Skip to content
24/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Good News: आफ्टर एजुकेशन जॉब सर्चिंग नहीं, जॉब प्रोवाइडर बनने का मिला टिप्स, Kalyan College की पहल
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Good News: आफ्टर एजुकेशन जॉब सर्चिंग नहीं, जॉब प्रोवाइडर बनने का मिला टिप्स, Kalyan College की पहल

Azmat ali 04/09/2026 1 minute read
Good News Tips on becoming a job Provider Instead of a Job Seeker an Initiative by Kalyan College

कल्याण कॉलेज के पत्रकारिता विभाग के स्टूडेंट्स ने सीखा और ठाना की जॉब नहीं करेंगे, बल्कि कइयों को जॉब देने वाला बनेंगे।

  • कल्याण कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की अनूठी पहल।
  • जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
  • डिपार्टमेंट के फर्स्ट, थर्ड और फिफ्थ सेमेस्टर के स्टूडेंट्स शामिल हुए।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। एजुकेशन हब भिलाई में आत्मनिर्भरता, स्वावलंबन, स्वरोजगार और आमदनी में बढ़ोत्तरी के गुर सिखाए गए। कॉलेज स्टूडेंट्स को नौकरी पाने के बजाए नौकरी देने वाला बनने के बारे में समझाया गया। अपनी कंपनी शुरू करके उसके लिए बेहतर आय के माध्यमों के बारे में विस्तार से बताया गया।

शहर के सेक्टर-7 स्थित कल्याण कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में अतिथि व्याख्यान हुआ। सूचनाजी.कॉम (suchnaji.com) न्यूज वेबसाइट के संस्थापक और वरिष्ठ पत्रकार अज़मत अली ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने “न्यूज वेबसाइट से आमदनी कैसे बढ़ाएं” जैसे महत्वपूर्ण विषय पर विस्तार से समझाया। दो घंटे से ज्यादा चले व्याख्यान में उन्होंने भावी पत्रकारों को वेबसाइट डिजाइन से लेकर उससे आमदनी के लीगल माध्यमों और कई स्त्रोतों के बारे में विस्तार से समझाया।

वक्ता अज़मत अली ने न्यूज सोर्स, न्यूज सेंस और न्यूज एंगल के बारे में भी पत्रकारिता के विद्यार्थियों को बताया। उन्होंने अनेक उदाहरणों से न्यूज डेवलप करने से लेकर न्यूज क्रिएट की तकनीकी पहलुओं के बारे में जनसंचार के छात्र और छात्राओं को सिखाया।

व्याख्यान से पहले महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.विनय शर्मा ने अतिथि अज़मत अली का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की प्रशंसा की। उन्होंने ऐसे व्याख्यानों को विद्यार्थियों के लिए बेहद लाभप्रद बताया। विभागाध्यक्ष डॉ.सुधीर शर्मा ने बच्चों के पुनः मार्गदर्शन के लिए अतिथि अजमत अली से आग्रह किया। इस दौरान पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के सहायक प्राध्यापक अंशुल तिवारी, बायोटेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट की असिस्टेंट प्रोफेसर साक्षी पाण्डेय सहित शोधार्थी और विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।

फर्स्ट से लेकर फाइनल ईयर के स्टूडेंट ने सीखा

इस अतिथि व्याख्यान में जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। डिपार्टमेंट के फर्स्ट, थर्ड और फिफ्थ सेमेस्टर के स्टूडेंट्स शामिल हुए। व्याख्यान से विद्यार्थी बेहद संतुष्ट हुए। अंतिम सत्र में विद्यार्थियों से प्रतिक्रिया ली गई, जिसमें विद्यार्थी अपने प्रश्नों, अपनी जिज्ञासाओं और कौतूहल से भरे संदेहों का जवाब पाकर काफी तृप्त दिखे।

विद्यार्थियों ने की और क्लास की डिमांड

थर्ड सेमेस्टर की छात्रा और टॉपर स्टूडेंट आकांक्षा तिवारी ने कहा कि ऐसी क्लासेज रेगुलर होने से हमारे भीतर बुकिश लेकर फील्ड और ग्राउंड रिपोर्ट के प्रति सेंस डेवलप होगा। फर्स्ट सेमेस्टर की छात्रा अदिति जैसवार ने कहा कि वेबसाइट से अर्निंग के सोर्सेस की इंपॉर्टेंट जानकारियां मिली। फाइनल ईयर की छात्रा मीना साहू ने कहा कि बहुत बढ़िया क्लास थी। हमें बहुत कुछ सीखने और जानने के लिए मिला। फाइनल ईयर के छात्र शिवराज ताम्रकार ने बताया कि पत्रकारिता तो करते है, लेकिन इनकम के सोर्सेज के बारे में जानकारियां नहीं थी। ये क्लास बहुत उपयोगी सिद्ध होगी।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SMS 2 CCS में पुरानी राशि से कम नहीं होगा इंसेंटिव, BAKS ने मांगा नॉन फाइनेंशियल मोटिवेशनल स्कीम, EPS 95 हायर पेंशन
Next: कब्जेदारों ने किया BSP इंफोर्समेंट टीम पर पथराव, 2 कर्मचारी खून से लथपथ, 1 ICU में भर्ती, FIR

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election 2026 Results Vote Counting begins Trends to Follow Soon (2)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election Results 2026: वोटों की गिनती शुरू, शुरुआती रुझान…

Azmat ali 24/09/2026
SAIL-ISP Burnpur Massive turnout at IISCO Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-ISP Burnpur: इस्को स्टील प्लांट में बंपर वोटिंग, 93.65% मतदान, अब वोटों की गिनती

Azmat ali 24/09/2026
BSP contractors told the SAIL Director (Personnel) that retrenchment was the cause of the accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के डायरेक्टर पर्सनल से BSP ठेकेदारों ने कहा-हादसे का कारण छंटनी, रिटेंशन का हक दीजिए, बदहाल है टाउनशिप

Azmat ali 24/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election 2026 Results Vote Counting begins Trends to Follow Soon (2)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election Results 2026: वोटों की गिनती शुरू, शुरुआती रुझान…

Azmat ali 24/09/2026
SAIL-ISP Burnpur Massive turnout at IISCO Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-ISP Burnpur: इस्को स्टील प्लांट में बंपर वोटिंग, 93.65% मतदान, अब वोटों की गिनती

Azmat ali 24/09/2026
BSP contractors told the SAIL Director (Personnel) that retrenchment was the cause of the accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के डायरेक्टर पर्सनल से BSP ठेकेदारों ने कहा-हादसे का कारण छंटनी, रिटेंशन का हक दीजिए, बदहाल है टाउनशिप

Azmat ali 24/09/2026
BAKS Raises Slogans at the SAIL CGM office Demanding a bonus Based on the PRP Formula
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बोनस की रकम तय करें उत्पादन आधारित फॉर्मूला PRP पर, BAKS ने की CGM कार्यालय पर नारेबाजी

Azmat ali 24/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.