Skip to content
04/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट के 26 युवा कर्मचारियों ने इंटक का थामा दामन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के 26 युवा कर्मचारियों ने इंटक का थामा दामन

Azmat ali 04/09/2026 1 minute read
26 young employees of Bhilai Steel Plant have joined INTUC

ब्लास्ट फर्नेस, एसएमएस-2-3, यूआरएम, बीआरएम, आरटीएस, ओएचपी, प्लेट मिल, पीईएम, एसईडब्ल्यूई आदि विभागों के कर्मियों ने सदस्यता ली।

  • इंटक यूनियन द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं को प्रबंधन के समक्ष लगातार उठाने और उनके समाधान के लिए संघर्ष करने की कार्यशैली से प्रभावित।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील इम्प्लाइज यूनियन का कहना है कि इंटक की कर्मचारी हितैषी कार्यशैली, लगातार संघर्ष तथा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए किए जा रहे प्रयासों से प्रभावित होकर भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न विभागों में कार्यरत 26 युवा कर्मचारियों ने यूनियन की सक्रिय सदस्यता ग्रहण की।

सक्रिय सदस्यता ग्रहण करने वाले युवा कर्मचारियों ने कहा कि वर्तमान समय में कर्मचारियों के अधिकारों, वेतन एवं सुविधाओं, सुरक्षित कार्य वातावरण तथा भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए एक मजबूत एवं सक्रिय यूनियन की आवश्यकता है। इंटक यूनियन द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं को प्रबंधन के समक्ष लगातार उठाने और उनके समाधान के लिए संघर्ष करने की कार्यशैली से प्रभावित होकर उन्होंने संगठन से जुड़ने का निर्णय लिया।

ये खबर भी पढ़ें: BSL DIC प्रिय रंजन से मिलीं विधायक श्वेता सिंह, ESIC अस्पताल, सड़क, शौचालय, CCTV, विस्थापित क्षेत्रों में CSR से काम कराने की मांग

इस अवसर पर स्टील इम्प्लाइज यूनियन-इंटक के महासचिव संजय कुमार साहू ने सभी युवा कर्मचारियों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि इंटक यूनियन कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान तथा भिलाई इस्पात संयंत्र के विकास के साथ कर्मचारियों के हितों को सुरक्षित रखने के लिए लगातार संघर्षरत है।

उन्होंने कहा कि 39 माह के लंबित एरियर का भुगतान, 1 जनवरी 2017 से लंबित वेतन समझौते को पूर्ण करना, 1 जनवरी 2027 से प्रस्तावित नए वेतन समझौते को जल्द पूर्ण करना, इंसेंटिव में सुधार, कार्यस्थल पर सुरक्षा, आवास, चिकित्सा सुविधा सहित अन्य कर्मचारी हितों के मुद्दों को लेकर इंटक यूनियन का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL ISP: शनिवार को पूरे दिन ड्यूटी पर लगी रोक, BMS बोला-दुर्गापुर की तरह दूसरे-चौथे शनिवार को दें छुट्‌टी

श्री साहू ने कहा कि 26 युवा कर्मचारियों का सक्रिय सदस्य के रूप में इंटक से जुड़ना संगठन की नीतियों एवं संघर्षों में कर्मचारियों के बढ़ते विश्वास का प्रतीक है। आने वाले समय में युवा कर्मचारियों को संगठनात्मक गतिविधियों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जाएंगी।

उन्होंने बताया कि लगभग चार माह पूर्व भी 26 युवा कर्मचारियों ने इंटक की सक्रिय सदस्यता ग्रहण की थी, जो वर्तमान में संयंत्र के प्रमुख विभागों में संगठन की जिम्मेदारी निभाते हुए कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Steel Authority of India Limited: उत्पादन-कारोबार में भारी उछाल, SAIL सीएमडी अशोक पंडा का अब ये टार्गेट

विभिन्न विभागों के युवा कर्मचारी हुए शामिल

इंटक की सक्रिय सदस्यता ग्रहण करने वाले 26 युवा कर्मचारियों में ब्लास्ट फर्नेस, एसएमएस-2 एवं एसएमएस-3, यूआरएम, बीआरएम, आरटीएस, ओएचपी, प्लेट मिल, पीईएम, एसईडब्ल्यूई एवं अन्य विभागों के कर्मचारी शामिल हैं।

