Skip to content
24/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • प्लांट में नहीं अब सेक्टर 9 हॉस्पिटल में होगा बीएसपी ठेका मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण, डॉ. उदय ने किया उद्घाटन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

प्लांट में नहीं अब सेक्टर 9 हॉस्पिटल में होगा बीएसपी ठेका मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण, डॉ. उदय ने किया उद्घाटन

Azmat ali 04/09/2026 1 minute read
Special arrangements made for the health check-up of BSP contract workers at Sector 9 Hospital Dr Uday inaugurated the facility

सेक्टर 9 हॉस्पिटल के प्रभारी डॉक्टर उदय और जीएम संजय कुमार नई व्यवस्था को बेहतर करने में जुटे हैं, ताकि मजदूरों को सुविधा मिलती रहे।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के ठेका मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण सेक्टर 9 हॉस्पिटल में होगा। चेस्ट वार्ड में इनके लिए अलग से व्यवस्था की गई है। सेक्टर 9 हॉस्पिटल के प्रभारी डाक्टर उदय ने उद्घाटन भी कर दिया है। यहां हर दिन करीब 150 से 200 मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।

सेक्टर 9 हॉस्पिटल के प्रभारी डॉक्टर उदय और जीएम संजय कुमार नई व्यवस्था को बेहतर करने में जुटे हैं, ताकि मजदूरों को बेहतर सुविधा यहां मिलती रहे। नई व्यवस्था से मजदूरों को काफी राहत मिलेगी। अक्सर अस्थायी गेट पास के लिए वे भटकते हैं। अब प्लांट के बाहर मेडिकल होने से उन्हें गेट पास के लिए भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं, प्राइवेट संस्था से स्वास्थ्य परीक्षण कराता था, जिसका खर्च भी अधिक आ रहा था। अब सेक्टर 9 हॉस्पिटल के स्टाफ ही इस कार्य को करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: रात में झगड़ा, सुबह बिस्तर पर मिली लाश, पत्नी का फोन लेकर पति फरार

कांट्रेक्चुअल लेबर का प्रिडिकल मेडिकल परीक्षण सेक्टर 9 हॉस्पिटल में होने से एक फायदा यह होगा कि यदि कुछ चिकित्सीय समस्याएं पाई जाती है तो उसका भी त्वरित परीक्षण और निदान संभव हो सकेगा। जवाहरलाल नेहरू अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (JLNH & RC) में आवधिक चिकित्सा परीक्षण (PME) अभियान का सफलतापूर्वक उद्घाटन किया गया।

कार्यबल के बेहतर व्यावसायिक स्वास्थ्य और निवारक देखभाल (प्रिवेंटिव केयर) के प्रति अस्पताल की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए, एक औपचारिक रिबन-कटिंग समारोह के साथ इस महत्वपूर्ण अवसर का जश्न मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सीएमओ एवं एचओएम डॉ. उदय कुमार, डॉ. संबिता पांडा, सीएमओ, संजय शर्मा-जीएम एम एंड एस, संजय दवे-जीएम एडमिन, डॉ. शील कमल ठाकुर-डिप्टी सीएमओ व प्रभारी एनओएचएससी और उनकी टीम, विभिन्न विभागों के सभी विभागाध्यक्ष (HODs) और अस्पताल के सहायक कर्मचारी मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL के ED पर महिला अफसर ने लगाए छेड़छाड़ और गंदी नीयत के आरोप

नियमित संयंत्र कर्मचारी और अधिकारियों का चिकित्सीय परीक्षण पुर्व की भांति एनओएचसी में जारी रहेगा। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र की पूरी टीम विशेष रूप से व्यावसायिक स्वास्थ्य सेवा टीम, मेंटेनेंस एवं सर्विसेस टीम तथा इलेक्ट्रिकल टीम बधाई एवं प्रशंसा की पात्र है यह लागत अनुकूलन और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक बड़ा कदम है।

ये खबर भी पढ़ें: एससी-एसटी कर्मचारियों के बच्चों की स्कूल फीस वसूल रहा BSP? पेमेंट से कटे 884 रुपए, जवाब के इंतजार में कर्मचारी

अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि भिलाई इस्पात संयंत्र के डायरेक्टर इंचार्ज चितरंजन महापात्र, ईडी एमएम अजय चक्रवर्ती के मार्गदर्शन एवं सहयोग हमेशा प्राप्त हुआ, जिसके परिणाम स्वरुप यह कार्य संभव हो पाया।

बीएसपी के नियमित कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण संयंत्र भवन स्थित व्यावसायिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य केंद्र में ही होता रहेगा। इस स्वास्थ्य परीक्षण के माध्यम से कर्मचारियों में होने वाली बीमारियों का समय रहते पता चल जाता है, जिससे उनका समय पर उपचार संभव होता है।

 

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: IGH राउरकेला और ESIC में MoU, अब कैशलेस सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवा
Next: दुर्ग जिले के बदहाल स्कूलों का SFI ने किया पोस्टमार्टम, शिक्षा मंत्री जी आपके गृह जिले का है ये हाल

Related Stories

SAIL 54th AGM Highlights Revenue Exceeds 1.09 Lakh Crore for the First Time, Dividend Declared
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL 54th AGM Highlights: वंदे भारत के पहियों से नौसेना के 5 युद्धपोतों तक पहुंचा सेल का स्टील, पहली बार ₹1.09 लाख करोड़ से ज्यादा राजस्व, ये लाभांश

Azmat ali 24/09/2026
IISCO Steel Plant Union Election 2026 Results Vote Counting begins Trends to Follow Soon (2)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election Results 2026: वोटों की गिनती शुरू, शुरुआती रुझान…

Azmat ali 24/09/2026
SAIL-ISP Burnpur Massive turnout at IISCO Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-ISP Burnpur: इस्को स्टील प्लांट में बंपर वोटिंग, 93.65% मतदान, अब वोटों की गिनती

Azmat ali 24/09/2026

You May Have Missed

SAIL 54th AGM Highlights Revenue Exceeds 1.09 Lakh Crore for the First Time, Dividend Declared
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL 54th AGM Highlights: वंदे भारत के पहियों से नौसेना के 5 युद्धपोतों तक पहुंचा सेल का स्टील, पहली बार ₹1.09 लाख करोड़ से ज्यादा राजस्व, ये लाभांश

Azmat ali 24/09/2026
IISCO Steel Plant Union Election 2026 Results Vote Counting begins Trends to Follow Soon (2)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election Results 2026: वोटों की गिनती शुरू, शुरुआती रुझान…

Azmat ali 24/09/2026
SAIL-ISP Burnpur Massive turnout at IISCO Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-ISP Burnpur: इस्को स्टील प्लांट में बंपर वोटिंग, 93.65% मतदान, अब वोटों की गिनती

Azmat ali 24/09/2026
BSP contractors told the SAIL Director (Personnel) that retrenchment was the cause of the accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के डायरेक्टर पर्सनल से BSP ठेकेदारों ने कहा-हादसे का कारण छंटनी, रिटेंशन का हक दीजिए, बदहाल है टाउनशिप

Azmat ali 24/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.