Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी विजय बहादुर को मिला शहीद विनोद चौबे सम्मान, खेल में बड़ा योगदान
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी विजय बहादुर को मिला शहीद विनोद चौबे सम्मान, खेल में बड़ा योगदान

Azmat ali 31/08/2026 1 minute read
Bhilai Steel Plant Employee Vijay Bahadur receives the Shaheed Vinod Chaubey Award for Significant Contribution to Sports

‘शहीद विनोद चौबे सम्मान’ से सम्मानित विजय बहादुर लगभग 45 वर्षों से हैंडबॉल के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। छत्तीसगढ़ के खेल जगत के लिए गौरवपूर्ण अवसर पर हैंडबॉल खेल के क्षेत्र में लगभग 45 वर्षों से निरंतर योगदान देने वाले विजय बहादुर को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रतिष्ठित ‘शहीद विनोद चौबे सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान समारोह 29 अगस्त 2026 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में आयोजित किया गया। समारोह में छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री अरुण कुमार साव, सांसद दुर्ग विजय बघेल, विधायक, खेल जगत से जुड़ी अनेक प्रतिष्ठित प्रतिभाएं एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

विजय बहादुर ने हैंडबॉल खेल को अपना जीवन समर्पित करते हुए विगत लगभग चार दशकों से अधिक समय से खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने, नई खेल प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके मार्गदर्शन में अनेक खिलाड़ियों ने हैंडबॉल के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है।

वर्तमान में विजय बहादुर छत्तीसगढ़ हैंडबॉल संघ के कोषाध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। खेल के प्रति उनकी निष्ठा, अनुशासन, समर्पण और नई प्रतिभाओं को तराशने की निरंतर प्रतिबद्धता ने उन्हें छत्तीसगढ़ के हैंडबॉल जगत में विशिष्ट पहचान दिलाई है।

विजय बहादुर भिलाई इस्पात संयंत्र के समर्पित कर्मचारी भी हैं। वर्तमान में वे मानव संसाधन विभाग, भिलाई इस्पात संयंत्र में पदस्थ हैं। अपने कार्यस्थल के दायित्वों के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में उनका निरंतर योगदान उनके समर्पण एवं बहुआयामी व्यक्तित्व को दर्शाता है।

‘शहीद विनोद चौबे सम्मान’ से सम्मानित होना विजय बहादुर की लगभग 45 वर्षों की खेल सेवा एवं हैंडबॉल के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान का सम्मान है। यह उपलब्धि भिलाई इस्पात संयंत्र, छत्तीसगढ़ हैंडबॉल जगत तथा प्रदेश के समस्त खेल समुदाय के लिए गौरव का विषय है।

विजय बहादुर को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर उनके सहकर्मियों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, खेल संघों एवं शुभचिंतकों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बीएसपी कर्मचारियों को हर महीने न्यूनतम ₹10,000 दें मंथली इंसेंटिव
Next: छत्तीसगढ़ साइकिल पोलो के 61 पदक विजेता खिलाड़ियों को राज्य खेल अलंकरण, BSP OA बिल्डिंग में जश्न

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.