Skip to content
04/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • पथराव से जख्मी BSP कर्मी आइसीयू में, भड़का इंटक, कहा-कब्जेदारों पर टूट पड़ो, गेट से हटाओ, हम साथ हैं…
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

पथराव से जख्मी BSP कर्मी आइसीयू में, भड़का इंटक, कहा-कब्जेदारों पर टूट पड़ो, गेट से हटाओ, हम साथ हैं…

Azmat ali 04/09/2026 1 minute read
Stone-Pelting at BSP Workers INTUC Says Crack Down on the Encroachers, Remove them From the Gate we Stand with You
  • अवैध कब्जे एवं संयंत्र के गेट तक लगे ठेलों पर सख्त कार्रवाई की मांग।
  • स्टील एम्पलाइज यूनियन-इंटक ने भिलाई इस्पात संयंत्र के इंफोर्समेंट विभाग के कर्मियों पर हमले की निंदा की।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील एम्पलाइज यूनियन-इंटक ने भिलाई इस्पात संयंत्र के इंफोर्समेंट विभाग के कर्मचारियों पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। यूनियन ने कहा कि संयंत्र की संपत्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यरत इंफोर्समेंट कर्मचारियों एवं अधिकारियों की सुरक्षा सर्वोपरि है।

यूनियन के महासचिव संजय कुमार साहू ने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध कब्जे तथा संयंत्र के गेटों के आसपास लगने वाले ठेलों के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। विशेषकर बोरिया गेट के आसपास प्रतिदिन दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। ऐसे मामलों में बीएसपी प्रबंधन को गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें: कब्जेदारों ने किया BSP इंफोर्समेंट टीम पर पथराव, 2 कर्मचारी खून से लथपथ, 1 ICU में भर्ती, FIR

उन्होंने कहा कि बीएसपी प्रबंधन अवैध कब्जों के विरुद्ध अभियान चलाते समय जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग लेकर सख्त कार्रवाई करे, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की पुनरावृत्ति न हो और इंफोर्समेंट विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारी सुरक्षित रहकर अपना दायित्व निभा सकें।

स्टील एम्पलाइज यूनियन-इंटक ने स्पष्ट किया कि भिलाई इस्पात संयंत्र में अवैध कब्जे हटाने के अभियान में यूनियन प्रबंधन का हर संभव सहयोग करेगी। संयंत्र की सुरक्षा, कर्मचारियों एवं अधिकारियों की सुरक्षा तथा संयंत्र की संपत्ति की रक्षा यूनियन की प्राथमिकता है।

ये खबर भी पढ़ें: SMS 2 CCS में पुरानी राशि से कम नहीं होगा इंसेंटिव, BAKS ने मांगा नॉन फाइनेंशियल मोटिवेशनल स्कीम, EPS 95 हायर पेंशन

संजय कुमार साहू ने बीएसपी प्रबंधन से मांग की कि अवैध कब्जे एवं गेटों के आसपास होने वाले अतिक्रमण के विरुद्ध प्रभावी एवं स्थायी कार्रवाई की जाए तथा भविष्य में इंफोर्समेंट कर्मचारियों और अधिकारियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस संबंध में ईडी और सीजीएम स्तर के अधिकारियों से शनिवार को मुलकाात कर आगे की रणनीति बनाने पर बातचीत की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के 26 युवा कर्मचारियों ने इंटक का थामा दामन

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कब्जेदारों ने किया BSP इंफोर्समेंट टीम पर पथराव, 2 कर्मचारी खून से लथपथ, 1 ICU में भर्ती, FIR

Related Stories

Encroachers pelted stones at the BSP enforcement team two employees were injured and one is in the ICU
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

कब्जेदारों ने किया BSP इंफोर्समेंट टीम पर पथराव, 2 कर्मचारी खून से लथपथ, 1 ICU में भर्ती, FIR

Azmat ali 04/09/2026
Good News Tips on becoming a job Provider Instead of a Job Seeker an Initiative by Kalyan College
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Good News: आफ्टर एजुकेशन जॉब सर्चिंग नहीं, जॉब प्रोवाइडर बनने का मिला टिप्स, Kalyan College की पहल

Azmat ali 04/09/2026
BAKS Demands Regarding non-Financial Motivational Schemes EPS-95 Higher Pension and Incentives
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SMS 2 CCS में पुरानी राशि से कम नहीं होगा इंसेंटिव, BAKS ने मांगा नॉन फाइनेंशियल मोटिवेशनल स्कीम, EPS 95 हायर पेंशन

Azmat ali 04/09/2026

You May Have Missed

Stone-Pelting at BSP Workers INTUC Says Crack Down on the Encroachers, Remove them From the Gate we Stand with You
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

पथराव से जख्मी BSP कर्मी आइसीयू में, भड़का इंटक, कहा-कब्जेदारों पर टूट पड़ो, गेट से हटाओ, हम साथ हैं…

Azmat ali 04/09/2026
Encroachers pelted stones at the BSP enforcement team two employees were injured and one is in the ICU
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

कब्जेदारों ने किया BSP इंफोर्समेंट टीम पर पथराव, 2 कर्मचारी खून से लथपथ, 1 ICU में भर्ती, FIR

Azmat ali 04/09/2026
Good News Tips on becoming a job Provider Instead of a Job Seeker an Initiative by Kalyan College
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Good News: आफ्टर एजुकेशन जॉब सर्चिंग नहीं, जॉब प्रोवाइडर बनने का मिला टिप्स, Kalyan College की पहल

Azmat ali 04/09/2026
BAKS Demands Regarding non-Financial Motivational Schemes EPS-95 Higher Pension and Incentives
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SMS 2 CCS में पुरानी राशि से कम नहीं होगा इंसेंटिव, BAKS ने मांगा नॉन फाइनेंशियल मोटिवेशनल स्कीम, EPS 95 हायर पेंशन

Azmat ali 04/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.