबूती से आवाज उठाने का आह्वान किया। बैठक को उपमहासचिव माणिक मुंडा ने भी संबोधित किया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Bonus 2026 Update: डॉ. संजीवा रेड्डी, बीएन चौबे मिले डायरेक्टर पर्सनल से, होने जा रही NJCS कोर ग्रुप मीटिंग

‘छोटी समस्याओं के लिए भी तरस रहे कर्मचारी’

यातायात विभाग के विभागीय प्रतिनिधि राकेश कुमार ने कहा, “छोटी-छोटी समस्याओं जैसे शौचालय और रेस्ट रूम के लिए भी कर्मचारियों को तरसाया जा रहा है, जिसके कारण कर्मियों का आक्रोश चरम पर है।”

बैठक में कर्मचारियों ने उम्मीद जताई कि यूनियन के माध्यम से उठाए गए इन मुद्दों पर प्रबंधन गंभीरता से कार्रवाई करेगा और लंबे समय से लंबित समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: IIM Bhilai Chapter Metals & Materials Quiz-2026: डीपीएस भिलाई की टीम ने मारी बाजी, ईडी वर्क्स का खास योगदान
Next: सीजीएम साहब जल्द दिलवाइए नॉन फाइनेंशियल मोटिवेशन का गिफ्ट

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.