Skip to content
05/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP Boria Gate Live: पत्थर चले या गोली नहीं सुधरेंगे, साहब…आपकी ढिलाई से जाएगी किसी की जान
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Boria Gate Live: पत्थर चले या गोली नहीं सुधरेंगे, साहब…आपकी ढिलाई से जाएगी किसी की जान

Azmat ali 05/09/2026 1 minute read
BSP Boria Gate Live Negligence by Bhilai Steel Plant Management Could Cost Someone Their Life

Suchnaji.com ने शुक्रवार रात बोरिया गेट की पड़ताल की। यहां सेफ्टी की खुलेआम धज्जियां उड़ती दिखी। कैमरे में मंज़र कैद किए गए।

  • समय रहते जाग जाइए और दुर्ग प्रशासन-पुलिस के साथ महा अभियान चलाकर टाउनशिप की सड़कों को कब्जामुक्त करा लीजिए।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। कब्जेदारों के खिलाफ लगातार कार्रवाई होनी चाहिए। गुंडई पर लगाम लगना चाहिए। पुलिस और जिला प्रशासन को अपनी मंशा भी अब साफ कर देनी चाहिए। कब्जेदारों को संरक्षण देने वाले नेताओं के नाम उजागर होने चाहिए, ताकि सफेदपोश नेताओं की कथनी जनता देख सके।

साथ ही भिलाई स्टील प्लांट के उच्चाधिकारियों को भी बेनकाब करना जरूरी है। तालपुरी के आसपास से इस्पात भवन और प्लांट तक हर दिन आवाजाही जिस रास्ते से अधिकारी करते हैं, वहीं कब्जेदार खुलेआम बीएसपी प्रबंधन को ठेंगा दिखा रहे। डीआइसी और ईडी हर दिन मंज़र देखकर मौन साध जाते हैं, जिसका खामियाजा अब कर्मचारियों को पथराव से सामना करके भुगतना पड़ता है।

ये खबर भी पढ़ें: कब्जेदारों ने किया BSP इंफोर्समेंट टीम पर पथराव, 2 कर्मचारी खून से लथपथ, 1 ICU में भर्ती, FIR

पंथी चौक के पास शुक्रवार शाम को हुए पथराव में बीएसपी कर्मचारी जख्मी हुए। आइसीयू में भर्ती करना पड़ा है। इस घटना के बाद टाउनशिप में क्या बदलाव नज़र आया, इसकी पड़ताल के लिए सूचनाजी.कॉम बोरिया गेट पर पहुंचा। यहां की तस्वीर बीएसपी को चिढ़ा रही थी। रात के 9.45 बजे से सवा 10 बजे तक सूचनाजी.कॉम ने मंजर को कैमरे में कैद किया।

ये खबर भी पढ़ें: पथराव से जख्मी BSP कर्मी आइसीयू में, भड़का इंटक, कहा-कब्जेदारों पर टूट पड़ो, गेट से हटाओ, हम साथ हैं…

यहां हादसे का पूरा इंतजाम नजर आया। नो-इंट्री टाइम में तेज रफ्तार ट्रकों की आवाजाही दिखी। कोई रोकने-टोकने वाला नहीं। बोरिया गेट के बाहर ही ठेले लगे थे, जहां फलों की बिक्री हो रही थी। गेट से चंद कदमों की दूरी पर खुलेआम कब्जेदार धज्जियां उड़ाते दिखे। रात में हादसे को दावत देने के लिए मवेशी भी चहल-कदमी करते रहे। नगर सेवाएं विभाग और सेफ्टी डिपार्टमेंट की हरकतों और ढिलाई का पूरा सबूत बोरिया गेट पर नज़र आया। बोरिया गेट से महज 15-20 कदमों की दूरी पर ही 2 ट्रक खड़े थे। सेफ्टी प्वाइंट ऑफ व्यू से इसे कैसे सही ठहराया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी इंफोर्समेंट टीम पर पथराव करने वाले पत्थरबाज को पुलिस ने दबोचा, छावनी का रहने वाला

