Skip to content
04/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • कब्जेदारों ने किया BSP इंफोर्समेंट टीम पर पथराव, 2 कर्मचारी खून से लथपथ, 1 ICU में भर्ती, FIR
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

कब्जेदारों ने किया BSP इंफोर्समेंट टीम पर पथराव, 2 कर्मचारी खून से लथपथ, 1 ICU में भर्ती, FIR

Azmat ali 04/09/2026 (Last updated: 04/09/2026) 1 minute read
Encroachers pelted stones at the BSP enforcement team two employees were injured and one is in the ICU

बीएसपी कर्मी कुतुबुद्दीन कुरैशी के सिर में 2 बार पत्थर से वार किया गया। गहरी चोट लगी है। कई टांके लगाए गए हैं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई टाउनशिप के कब्जेदार अब गुंडई पर उतर आए हैं। मन इतना बढ़ चुका है कि बीएसपी अधिकारी और कर्मचारियों पर हमला कर दिया। पंथी चौक के पास सड़क पर कब्जा करके दुकान लगाने वालों को इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट की टीम ने शुक्रवार दिन में समझाकर हटाया। शाम को दोबारा चेक करने के लिए पहुंचे तो कब्जेदारों ने गाड़ी पर पत्थरबाजी कर दिया।

महिला गार्ड के ऊपर पत्थर फेंका। महिला ने खुद को किसी तरह बचा लिया। यह देख बीएसपी कर्मचारी कृंजन पांडेय कब्जेदार की तरफ दौड़, तब तक कुछ और पत्थरों से हमला तेज कर दिया गया। सामने से आ रहे पत्थर कृंजन के हाथ में लगे। इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट के कर्मचारी कुतुबुद्दीन ने पत्थर चलाने वाले कब्जेदार को दबोच लिया।

गुंडई दिखाते हुए कब्जेदार ने कुतुबुद्दीन को धक्का देकर नीचे गिराया। हाथ में लिए पत्थर से सिर पर वार कर दिया। गहरी चोट लगी। कुतुबुद्दीन कुरैशी के सिर में 2 बार पत्थर से वार किया गया। गहरी चोट लगी है। कई टांके लगाए गए हैं।

इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट के मुखिया रेमी थॉमस खुद को किसी तरह बचा सके। जख्मी कर्मचारियों को लेकर तत्काल सेक्टर 9 हॉस्पिटल पहुंचे। खून से लथपथ कुतुबुद्दीन को आइसीयू में भर्ती किया गया है। जबकि कृंजन पांडेय का प्राथमिक उपचार किया गया है।

पंथी चौक के बी-ब्लॉक साइड में सड़क पर दुकान लगाने की वजह से हादसे का डर हर समय बना रहता है। पिछले साल कोचिंग जा रही एक छात्रा की मौत भी यही हुई थी। पुलिस की चेतावनी को संज्ञान में लेकर बीएसपी की टीम कब्जेदारों को खदेड़ रही थी। इसी से गुस्साए कब्जेदारों ने हमला कर दिया। बीएसपी के इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट की ओर से थाने में एफआइआर की तहरीर दे दी गई है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Good News: आफ्टर एजुकेशन जॉब सर्चिंग नहीं, जॉब प्रोवाइडर बनने का मिला टिप्स, Kalyan College की पहल
Next: पथराव से जख्मी BSP कर्मी आइसीयू में, भड़का इंटक, कहा-कब्जेदारों पर टूट पड़ो, गेट से हटाओ, हम साथ हैं…

Related Stories

Stone-Pelting at BSP Workers INTUC Says Crack Down on the Encroachers, Remove them From the Gate we Stand with You
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

पथराव से जख्मी BSP कर्मी आइसीयू में, भड़का इंटक, कहा-कब्जेदारों पर टूट पड़ो, गेट से हटाओ, हम साथ हैं…

Azmat ali 04/09/2026
Good News Tips on becoming a job Provider Instead of a Job Seeker an Initiative by Kalyan College
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Good News: आफ्टर एजुकेशन जॉब सर्चिंग नहीं, जॉब प्रोवाइडर बनने का मिला टिप्स, Kalyan College की पहल

Azmat ali 04/09/2026
BAKS Demands Regarding non-Financial Motivational Schemes EPS-95 Higher Pension and Incentives
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SMS 2 CCS में पुरानी राशि से कम नहीं होगा इंसेंटिव, BAKS ने मांगा नॉन फाइनेंशियल मोटिवेशनल स्कीम, EPS 95 हायर पेंशन

Azmat ali 04/09/2026

You May Have Missed

Stone-Pelting at BSP Workers INTUC Says Crack Down on the Encroachers, Remove them From the Gate we Stand with You
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

पथराव से जख्मी BSP कर्मी आइसीयू में, भड़का इंटक, कहा-कब्जेदारों पर टूट पड़ो, गेट से हटाओ, हम साथ हैं…

Azmat ali 04/09/2026
Encroachers pelted stones at the BSP enforcement team two employees were injured and one is in the ICU
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

कब्जेदारों ने किया BSP इंफोर्समेंट टीम पर पथराव, 2 कर्मचारी खून से लथपथ, 1 ICU में भर्ती, FIR

Azmat ali 04/09/2026
Good News Tips on becoming a job Provider Instead of a Job Seeker an Initiative by Kalyan College
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Good News: आफ्टर एजुकेशन जॉब सर्चिंग नहीं, जॉब प्रोवाइडर बनने का मिला टिप्स, Kalyan College की पहल

Azmat ali 04/09/2026
BAKS Demands Regarding non-Financial Motivational Schemes EPS-95 Higher Pension and Incentives
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SMS 2 CCS में पुरानी राशि से कम नहीं होगा इंसेंटिव, BAKS ने मांगा नॉन फाइनेंशियल मोटिवेशनल स्कीम, EPS 95 हायर पेंशन

Azmat ali 04/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.