Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • पथराव पर खौल रहा खून: CITU पहुंचा टीए बिल्डिंग, अधिकारी बोले-चाबी लेने तक को नहीं है मैनपॉवर, पुलिस से सहयोग भी नहीं
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

पथराव पर खौल रहा खून: CITU पहुंचा टीए बिल्डिंग, अधिकारी बोले-चाबी लेने तक को नहीं है मैनपॉवर, पुलिस से सहयोग भी नहीं

Azmat ali 05/09/2026 1 minute read
Attack on Enforcement Department intolerable CITU demands strict action

सीटू बोला-जनप्रतिनिधि अपराधियों का समर्थन न करें। सभी यूनियन कर्मचारियों की सुरक्षा और व्यवस्था सुधारने में प्रबंधन का साथ दें।

  • यदि समय रहते अवैध कब्जों और गैरकानूनी गतिविधियों पर सख्ती नहीं की गई तो आने वाले समय में स्थिति और गंभीर होगी।
  • सीटू द्वारा प्रशासन से सहयोग लेने के विषय पर प्रबंधन ने स्वीकार किया कि पुलिस प्रशासन से पर्याप्त आवश्यक सहयोग नहीं मिल पाता है।
  • इंफोर्समेंट विभाग पर हमला बर्दाश्त नहीं। सीटू ने की कड़ी कार्रवाई की मांग। सीटू ने ली इंजूरी फॉर्म भरवाने की जानकारी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के टाउनशिप में सड़कों पर कब्जाधारियों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचे इंफोर्समेंट विभाग के कर्मचारियों पर किए गए हमले की सीटू ने कड़ी निंदा की है। सीटू ने कहा कि कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने तथा संयंत्र की संपत्ति को अवैध कब्जे से बचाने की जिम्मेदारी निभा रहे कर्मचारियों पर हमला किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं है। सीटू की टीम शनिवार को नगर सेवाएं विभाग के महाप्रबंधक अतुल नौटियाल एवं रेमी थॉमस तथा उनकी टीम से मुलाकात कर इस मामले में इंजूरी फॉर्म भरवाने से लेकर घायल कर्मियों के हाल-चाल जानने के साथ-साथ हमलावरों पर तत्काल सख्त कदम उठाने हेतु मांग की है। साथ ही प्रशासन को इस मामले में सख्त कानूनी कार्यवाही की मांग की।

ज्ञात हो कि पिछले विधानसभा चुनाव के समय आचार संहिता के दौरान सेक्टर 10 मार्केट में ऐसे ही बीएसपी कर्मियों पर हमले की घटना को अंजाम दिया गया था। तब सीटू ने भिलाई इस्पात संयंत्र एवं नगर सेवाएं विभाग के कर्मियों को लेकर थाने का घेराव किया था।

कर्मचारियों में दहशत, प्रबंधन बताए सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी

इंफोर्समेंट विभाग के कर्मचारियों पर हमला केवल एक घटना नहीं है, बल्कि यह टाउनशिप में काम करने वाले सैकड़ों कर्मचारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस, सिविल मेंटेनेंस, वाटर सप्लाई तथा नगर सेवाएं विभाग में कार्यरत अन्य कर्मचारी रोजाना टाउनशिप के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। यदि कार्रवाई करने पहुंचे कर्मचारियों पर ही हमला होने लगे तो वे निर्भय होकर अपना काम कैसे करेंगे? सीटू ने प्रबंधन से पूछा है कि क्या कर्मचारियों को इसी तरह पर्याप्त सुरक्षा बल के अभाव और असुरक्षित माहौल में काम करने के लिए छोड़ दिया जाएगा?

टाउनशिप इंफोर्समेंट को पर्याप्त बल क्यों नहीं

सीटू ने कहा कि जिस प्रकार नगर निगम अपने अतिक्रमण विरोधी अमले को पर्याप्त सुरक्षा एवं बल उपलब्ध कराता है, उसी तरह बीएसपी टाउनशिप के एनफोर्समेंट विभाग को भी पर्याप्त मानव बल और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जानी चाहिए। आखिर इतने बड़े टाउनशिप में कुछ कर्मचारियों के भरोसे अतिक्रमण, अवैध कब्जे और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर नियंत्रण कैसे संभव है? प्रबंधन बताए कि एनफोर्समेंट विभाग को पर्याप्त बल और सुरक्षा संसाधन उपलब्ध कराने में अब तक क्या बाधा रही है? प्रबंधन भी टाउनशिप में मैनपावर की कमी को स्वीकार कर रहा है स्थिति ऐसी है कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा आवास हैंड ओवर किए जाने के लिए चाभी लेने हेतु मेंटेंनेंस आफिस में कर्मचारी नहीं है।

