Skip to content
31/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • IISCO Steel Plant: कर्मचारियों की बदली G-Shift पर रोक, 8 से 5 बजे तक ही रहेगी ड्यूटी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: कर्मचारियों की बदली G-Shift पर रोक, 8 से 5 बजे तक ही रहेगी ड्यूटी

Azmat ali 31/08/2026 1 minute read
IISCO Steel Plant Employee Shift Changes to G-Shift Halted Duty Hours Restricted to 8 AM 5 PM (1)

1 सितंबर से लागू होना था नया समय; ISP बर्नपुर प्रबंधन ने संशोधित G-Shift को फिलहाल रखा स्थगित, अगले आदेश तक पुराना समय जारी।

  • ISP बर्नपुर के वर्क्स विभाग के नॉन-एग्जीक्यूटिव कर्मचारी फिलहाल पुराने समय सुबह 8 बजे से शाम

सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। सेल के IISCO Steel Plant (ISP), बर्नपुर से नॉन-एग्जीक्यूटिव कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। प्लांट प्रबंधन ने वर्क्स विभाग के नॉन-एग्जीक्यूटिव कर्मचारियों की संशोधित G-Shift के समय को फिलहाल स्थगित (Kept in Abeyance) रखने का आदेश जारी किया है।

31 अगस्त 2026 को जारी कार्यालय सूचना के मुताबिक, पहले जारी आदेश के तहत G-Shift का समय सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे के स्थान पर सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे किए जाने की सूचना दी गई थी। यह संशोधित समय 1 सितंबर 2026 से प्रभावी होना था। हालांकि, अब ISP प्रबंधन ने इस संशोधन को फिलहाल स्थगित रखने का निर्णय लिया है।

अगले आदेश तक पुराना समय ही लागू

कार्यालय सूचना में स्पष्ट किया गया है कि वर्क्स विभाग के नॉन-एग्जीक्यूटिव कर्मचारियों के लिए वर्तमान G-Shift का समय सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक ही रहेगा। यह व्यवस्था अगले आदेश तक लागू रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL को मिला ‘टॉप एम्प्लॉयर’ सर्टिफिकेशन, एक साथ दो वैश्विक कार्यस्थल प्रमाणपत्र हासिल

21 जुलाई के आदेश में किया गया था बदलाव

प्रबंधन की ओर से जारी नोटिस में बताया गया है कि 21 जुलाई के सर्कुलर और उसी तारीख के सेवा शर्तों में परिवर्तन संबंधी नोटिस के माध्यम से वर्क्स विभाग के नॉन-एग्जीक्यूटिव कर्मचारियों की G-Shift को 8:00 AM-5:00 PM से बदलकर 8:30 AM-5:30 PM करने की सूचना दी गई थी।

लेकिन अब इस संशोधित समय को आगामी आदेश तक लागू नहीं करने का फैसला किया गया है। यानी 1 सितंबर से नया G-Shift समय लागू होने के बजाय ISP बर्नपुर के वर्क्स विभाग के नॉन-एग्जीक्यूटिव कर्मचारी फिलहाल पुराने समय सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे पर ही ड्यूटी करेंगे।

 खबर भी पढ़ें: नेपाल आपदा पर सीटू ने ये कहा, भारत सरकार से कर दी बड़ी मांग

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Political News: भिलाई, रिसाली और भिलाई-चरोदा नगर निगम के वार्डों का आरक्षण 9 सितंबर को
Next: बीएसपी कर्मचारियों को हर महीने न्यूनतम ₹10,000 दें मंथली इंसेंटिव

Related Stories

61 Medal-Winning Chhattisgarh Cycle Polo Players Receive State Sports Honors Celebration at BSP OA Building
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

छत्तीसगढ़ साइकिल पोलो के 61 पदक विजेता खिलाड़ियों को राज्य खेल अलंकरण, BSP OA बिल्डिंग में जश्न

Azmat ali 31/08/2026
Bhilai Steel Plant Employee Vijay Bahadur receives the Shaheed Vinod Chaubey Award for Significant Contribution to Sports
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी विजय बहादुर को मिला शहीद विनोद चौबे सम्मान, खेल में बड़ा योगदान

Azmat ali 31/08/2026
Provide BSP Employees with a Minimum Monthly Incentive of 10,000
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी कर्मचारियों को हर महीने न्यूनतम ₹10,000 दें मंथली इंसेंटिव

Azmat ali 31/08/2026

You May Have Missed

61 Medal-Winning Chhattisgarh Cycle Polo Players Receive State Sports Honors Celebration at BSP OA Building
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

छत्तीसगढ़ साइकिल पोलो के 61 पदक विजेता खिलाड़ियों को राज्य खेल अलंकरण, BSP OA बिल्डिंग में जश्न

Azmat ali 31/08/2026
Bhilai Steel Plant Employee Vijay Bahadur receives the Shaheed Vinod Chaubey Award for Significant Contribution to Sports
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी विजय बहादुर को मिला शहीद विनोद चौबे सम्मान, खेल में बड़ा योगदान

Azmat ali 31/08/2026
Provide BSP Employees with a Minimum Monthly Incentive of 10,000
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी कर्मचारियों को हर महीने न्यूनतम ₹10,000 दें मंथली इंसेंटिव

Azmat ali 31/08/2026
IISCO Steel Plant Employee Shift Changes to G-Shift Halted Duty Hours Restricted to 8 AM 5 PM (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: कर्मचारियों की बदली G-Shift पर रोक, 8 से 5 बजे तक ही रहेगी ड्यूटी

Azmat ali 31/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.