Skip to content
12/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • रात में झगड़ा, सुबह बिस्तर पर मिली लाश, पत्नी का फोन लेकर पति फरार
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

रात में झगड़ा, सुबह बिस्तर पर मिली लाश, पत्नी का फोन लेकर पति फरार

Azmat ali 02/09/2026 1 minute read
Police raids continue in the Shivani alias Sudha murder case

शिवानी उर्फ सुधा हत्याकांड: एसएसपी के मुताबिक मामले के खुलासे के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

सूचनाजी न्यूज, झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में शिवानी उर्फ सुधा हत्याकांड की गुत्थी पुलिस के लिए लगातार उलझती जा रही है। सीपरी बाजार क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी स्थित फौजी तिराहा के पास संदिग्ध परिस्थितियों में शिवानी (27) की मौत के बाद उसका पति यश ठाकुर फरार है। पुलिस को आशंका है कि शिवानी की गला घोंटकर हत्या की गई है। मामले की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।

बताया जा रहा है कि घटना से पहले रात में शिवानी और यश के बीच जमकर विवाद हुआ था। उस समय शिवानी की बहन मुस्कान घर के दूसरे कमरे में मौजूद थी। आधी रात के बाद यश ने मुस्कान से अपना लगेज बैग मांगा। इसके बाद उसने मुस्कान के कमरे की कुंडी बाहर से लगा दी और वहां से फरार हो गया।

सुबह करीब 9 बजे शिवानी का भाई घर पहुंचा, जिसके बाद मुस्कान कमरे से बाहर निकल सकी। घर में शिवानी का शव बिस्तर पर मिला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की। घटना के बाद से यश का कोई पता नहीं है।

सोशल मीडिया से शुरू हुई थी दोस्ती, फिर की लव मैरिज

पुलिस की जांच में सामने आया है कि शिवानी और ग्वालियर निवासी यश ठाकुर की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई और करीब डेढ़ साल पहले दोनों ने लव मैरिज कर ली। शुरुआती दौर में परिवार की सहमति भी बताई जा रही है, लेकिन शादी के बाद दोनों के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होने लगे थे।
यश ग्वालियर में एक कपड़े की दुकान पर सेल्समैन के रूप में काम करता है। पुलिस को उसके खिलाफ ग्वालियर में आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी भी मिली है। पुलिस इन मामलों और यश की पृष्ठभूमि की भी जांच कर रही है।

ग्वालियर पहुंची पुलिस, घर पर लगा मिला ताला

शिवानी की हत्या के मामले में वांछित यश ठाकुर की तलाश में पुलिस टीम ग्वालियर तक पहुंची। पुलिस ने उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी का सुराग नहीं मिला। पुलिस के पहुंचने से पहले ही यश के परिवार के लोग घर में ताला लगाकर गायब हो चुके थे। पुलिस अब यश की तलाश के साथ ही हत्या के पीछे की वजह और घटना से जुड़े दूसरे पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।

चार साल पहले हुई थी दूसरी जगह सगाई

जांच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला है कि शिवानी की करीब चार साल पहले एक बैंक कर्मचारी से सगाई हुई थी। हालांकि यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला। इसके बाद करीब डेढ़ साल पहले उसने यश ठाकुर से लव मैरिज की थी। पुलिस शिवानी के पुराने रिश्ते समेत अन्य संभावित कारणों को भी जांच के दायरे में रखकर मामले की कड़ियां जोड़ रही है।

शिवानी का आईफोन भी अपने साथ ले गया यश

पुलिस के मुताबिक, फरार होने के दौरान यश शिवानी का आईफोन भी अपने साथ ले गया। फोन नहीं मिलने के कारण पुलिस को शिवानी के संपर्कों और घटना से ठीक पहले की गतिविधियों से जुड़े डिजिटल सुराग जुटाने में दिक्कत आ रही है।

हालांकि पुलिस ने दूसरे माध्यमों से डिजिटल और तकनीकी साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। परिवार के सदस्यों के मोबाइल नंबरों की सीडीआर (Call Detail Record) भी निकलवाई गई है। पुलिस घटना से पहले और बाद में किन लोगों से बातचीत हुई, इसकी जानकारी खंगाल रही है।

बगल के कमरे में थी बहन, फिर भी नहीं सुनी आवाज

मामले में सबसे अहम सवालों में से एक यह भी है कि घटना के समय शिवानी की बहन मुस्कान ठीक बगल के कमरे में मौजूद थी, लेकिन उसके मुताबिक उसे किसी तरह की आवाज सुनाई नहीं दी। पुलिस इस बिंदु की भी जांच कर रही है। पुलिस अब हत्या की वजह, पति के फरार होने, मोबाइल फोन साथ ले जाने और घटना के समय घर में मौजूद लोगों की भूमिका समेत सभी संभावित पहलुओं को जोड़कर जांच कर रही है। एसएसपी विकास कुमार के मुताबिक, मामले के खुलासे के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दुर्ग में 11 सितंबर को रोजगार मेला, निजी कंपनियों में नौकरी का मौका
Next: BSP OA महासचिव का चुनाव लड़ चुके DGM सुधीर रामटेके झुलसे

Related Stories

51-foot saffron flag hoisted amidst heavy rain glimpse of a Naxal-free Bastar in the marathon
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

भारी बारिश के बीच फहराया 51 फीट का विशाल भगवा ध्वज, मैराथन में ‘नक्सलमुक्त बस्तर’ की झलक

Azmat ali 12/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS makes a major demand to the management regarding the dilapidated quarters in Sector 12
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: सेक्टर 12 के जर्जर आवासों पर BAKS ने प्रबंधन से कर दी बड़ी मांग, पढ़ें

Azmat ali 12/09/2026
Water pipeline damaged by JCB in Sector 7 supply to remain disrupted on several roads this Sunday
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर 7 में कब्जे के लिए JCB से खुदाई, पाइपलाइन तोड़ी, वाटर सप्लाई ठप

Azmat ali 12/09/2026

You May Have Missed

51-foot saffron flag hoisted amidst heavy rain glimpse of a Naxal-free Bastar in the marathon
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

भारी बारिश के बीच फहराया 51 फीट का विशाल भगवा ध्वज, मैराथन में ‘नक्सलमुक्त बस्तर’ की झलक

Azmat ali 12/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS makes a major demand to the management regarding the dilapidated quarters in Sector 12
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: सेक्टर 12 के जर्जर आवासों पर BAKS ने प्रबंधन से कर दी बड़ी मांग, पढ़ें

Azmat ali 12/09/2026
Water pipeline damaged by JCB in Sector 7 supply to remain disrupted on several roads this Sunday
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर 7 में कब्जे के लिए JCB से खुदाई, पाइपलाइन तोड़ी, वाटर सप्लाई ठप

Azmat ali 12/09/2026
RSP ERW Pipe Plant Sets a New Record Over 20,000 Tonnes of Production in a Single Month Focus Shifts to Value-Added Products
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP के ERW पाइप प्लांट का नया रिकॉर्ड, एक महीने में 20 हजार टन से ज्यादा प्रोडक्शन, वैल्यू एडेड प्रोडक्ट पर नज़र

Azmat ali 12/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.