टाउनशिप बना चारागाह, प्रबंधन की नीतियां आखिर किसके लिए

सीटू ने कहा कि उच्च प्रबंधन की लापरवाह नीतियों ने टाउनशिप को मानो चारागाह बना दिया है। कहीं अवैध कब्जा हो रहा है, कहीं बिजली चोरी की जा रही है, कहीं सड़क पर अवैध रूप से ठेले लगाए जा रहे हैं और कहीं बिना अनुमति अवैध पाइपलाइन कनेक्शन ले लिए जा रहे हैं। सवाल यह है कि इतने बड़े टाउनशिप में इन गतिविधियों को आखिर रोकेगा कौन? यदि समय रहते अवैध कब्जों और गैरकानूनी गतिविधियों पर सख्ती नहीं की गई तो आने वाले समय में स्थिति और गंभीर होगी। सीटू द्वारा प्रशासन से सहयोग लेने के विषय पर प्रबंधन ने स्वीकार किया कि पुलिस प्रशासन से पर्याप्त आवश्यक सहयोग नहीं मिल पाता है। सीटू ने स्पष्ट किया कि भिलाई को बर्बाद होने से बचाने के लिए प्रबंधन को अब निर्णायक कार्रवाई करनी ही होगी।

सेक्टर-9 अस्पताल में बेहतर इलाज चले, जरूरत हो तो तत्काल रेफरल हो

सीटू ने कहा कि हमले में घायल कुतुबुद्दीन को बेहतर और समय पर चिकित्सा सुविधा मिलना जरूरी है। यदि किसी मरीज की स्थिति ऐसी है कि उन्हे उच्च स्तरीय चिकित्सा की आवश्यकता है तो बिना देरी किए उचित रेफरल की व्यवस्था की जानी चाहिए। सीटू का स्पष्ट मत है कि सेक्टर-9 अस्पताल में बेहतर इलाज की व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है बावजूद इसके उच्च स्तरीय इलाज के लिए रेफरल की आवश्यकता हो तो तुरंत मरीज को रेफर किया जाए।

जनप्रतिनिधि अपराधियों का समर्थन न करें, कर्मचारी भी दें सहयोग

सीटू ने जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे कानून तोड़ने वाले अथवा कर्मचारियों पर हमला करने वाले लोगों का किसी भी परिस्थिति में समर्थन न करें। सीटू ने बीएसपी कर्मचारियों से भी अपील की कि सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जा कर ठेला लगाने वालों से खरीदारी कर ऐसी गतिविधियों को प्रोत्साहित न करें, केवल वेंडर जोन में लगे हुए ठेलों से ही सामान खरीदें। सीटू ने कहा कि अवैध कब्जे और अतिक्रमण तभी बढ़ते हैं जब उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक संरक्षण मिलता है।

अवैध कब्जा रोकने का किया जाए स्थाई समाधान
सड़क पर ठेले लगाकर लगातार सड़क बाधा पहुंचाई जा रही है एवं दुर्घटनाएं भी हो रही है सीटू ने स्पष्ट रूप से प्रबंधन से मांग की है इनको हटाने हेतु स्थाई समाधान किया जाए।

सीटू आपके साथ है

सीटू महासचिव टी. जोगा राव ने कहा कि यदि प्रबंधन टाउनशिप को अतिक्रमण और अवैध गतिविधियों से मुक्त करने के लिए सख्त कार्रवाई करता है तो यूनियन उसके साथ मजबूती से खड़ी रहेगी। सीटू अन्य सभी यूनियनों से भी अपील करेगी कि वे कर्मचारियों की सुरक्षा और टाउनशिप की व्यवस्था सुधारने के लिए प्रबंधन द्वारा उठाए जा रहे उचित एवं सख्त कदमों में कदम से कदम मिलाकर साथ दें।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 62% कर्मचारी हर हफ्ते कर रहे बेगार, मुफ्त में काम, भारत नंबर 1
Next: Steel Authority of India Limited: सेल के डायरेक्टर फाइनेंस का इंटरव्यू 18 सितंबर को, ये 12 दावेदार

Related Stories

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026

You May Have Missed

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026
Bokaro Steel Plant Management says maintenance of newly allotted quarters is proceeding rapidly
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ईडी एचआर के आवास का घेराव: बीएसएल प्रबंधन बोला-नए आवंटित आवासों का तेजी से हो रहा मेंटेनेंस, जर्जर मकान करें खाली

Azmat ali 30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.