अभ्यर्थियों से अपील, वे सोशल मीडिया पर प्रसारित फर्जी भर्ती विज्ञापन पर भरोसा न करें और न ही उसे आगे प्रसारित करें।
- भर्ती और प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी के लिए केवल SAIL की आधिकारिक वेबसाइट के Careers सेक्शन और IGH की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध सूचनाओं को ही मान्य मानें।
सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। सेल के राउरकेला स्टील प्लांट (RSP) ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक फर्जी भर्ती विज्ञापन को लेकर अभ्यर्थियों और आम लोगों को सावधान किया है। ‘SAIL RSP IGH Trainee Recruitment 2026’ शीर्षक से प्रसारित विज्ञापन में विभिन्न इंजीनियरिंग विषयों में Industrial Graduate Trainee पदों की भर्ती का दावा किया जा रहा है। RSP ने स्पष्ट किया है कि यह विज्ञापन राउरकेला स्टील प्लांट की ओर से जारी नहीं किया गया है।
IGH में निकली है वास्तविक ट्रेनिंग
RSP ने बताया कि इस्पात जनरल हॉस्पिटल (IGH), राउरकेला में Training Programme for Employability and Skill Enhancement के तहत प्रशिक्षुओं की नियुक्ति के लिए वास्तविक विज्ञापन जारी किया गया है। यह एक वर्षीय प्रशिक्षण कार्यक्रम है और इसमें स्टाइपेंड दिया जाएगा।
वास्तविक विज्ञापन के तहत Medical Attendant Training की 100 सीटें, Hospital Administration Training की 7 सीटें और OT/Anesthesia Assistant Training की 5 सीटें निर्धारित हैं।
5 से 20 सितंबर तक आवेदन
योग्य उम्मीदवार इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए 5 सितंबर से 20 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल आधिकारिक IGH पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
RSP ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित फर्जी भर्ती विज्ञापन पर भरोसा न करें और न ही उसे आगे प्रसारित करें। भर्ती और प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी के लिए केवल SAIL की आधिकारिक वेबसाइट के Careers सेक्शन और IGH की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध सूचनाओं को ही मान्य मानें।
RSP ने अभ्यर्थियों को आगाह किया है कि आवेदन करने या किसी भर्ती विज्ञापन को सोशल मीडिया पर साझा करने से पहले उसकी प्रामाणिकता की पूरी तरह जांच जरूर करें, ताकि वे भ्रामक सूचनाओं या फर्जी भर्ती के झांसे में आने से बच सकें।
ये खबर भी पढ़ें: 62% कर्मचारी हर हफ्ते कर रहे बेगार, मुफ्त में काम, भारत नंबर 1
