Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL NEWS: 39 माह के बकाया एरियर्स के बिना 10वां वेतन समझौता मंजूर नहीं
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: 39 माह के बकाया एरियर्स के बिना 10वां वेतन समझौता मंजूर नहीं

Azmat ali 09/09/2026 (Last updated: 09/09/2026) 1 minute read
CITU Says 10th Wage Agreement not Acceptable without Payment of 39 months outstanding arrears

सीटू ने कहा-एक-दूसरे पर आरोप लगाने के बजाय उन गलतियों को सुधारने के लिए संयुक्त रूप से उचित कदम उठाने की जरूरत है।

  • गलतियां बार-बार करें तो उसे गलती नहीं, जानबूझकर किया गया कृत्य कहेंगे:सीटू

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। गलतियां एक-दो बार हो सकती हैं, लेकिन जब एक ही तरह की गलतियां बार-बार दोहराई जाएं तो उसे महज गलती नहीं कहा जा सकता। यह जानबूझकर अपनाई गई नीति और निर्णय का हिस्सा माना जाएगा। सेल एवं भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों के वेतन समझौते को लेकर सीटू ने कुछ यूनियनों के पिछले निर्णयों और बदलते रुख पर सवाल उठाते हुए कहा कि मजदूरों के हितों से जुड़े मुद्दों पर बार-बार समझौते किए गए और अब उन निर्णयों के परिणाम सामने आने पर जिम्मेदारी से बचने की कोशिश की जा रही है।

39 महीने के एरियर्स के बिना दसवां वेतन समझौता अधूरा

सीटू ने दो टूक कहा है कि पिछले नौ वेतन समझौते में कभी भी एरियर्स नहीं रोका गया है और बेसिक तथा महंगाई भत्ता का अंतर अर्थात एरियर्स हमारा हक है। अतः 39 महीने के एरियर्स का समाधान किए बिना दसवां वेतन समझौता पूरा नहीं हो सकता। कर्मचारियों ने वर्षों तक अपने हक के भुगतान का इंतजार किया है। इसलिए एरियर्स के मुद्दे को वेतन समझौते से अलग करके देखने का कोई औचित्य नहीं है। सीटू का स्पष्ट मत है कि मजदूरों के लंबित हक का समाधान किए बिना किसी भी वेतन समझौते को पूर्ण नहीं माना जा सकता।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL RSP IGH Trainee Recruitment 2026 के नाम पर फर्जी विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल, प्रबंधन बोला-ठगों से बचें

बहुमत के नाम पर लिए फैसलों की जिम्मेदारी कौन लेगा?

सीटू ने आरोप लगाया कि बहुमत के नाम पर बार-बार मजदूरों के हितों के साथ खिलवाड़ किया गया। मिनिमम गारंटीड बेनिफिट तय करने में बहुमत, पर्क्स तय करने में बहुमत, बोनस फार्मूला बनाने में बहुमत, नाइट शिफ्ट अलाउंस के बदले बायोमेट्रिक की शर्त स्वीकार करने में बहुमत और अंततः वेतन समझौते की अवधि को पांच वर्ष से बढ़ाकर दस वर्ष करने में भी बहुमत का सहारा लिया गया। सीटू का सवाल है कि जब इन फैसलों के दूरगामी परिणाम सामने आ रहे हैं तो आखिर इन निर्णयों की जिम्मेदारी कौन लेगा?

ये खबर भी पढ़ें: CGM सेफ्टी के मुंह पर बोल आए BMS नेता-सेफ्टी शू, हीटप्रूफ जैकेट नहीं मिल रहा, कैसे होगा सुरक्षित काम

पाला बदलते ही बदल गई बयानबाजी, पुरानी भूमिका की जवाबदेही जरूरी

सीटू ने सवाल उठाया कि जो लोग पहले दूसरे यूनियन में रहते हुए एमओयू पर हस्ताक्षर किए जाने का पुरजोर समर्थन कर रहे थे, वही आज पाला बदलकर दूसरे यूनियन में जाते ही हस्ताक्षर करने वाली यूनियनों पर कटाक्ष करते नजर आ रहे हैं। सीटू के अनुसार, मजदूरों के हितों से जुड़े मुद्दों पर सुविधा के अनुसार रुख बदलने के बजाय अपनी पुरानी भूमिका और निर्णयों की जवाबदेही स्वीकार करनी चाहिए। एनजेसीएस बैठक में जिन प्रावधानों और शर्तों को सीटू ने मजदूर हितों के खिलाफ माना, उन पर उस समय भी आपत्ति दर्ज की थी और हस्ताक्षर नहीं किए थे। आज भी सीटू अपने उस रुख पर कायम है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL ISP में शनिवार को फुल-डे ड्यूटी पर रोक, यूनियन चुनाव होने तक आदेश स्थगित

गलतियों पर आरोप-प्रत्यारोप नहीं, एकजुट संघर्ष से ही बदलेगी स्थिति

सीटू का कहना है कि अब धीरे-धीरे अन्य यूनियनों को भी महसूस हो रहा है कि पहले के समझौतों में गंभीर कमियां रह गई हैं। ऐसे में एक-दूसरे पर आरोप लगाने के बजाय उन गलतियों को सुधारने के लिए संयुक्त रूप से उचित कदम उठाने की जरूरत है।

प्रबंधन अपनी मनमानी तभी बंद करेगा, जब मजदूरों की एकजुट ताकत और संघर्ष उसे मजबूर करेगी। इसलिए 39 महीने के एरियर्स, बेहतर वेतन समझौते और मजदूरों के अधिकारों से जुड़े तमाम मुद्दों को लेकर स्वतंत्र एवं संयुक्त संघर्ष को और तेज करना ही आज का रास्ता है। सीटू इसी दिशा में लगातार काम कर रहा है और मजदूरों के हक की लड़ाई से पीछे हटने वाला नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Township: नाले के चेंबर में मिली मासूम की लाश, किस मां की कोख से जन्मा था…

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: EPS 95 Higher Pension: कलकत्ता हाईकोर्ट EPFO पर भड़का, भविष्य निधि के सभी कार्मिकों का वेतन रोकने की चेतावनी
Next: BSP कर्मचारियों को दें सोने का सिक्का, Holiday Package, BAKS ने मांगी समितियों में हिस्सेदारी

Related Stories

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026

You May Have Missed

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026
Bokaro Steel Plant Management says maintenance of newly allotted quarters is proceeding rapidly
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ईडी एचआर के आवास का घेराव: बीएसएल प्रबंधन बोला-नए आवंटित आवासों का तेजी से हो रहा मेंटेनेंस, जर्जर मकान करें खाली

Azmat ali 30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.