Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • रिसाली नगर निगम वार्ड आरक्षण: सभापति केशव बंछोर, भाजपा पार्षद की सीट महिला के लिए आरक्षित, मेयर शशि सिन्हा का वार्ड ओबीसी मुक्त, 33% बदली सूरत
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

रिसाली नगर निगम वार्ड आरक्षण: सभापति केशव बंछोर, भाजपा पार्षद की सीट महिला के लिए आरक्षित, मेयर शशि सिन्हा का वार्ड ओबीसी मुक्त, 33% बदली सूरत

Azmat ali 09/09/2026 1 minute read
Risali Municipal Corporation Ward Reservation Chairperson Keshav Banchhor seat reserved for women

तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी के वार्ड क्रमांक 1 जनरल से अब ओबीसी मुक्त कर दिया गया है। पढ़ें 40 वार्डों की स्थिति क्या है।

  • भिलाई नगर निगम के पूर्व सभापति लुमेश्वर चंद्राकर के बेटे पार्षद विक्रम चंद्राकर की सीट एससी महिला कर दी गई।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। रिसाली नगर निगम के 40 वार्डों का आरक्षण कर दिया गया है। भिलाई के कला मंदिर में बुधवार को कलेक्टर, निगम आयुक्त और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में आरक्षण तय किया गया। स्कूली छात्र-छात्राओं के माध्यम से पर्ची निकलवाई गई। करीब 33 प्रतिशत सीटों का आरक्षण बदल गया। जो वार्ड पहले महिला था, अब वह पुरुष हो गया। जो वार्ड पुरुष था, वह महिला और एससी-एसटी के लिए आरक्षित कर दिया गया। कई जनरल वार्ड को एससी-एसटी कर दिया गया है।

2011 की जनगणना के आधार पर दो चुनाव हो चुके हैं। तीसरी बार होने वाले चुनाव में उलटफेर करने पर सवाल उठाए गए हैं। जनगणना जब हुई नहीं, तो कैसे सीट बदल गई। रिसाली नगर निगम के सभापति केशव बंछोर वार्ड 11 मरोदा सेक्टर पूर्व से चुनाव जीतकर आए थे। अब इस वार्ड को महिला ओबीसी के लिए आरक्षित कर दिया गया है।

केशव बंछोर का कहना है कि पार्टी हाईकमान का जो निर्देश प्राप्त होगा, उस पर अमल किया जाएगा। संगठन के आदेश से बगल के दूसरे वार्ड से चुनाव लड़ सकते हैं। इसी तरह भाजपा के सक्रिय पदाधिकारी आशीषनगर वार्ड के पार्षद मनीष यादव को भी झटका लग गया है। इनका वार्ड भी महिला के लिए आरक्षित किया गया है। प्रगतिनगर के भाजपा पार्षद धर्मेंद्र भगत की सीट भी महिला आरक्षित हो गई है।

डुंडेरा वार्ड 35 पहले ओबीसी था, अब एससी महिला कर दिया गया है। भिलाई नगर निगम के पूर्व सभापति लुमेश्वर चंद्राकर के बेटे विक्रम चंद्राकर यहां से पार्षद हैं। अब ये सीट एससी महिला कर दी गई है। महापौर शशि सिन्हा का वार्ड 7 डीपीएस रिसाली अब ओबीसी मुक्त हो गया है।

जानिए किस वार्ड के आरक्षण

1ओबीसी मुक्त
2 अनारक्षित मुक्त
3 अनारक्षित मुक्त
4 अनारक्षित मुक्त
5 अनारक्षित मुक्त
6 अनारक्षित मुक्त
7 अनारक्षित महिला
8 अनुसूचित जनजाति महिला
9 ओबीसी मुक्त
10 अनारक्षित मुक्त
11ओबीसी महिला
12 अनारक्षित महिला
13 ओबीसी मुक्त
14 अनारक्षित मुक्त
15 अनारक्षित मुक्त
16 अनारक्षित मुक्त
17 अनारक्षित मुक्त
18 अनारक्षित मुक्त
19 अनारक्षित मुक्त
20 अनारक्षित मुक्त
21 अनुसूचित जाति मुक्त
22 अनारक्षित महिला
23 ओबीसी महिला
24 ओबीसी मुक्त
25 अनारक्षित महिला
26 ओबीसी मुक्त
27 अनारक्षित मुक्त
28 ओबीसी मुक्त
29 अनारक्षित महिला
30 ओबीसी महिला
31ओबीसी मुक्त
32 अनारक्षित महिला
33 अनारक्षित महिला
34 अनुसूचित जाति महिला
35 अनुसूचित जाति महिला
36 अनारक्षित मुक्त
37 अनुसूचित जाति मुक्त
38 अनुसूचित जाति मुक्त
39 अनारक्षित मुक्त
40 अनुसूचित जाति मुक्त

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Charoda Nagar Nigam Ward Reservation: प्रदेश अध्यक्ष बनते ही महापौर निर्मल कोसरे की वार्ड सीट छिनी
Next: बोकारो स्टील प्लांट ट्रांसफर लिस्ट 2026: पढ़ें AGM समेत 10 अधिकारियों के नाम

Related Stories

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026

You May Have Missed

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026
Bokaro Steel Plant Management says maintenance of newly allotted quarters is proceeding rapidly
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ईडी एचआर के आवास का घेराव: बीएसएल प्रबंधन बोला-नए आवंटित आवासों का तेजी से हो रहा मेंटेनेंस, जर्जर मकान करें खाली

Azmat ali 30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.