सदस्यता ग्रहण करने वाले कर्मचारियों में…

विजय मलसिंह, देवकांत साहू, विजय प्रसाद, एम. नाचचैय्या, नारायण ध्रुव, दुर्गेश कुमार गोंड, देवेश कुमार पुडो, लक्ष्मी राज नागवंशी, रूपेंद्र वर्मा, पवन कुमार गुप्ता, शांतनु ठाकुर, राजेश उईके, पवन मुंडू, रिजुरस टोप्पो, शिशिर मुंडू, प्रभात कुमार, सनी गाटसन, माला भास्कर राव, सुनील कुमार साहू, अजय सोरेन, मलेश्वर राव, जी.पी. धुरंधर, भवानी शंकर बारियान, मंजिल जोजो एवं रोहित मुंडारे शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें: प्लांट में नहीं अब सेक्टर 9 हॉस्पिटल में होगा बीएसपी ठेका मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण, डॉ. उदय ने किया उद्घाटन

इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष पूरन वर्मा, जी.आर. सुमन एवं महासचिव संजय कुमार साहू तथा अतिरिक्त महासचिव शिव शंकर सिंह ने सभी युवा कर्मचारियों को इंटक का गमछा पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। उप महासचिव ताम्रध्वज सिन्हा ने आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में यूनियन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने युवा साथियों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और कर्मचारियों के हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विश्वनाथ सिंह साहू, जे.के. सूर्यवंशी, सुरेश श्याम, कुवरसीपी वर्मा, गुरुदेव साहू, सब सिंह, राजकुमार, दीनानाथ सिंह, सारवा, जयराम ध्रुव, गोविंद राठौर एवं अभय सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: रात में झगड़ा, सुबह बिस्तर पर मिली लाश, पत्नी का फोन लेकर पति फरार

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSL DIC प्रिय रंजन से मिलीं विधायक श्वेता सिंह, ESIC अस्पताल, सड़क, शौचालय, CCTV, विस्थापित क्षेत्रों में CSR से काम कराने की मांग

Related Stories

MLA Shweta Singh Met BSL DIC Priya Ranjan Raised Demands Regarding the ESIC Hospital Roads Toilets CCTV and Displaced Persons Areas
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL DIC प्रिय रंजन से मिलीं विधायक श्वेता सिंह, ESIC अस्पताल, सड़क, शौचालय, CCTV, विस्थापित क्षेत्रों में CSR से काम कराने की मांग

Azmat ali 04/09/2026
SAIL ISP Order for Full-day Duty on Saturdays Stayed BMS demands Holidays on the Second and Fourth Saturdays Similar to Durgapur
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP: शनिवार को पूरे दिन ड्यूटी पर लगी रोक, BMS बोला-दुर्गापुर की तरह दूसरे-चौथे शनिवार को दें छुट्‌टी

Azmat ali 04/09/2026
SAIL records strong growth in sales and production in August 2026 financial position strengthens
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Steel Authority of India Limited: उत्पादन-कारोबार में भारी उछाल, SAIL सीएमडी अशोक पंडा का अब ये टार्गेट

Azmat ali 04/09/2026

You May Have Missed

26 young employees of Bhilai Steel Plant have joined INTUC
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के 26 युवा कर्मचारियों ने इंटक का थामा दामन

Azmat ali 04/09/2026
MLA Shweta Singh Met BSL DIC Priya Ranjan Raised Demands Regarding the ESIC Hospital Roads Toilets CCTV and Displaced Persons Areas
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL DIC प्रिय रंजन से मिलीं विधायक श्वेता सिंह, ESIC अस्पताल, सड़क, शौचालय, CCTV, विस्थापित क्षेत्रों में CSR से काम कराने की मांग

Azmat ali 04/09/2026
SAIL ISP Order for Full-day Duty on Saturdays Stayed BMS demands Holidays on the Second and Fourth Saturdays Similar to Durgapur
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP: शनिवार को पूरे दिन ड्यूटी पर लगी रोक, BMS बोला-दुर्गापुर की तरह दूसरे-चौथे शनिवार को दें छुट्‌टी

Azmat ali 04/09/2026
SAIL records strong growth in sales and production in August 2026 financial position strengthens
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Steel Authority of India Limited: उत्पादन-कारोबार में भारी उछाल, SAIL सीएमडी अशोक पंडा का अब ये टार्गेट

Azmat ali 04/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.