Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Township: नाले के चेंबर में मिली मासूम की लाश, किस मां की कोख से जन्मा था…
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: नाले के चेंबर में मिली मासूम की लाश, किस मां की कोख से जन्मा था…

Azmat ali 09/09/2026 (Last updated: 09/09/2026) 1 minute read
Body of an Innocent Child Found in a Drain Chamber in Bhilai Sector 2

ममता से बड़ा इस दुनिया में शायद ही कोई रिश्ता हो… फिर उस मासूम का क्या कसूर था? सेक्टर 2 में लाश मिलने से सनसनी।

  • सबसे दर्दनाक हिस्सा यह है कि जिस बच्चे की जुबान अभी खुली भी नहीं थी, वह अपनी मौत के बाद पूरे शहर से एक ही सवाल पूछ रहा है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट की टाउनशिप के सेक्टर-2 में बुधवार को एक ऐसा दृश्य सामने आया, जिसने देखने वालों को भीतर तक हिला दिया। सड़क 11-12 के बीच बैकलेन में नाले के एक चेंबर का पत्थर हटाया गया तो भीतर करीब 8-9 माह के मासूम की लाश दिखाई दी। कुछ पल के लिए वहां मौजूद लोगों की सांसें जैसे थम गईं। जिस उम्र में बच्चे को मां की गोद की गर्माहट चाहिए होती है, जिस उम्र में उसकी दुनिया मां की धड़कनों और दुलार से शुरू होती है, उसी उम्र का एक मासूम नाले के अंधेरे चेंबर में मिला।

यह सिर्फ एक मौत नहीं… यह कई सवाल छोड़ गई

आखिर वह मासूम यहां तक कैसे पहुंचा? उसे किसने छोड़ा? वह किस मां की कोख से जन्मा था? किसकी गोद में उसने आखिरी बार आंखें खोली होंगी? और सबसे बड़ा सवाल, उस नन्ही जान का कसूर क्या था?
इन सवालों का जवाब अभी किसी के पास नहीं है। पुलिस जांच में जुटी है। इसलिए किसी मां, परिवार या व्यक्ति को दोषी ठहराना जल्दबाजी होगी। लेकिन घटनास्थल का मंजर ऐसा था कि वहां पहुंचा हर व्यक्ति भीतर तक विचलित नजर आया।

ये खबर भी पढ़ें: डॉ. संजीवा रेड्डी ने-डायरेक्टर पर्सनल से कहा-केंद्रीय न्यूनतम वेतन संग जारी रखें एडब्ल्यूए, खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

नाली जाम थी, जांच आगे बढ़ी तो खुला खौफनाक राज

जानकारी के मुताबिक सेक्टर-2 की सड़क 12 स्थित मकान नंबर 20एफ के परिवार ने बीएसपी के पीएचई विभाग में शिकायत की थी कि नाली जाम है और पानी आगे नहीं जा रहा है। शिकायत के बाद पीएचई के कर्मचारी भुवनेश्वर और कृष्ण मौके पर पहुंचे। उन्होंने घर से लेकर बाहर तक नाली की जांच की, लेकिन शुरुआत में कहीं कोई रुकावट नजर नहीं आई। इसके बाद कर्मचारियों ने नाली की दिशा में आगे बढ़कर काफी दूर तक जांच शुरू की। झाड़ियों के बीच बने एक चेंबर के आखिरी छोर पर पहुंचे तो उसका पत्थर हटाया गया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL ISP Election 2026: ISP Permanent Workers Union भी मैदान में, 9 को जारी होगी वोटर लिस्ट

अंदर जो दिखाई दिया, उसे देखकर दोनों कर्मचारियों के होश उड़ गए

चेंबर में एक मासूम की लाश पड़ी थी। तुरंत इसकी सूचना सुपरवाइजर निरंजन कुमार को दी गई। निरंजन मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पीएचई के सेक्शन इंचार्ज को दी गई। क्षेत्रीय पार्षद हरिश भी मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई।

