पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी निर्मल कोसल को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग का अध्यक्ष बनाया गया है।
- अनुसूचित जाति के वार्ड दादर पर्थरा-5 महिला, देवबलोदा शिव मंदिर-31, देव बलोदा सागर पारा-33, जी केबिन चरोदा-34, जी केबिन पीपी यार्ड-35, गनियारी-40 महिला।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई चरोदा नगर निगम के वार्डों का आरक्षण कर दिया गया है। बुधवार को भिलाई टाउनशिप स्थित कला मंदिर में कलेक्टर और निगम आयुक्त की मौजूदगी में छात्र-छात्राओं के हाथों से पर्ची निकलवाई गई। 40 वार्डों की सूरत भी इसी के साथ साफ हो गई। भिलाई चरोदा के महापौर निर्मल कोसरे जिस वार्ड से जीतकर शहर के प्रथम नागरिक बने, अब उसे अनुसूचित जाति महिला कर दिया गया है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी निर्मल कोसल को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। 24 घंटे भी नहीं गुजरता था कि वार्ड आरक्षण ने बड़ा झटका दे दिया। आरक्षण की वजह से वार्ड की सीट ही छिन गई। चरोदा के गनियारी से चुनाव लड़े थे। अब नई सीट पर चुनाव लड़ने की बात कही जा रही है। पद्म विभूषण स्व. तीजन बाई इसी वार्ड की रहने वाली थीं।
आप भी जानिए 40 वार्डों की स्थिति
सामान्य
इंदिरा नगर हथखोज-1, हथखोज बस्ती-2, अकलोरडीह-3, उमदा-6, महामाया पारा-8, विद्युत मंडल-11, गांधी नगर-13, बजरंग पारा-15, बाजार चौक-16, वसुंधरा नगर-18, पद्मनगर-19, चरोदा भाठापारा-22, हाउसिंग बोर्ड-23, शिक्षित नगर-24, पंचशील नगर ईस्ट-25, जोन 1 चरोदा-27, जोन 3 चरोदा-29, उरला-30, सिरसाकला बस्ती-36, सिरसा कला भाठापारा-37, मोरिद-39
ओबीसी महिला वार्ड
जरवाय-4, विश्व बैंक कॉलोनी-7, शांतिपारा-10,
ओबीसी महिला-पुरुष दोनों
शीतला पारा-9, पंचशील नगर वेस्ट-20, चरोदा बस्ती-21, इंदिरा नगर चरोदा-26, जोन 2 चरोदा-28, देव बलोदा बस्ती-32, सोमनी-38
अनुसूचित जाति
दादर पर्थरा-5 महिला, देवबलोदा शिव मंदिर-31, देव बलोदा सागर पारा-33, जी केबिन चरोदा-34, जी केबिन पीपी यार्ड-35, गनियारी-40 महिला
अनुसूचित जनजाति
डबरा पारा-12 महिला, नेहरू नगर-14