इंटक के महासचिव संजय साहू का भी खून खौल रहा था। बोरिया गेट पर ठेलों को देख उनसे रहा नहीं गया। कइयों को चमकाते नज़र आए। हैरानी इस बात की है कि चंद मिनट के ठहराव पर सूचनाजी.कॉम को ये सारे नज़ारे दिख गए। इसी रास्ते से डीआइसी, ईडी, सीजीएम, जीएम की आवाजाही होती है। वे क्यों आंख बंद किए हुए हैं।

ये खबर भी पढ़ें: SMS 2 CCS में पुरानी राशि से कम नहीं होगा इंसेंटिव, BAKS ने मांगा नॉन फाइनेंशियल मोटिवेशनल स्कीम, EPS 95 हायर पेंशन

मुंह फेर लेने की आदत से कब्जेदारों का मनोबल इतना बढ़ गया कि अब बीएसपी कर्मचारियों और अधिकारियों पर पथराव होने लगे। यही आदत रही तो कर्मचारियों की लाश उठाने की नौबत आ जाएगी। समय रहते जाग जाइए और दुर्ग प्रशासन-पुलिस के साथ महा अभियान चलाकर टाउनशिप की सड़कों को कब्जामुक्त करा लीजिए।

ये खबर भी पढ़ें: BSP कर्मियों पर पथराव: BMS ने नाम लिए बगैर नेताजी से कहा-कब्जेदारों को प्लीज़ संरक्षण मत दीजिए

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP कर्मियों पर पथराव: BMS ने नाम लिए बगैर नेताजी से कहा-कब्जेदारों को प्लीज़ संरक्षण मत दीजिए

Related Stories

Bhilai BMS Said Please do not Provide Protection to Encroachers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP कर्मियों पर पथराव: BMS ने नाम लिए बगैर नेताजी से कहा-कब्जेदारों को प्लीज़ संरक्षण मत दीजिए

Azmat ali 05/09/2026
Police Arrested the Accused who Pelted Stones at the BSP Enforcement Team
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी इंफोर्समेंट टीम पर पथराव करने वाले पत्थरबाज को पुलिस ने दबोचा, छावनी का रहने वाला

Azmat ali 05/09/2026
Stone-Pelting at BSP Workers INTUC Says Crack Down on the Encroachers, Remove them From the Gate we Stand with You
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

पथराव से जख्मी BSP कर्मी आइसीयू में, भड़का इंटक, कहा-कब्जेदारों पर टूट पड़ो, गेट से हटाओ, हम साथ हैं…

Azmat ali 04/09/2026

You May Have Missed

BSP Boria Gate Live Negligence by Bhilai Steel Plant Management Could Cost Someone Their Life
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Boria Gate Live: पत्थर चले या गोली नहीं सुधरेंगे, साहब…आपकी ढिलाई से जाएगी किसी की जान

Azmat ali 05/09/2026
Bhilai BMS Said Please do not Provide Protection to Encroachers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP कर्मियों पर पथराव: BMS ने नाम लिए बगैर नेताजी से कहा-कब्जेदारों को प्लीज़ संरक्षण मत दीजिए

Azmat ali 05/09/2026
Police Arrested the Accused who Pelted Stones at the BSP Enforcement Team
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी इंफोर्समेंट टीम पर पथराव करने वाले पत्थरबाज को पुलिस ने दबोचा, छावनी का रहने वाला

Azmat ali 05/09/2026
Stone-Pelting at BSP Workers INTUC Says Crack Down on the Encroachers, Remove them From the Gate we Stand with You
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

पथराव से जख्मी BSP कर्मी आइसीयू में, भड़का इंटक, कहा-कब्जेदारों पर टूट पड़ो, गेट से हटाओ, हम साथ हैं…

Azmat ali 04/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.