खबर फैली तो उमड़ पड़ा हुजूम

मासूम की लाश मिलने की खबर देखते ही देखते पूरे इलाके में फैल गई। आसपास के लोग घटनास्थल की ओर पहुंचने लगे। हर चेहरे पर हैरानी थी और हर जुबान पर एक ही सवाल “इतने छोटे बच्चे के साथ ऐसा कौन कर सकता है?”
लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। किसी ने मां की मजबूरी की बात कही, किसी ने इसे बेरहमी बताया तो कोई यह सोचकर ही सिहर उठा कि आखिर वह कौन-सी परिस्थिति रही होगी, जिसने इस मासूम को नाले के चेंबर तक पहुंचा दिया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL ISP में शनिवार को फुल-डे ड्यूटी पर रोक, यूनियन चुनाव होने तक आदेश स्थगित

लेकिन सच क्या है, यह जांच के बाद ही सामने आएगा

पुलिस तलाश रही है उस कहानी का आखिरी सिरा। पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आसपास के इलाके की बारीकी से जांच शुरू की। बैकलेन में संभावित सुराग तलाशे जा रहे हैं। घटनास्थल के आसपास कदमों के निशान, कपड़े, झोले और हाल में हटाई या खोली गई चीजों पर भी नजर रखी जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट गेट पर RFID का ट्रायल सफल, फंसेंगे ड्यूटी छोड़कर बाहर जाने वाले, CISF अलर्ट

डॉग स्क्वायड की मदद से भी सुराग तलाशने की तैयारी

पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि मासूम यहां कब और कैसे पहुंचा। आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। चेंबर में बंद था एक मासूम… लेकिन सवाल पूरे समाज के सामने है। यह घटना सिर्फ पुलिस की जांच का विषय नहीं है। यह उस समाज के सामने भी एक असहज सवाल खड़ा करती है, जहां एक मासूम के लिए दुनिया में आने के बाद सबसे सुरक्षित जगह मां की गोद मानी जाती है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL RSP IGH Trainee Recruitment 2026 के नाम पर फर्जी विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल, प्रबंधन बोला-ठगों से बचें

और यहां वही मासूम एक नाले के अंधेरे चेंबर में मिला

न कोई शिकायत कर सका, न अपना नाम बता सका, न यह बता सका कि आखिरी बार उसे किसने गोद में उठाया था। उसकी कहानी अब पुलिस को खोजनी है। और शायद इस कहानी का सबसे दर्दनाक हिस्सा यह है कि जिस बच्चे की जुबान अभी खुली भी नहीं थी, वह अपनी मौत के बाद पूरे शहर से एक ही सवाल पूछ रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: CGM सेफ्टी के मुंह पर बोल आए BMS नेता-सेफ्टी शू, हीटप्रूफ जैकेट नहीं मिल रहा, कैसे होगा सुरक्षित काम

मेरा कसूर क्या था

समाचार लिखे जाने तक चेंबर से मासूम के शव को बाहर निकालने की कार्रवाई जारी थी। पुलिस की जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL ISP में शनिवार को फुल-डे ड्यूटी पर रोक, यूनियन चुनाव होने तक आदेश स्थगित

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: डॉ. अंबेडकर प्रतिमा प्रबंध समिति: सम्मान समारोह में जुटीं 40 से अधिक सामाजिक संस्थाएं, पहुंचे ये दिग्गज
Next: Bhilai Nigam Ward Reservation: आदित्य सिंह, दया सिंह, विनोद सिंह का वार्ड अब OBC, सभापति गिरधर, लक्ष्मीपति राजू, सीजू एंथोनी, साकेत का वार्ड महिलाओं के हिस्से, पढ़ें डिटेल

Related Stories

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026

You May Have Missed

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026
Bokaro Steel Plant Management says maintenance of newly allotted quarters is proceeding rapidly
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ईडी एचआर के आवास का घेराव: बीएसएल प्रबंधन बोला-नए आवंटित आवासों का तेजी से हो रहा मेंटेनेंस, जर्जर मकान करें खाली

Azmat ali 30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.