Skip to content
09/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो स्टील प्लांट ट्रांसफर लिस्ट 2026: पढ़ें AGM समेत 10 अधिकारियों के नाम
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट ट्रांसफर लिस्ट 2026: पढ़ें AGM समेत 10 अधिकारियों के नाम

Azmat ali 09/09/2026 1 minute read
Bokaro Steel Plant Transfer List 2026 Read the names of 10 officers including the AGM

Bokaro Steel Plant Transfer List 2026: प्रोजेक्ट्स, ब्लास्ट फर्नेस, CRM-III, SPC-MECH, CM-MECH और वर्क्स एडमिनिस्ट्रेशन जैसे विभाग शामिल हैं।

  • AGM (RED) बृजेश कुमार को RPC और अनिश कुमार गुप्ता-AGM (WMD) अब Projects में भेजे गए हैं।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल के बोकारो स्टील प्लांट के 10 अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। एजीएम समेत 10 अफसरों के ट्रांसफर की लिस्ट मानव संसाधन विभाग की ओर से जारी कर दी गई है। संगठनात्मक स्तर पर फेरबदल किया गया है। प्लांट के ऑर्गनाइजेशनल डेवलपमेंट सेक्शन से जारी ट्रांसफर ऑर्डर के तहत AGM से लेकर असिस्टेंट मैनेजर स्तर तक 10 अधिकारियों के विभाग बदले गए हैं।

बोकारो स्टील प्लांट में विभागीय जिम्मेदारियों में यह बदलाव तत्काल प्रभाव से संगठनात्मक जरूरतों के अनुरूप किया गया है। तबादले की सूची पर नजर डालें तो कई अधिकारियों को उनके मौजूदा विभाग से हटाकर प्लांट के दूसरे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें प्रोजेक्ट्स, ब्लास्ट फर्नेस, CRM-III, SPC-MECH, CM-MECH और वर्क्स एडमिनिस्ट्रेशन जैसे विभाग शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें: BSP कर्मचारियों को दें सोने का सिक्का, Holiday Package, BAKS ने मांगी समितियों में हिस्सेदारी

किस अधिकारी को मिली कौन-सी नई जिम्मेदारी

बृजेश कुमार: वर्तमान में AGM (RED) के पद पर कार्यरत थे। इन्हें AGM (RPC) की नई जिम्मेदारी दी गई है।

अनिश कुमार गुप्ता: वर्तमान पदस्थापना AGM (WMD) थी। अब इन्हें AGM (Projects) बनाया गया है।

देवेश गौतम: Sr. Manager (CRM-III) से तबादला कर Sr. Manager (Blast Furnace) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दिनेश कुमार: वर्तमान में Sr. Manager (SPC-Mech.) थे। अब Sr. Manager (CRM-III) के रूप में पदस्थापित किए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Steel Authority of India Limited: सेल के डायरेक्टर फाइनेंस का इंटरव्यू 18 सितंबर को, ये 12 दावेदार

कृष्णा राय: Sr. Manager (CM-Mech.) से स्थानांतरित होकर Sr. Manager (SPC-Mech.) की जिम्मेदारी संभालेंगे।

शरद गंगवार: वर्तमान पदस्थापना Sr. Manager (WMD) थी। इन्हें Sr. Manager (CM-Mech.) बनाया गया है।

निखिल कुमार: Sr. Manager (SMS-I) से स्थानांतरित कर Sr. Manager (Works Admin.) की जिम्मेदारी दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Township: नाले के चेंबर में मिली मासूम की लाश, किस मां की कोख से जन्मा था…

मतीन अहमद: वर्तमान में Manager (RCBS) थे। अब इन्हें Manager (Projects) के पद पर पदस्थ किया गया है।

मोहम्मद सिराज अंसारी: Asst. Manager (Blast Furnace) से स्थानांतरित होकर Asst. Manager (CRM-III) के रूप में कार्य करेंगे।

संदीप कुमार आश: वर्तमान में Asst. Manager (CRM-III) थे। इन्हें Asst. Manager (TA-L&E and Allotment Section) की नई जिम्मेदारी दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant: मकान पर विवाद से लाइसेंसधारियों ने एडीएम बिल्डिंग घेरा

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रिसाली नगर निगम वार्ड आरक्षण: सभापति केशव बंछोर, भाजपा पार्षद की सीट महिला के लिए आरक्षित, मेयर शशि सिन्हा का वार्ड ओबीसी मुक्त, 33% बदली सूरत
Next: Durgapur Steel Plant: सीजीएम एसएमएस का घेराव, ईडी वर्क्स कार्यालय में हंगामा

Related Stories

Archana Satpathy GM (PR) at RSP shared special tips on PR and crisis communication with Gen Z at IIMC
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

PR और क्राइसिस कम्युनिकेशन पर RSP की GM अर्चना सत्पथी ने भावी पत्रकारों Gen Z को दिए खास टिप्स

Azmat ali 09/09/2026
Jobs Recruitment for 382 posts in Durg job fair on September 11
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

नौकरी की तलाश खत्म! दुर्ग में 382 पदों पर भर्ती, 11 सितंबर को रोजगार मेला

Azmat ali 09/09/2026
Durgapur Steel Plant CGM (SMS) gheraoed joint union leaders reach ED (Works) office
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Durgapur Steel Plant: सीजीएम एसएमएस का घेराव, ईडी वर्क्स कार्यालय में हंगामा

Azmat ali 09/09/2026

You May Have Missed

Archana Satpathy GM (PR) at RSP shared special tips on PR and crisis communication with Gen Z at IIMC
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

PR और क्राइसिस कम्युनिकेशन पर RSP की GM अर्चना सत्पथी ने भावी पत्रकारों Gen Z को दिए खास टिप्स

Azmat ali 09/09/2026
Jobs Recruitment for 382 posts in Durg job fair on September 11
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

नौकरी की तलाश खत्म! दुर्ग में 382 पदों पर भर्ती, 11 सितंबर को रोजगार मेला

Azmat ali 09/09/2026
Durgapur Steel Plant CGM (SMS) gheraoed joint union leaders reach ED (Works) office
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Durgapur Steel Plant: सीजीएम एसएमएस का घेराव, ईडी वर्क्स कार्यालय में हंगामा

Azmat ali 09/09/2026
Bokaro Steel Plant Transfer List 2026 Read the names of 10 officers including the AGM
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट ट्रांसफर लिस्ट 2026: पढ़ें AGM समेत 10 अधिकारियों के नाम

Azmat ali 09/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.