Skip to content
10/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL BSP: आरएफआईडी से ज्यादा जरूरी है एरियर और बोनस
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSP: आरएफआईडी से ज्यादा जरूरी है एरियर और बोनस

Azmat ali 10/09/2026 1 minute read
SAIL BSP Arrears and Bonuses are More Important than RFID

SAIL BSP: बीएमएस ने सीजीएम (एचआर) से कहा-कर्मियों का मनोबल बढ़ाने 39 महीने का एरियर एवं बेहतर बोनस जल्द दिलाएं।

  • बोनस फार्मूले में बदलाव कर बेहतर बोनस दिलाने, नॉन फाइनेंशियल स्कीम शुरू करने, प्लांट में कैंटीन रेस्टरूम का मुद्दा उठा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात मजदूर संघ (बीएमएस) के पदाधिकारियों की मुख्य महाप्रबंधक(एचआर) प्रशांत ओझा के साथ बैठक हुई, जिसमें यूनियन ने संयंत्र के कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए 39 महीने का एरियर जल्द दिलाने, बोनस फार्मूले में बदलाव कर बेहतर बोनस दिलाने, नॉन फाइनेंशियल स्कीम शुरू करने, प्लांट में कैंटीन रेस्टरूम को बेहतर करने एवं कर्मचारियों के लिए बने इस्पात क्लबो को रिनोवेट कर अधिकारियों के क्लबो की भाँति सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।

आरएफआईडी से ज्यादा जरूरी है एरियर एवं बोनस

भिलाई इस्पात मजदूर संघ के महामंत्री दिनेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि एमओयू के लगभग 5 वर्ष बाद भी कर्मचारियों को अभी तक 39 महीने का एरियर नहीं मिला है जिससे कर्मचारियों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि आरएफआईडी लगाने से ज्यादा जरूरी कर्मचारियों का एरियर दिलाना है। उन्होंने बोनस फार्मूले में जल्द बदलाव कर बेहतर बोनस दिलाने की मांग की। दिनेश पांडेय ने संयंत्र के भीतर भी कॉफी हाउस खोलने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि कॉफी हाउस की सुविधा संयंत्र में नहीं उपलब्ध हो सकती तो बेस किचन मे कर्मचारियों के लिए कॉफी हाउस के समान कैंटीन सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

ये खबर भी पढ़ें: सुबह-सुबह कर्मचारियों-मजदूरों ने एरियर, बोनस, 26 हजार न्यूनतम वेतन पर भिलाई इस्पात संयंत्र को घेर लिया, हाथों में था इंटक का झंडा

संयंत्र में कैंटीन एवं रेस्ट रूम की व्यवस्था सधारे प्रबंधन

यूनियन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार पाल ने कहा कि संयंत्र की कुछ कैंटीनों की व्यवस्था तो ठीक है, लेकिन कईयों में व्यवस्था में सुधार की जरूरत है। उन्होंने संयंत्र के कैंटीन में व्यवस्था सुधारने एवं वहां इस्तेमाल किये जाने वाले खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर निगरानी रखने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि संयंत्र के अंदर रेस्ट रूम को रिनोवेट करने की जरूरत है। प्रदीप पाल ने कहा कि संयंत्र के कई विभागों मे नये सुलभ शौचालय बनाने की जरूरत है।

ये खबर भी पढ़ें: PR और क्राइसिस कम्युनिकेशन पर RSP की GM अर्चना सत्पथी ने भावी पत्रकारों Gen Z को दिए खास टिप्स

इंसेंटिव स्कीम का रिवीजन एवं क्लबो का रिनोवेशन करे प्रबंधन

कार्यकारी अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने कहा कि हमारी इंसेंटिव स्कीम बहुत पुरानी है। यह 2004 मे 7 स्कीम के साथ बनी थी, जिसे 2007 में सरलीकृत कर एक स्कीम बनाई गई। तब से अब तक वही स्कीम चल रही है। इन 20 वर्षों में भिलाई की लेबर प्रोडप्क्टिविटी तीन गुना बढ़ गई है। इसे देखते हुए इंसेंटिव स्कीम को रिवाइज किया जाए।

उन्होंने भिलाई मे नान फाइनेंशिय स्कीम फिर शुरू करने की मांग की। वंश बहादुर सिंह ने कहा कि कर्मचारियों के लिए बनाए गए इस्पात क्लबों की स्थिति जर्जर हो चुकी है। इन्हें जल्द रिनोवेट कर अधिकारियों के क्लब की भाँति सुविधा उपलब्ध कराई जाए। क्लबों एवं खेल परिसर की सुरक्षा के लिए फिर से गार्ड की नियुक्ति की जाए।

ये खबर भी पढ़ें: नौकरी की तलाश खत्म! दुर्ग में 382 पदों पर भर्ती, 11 सितंबर को रोजगार मेला

सीजीएम एचआर प्रशांत ओझा ने दिए ये आश्वासन

मुख्य महाप्रबंधक (एच आर) प्रशांत ओझा ने कहा कि मै स्वयं सभी विभाग मे जाकर कैंटीन सुविधा एवं रिस्टरूम का मुआयना कर रहा हूँ, ताकि कर्मचारियों को बेहतर कैंटीन सुविधा व रेस्टरूम उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने कहा कि आरएफआईडी सिक्योरिटी के उद्देश्य से लगाई जा रही है। लेकिन आप लोगों के एरियर, बोनस एवं इंसेंटिव रिवीजन की मांग को उच्च प्रबंधन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने क्लब का जल्द रिनोवेशन कराने का आश्वासन दिया।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट ट्रांसफर लिस्ट 2026: पढ़ें AGM समेत 10 अधिकारियों के नाम

बीएमएस के ये पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक में प्रबंधन की तरफ से महाप्रबंधक (एच आर-आईआर) राजीव कुमार एवं यूनियन से महामंत्री दिनेश कुमार पांडेय, अध्यक्ष प्रदीप कुमार पाल, कार्यकारी अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह, कोषाध्यक्ष रवि चौधरी, उपाध्यक्ष अरविंद प्रताप सिंह, सुधीर गढ़ेवाल, संयुक्त महामंत्री एस रवि, मृगेंद्र कुमार, सचिव संतोष नाले एवं पूरन साहू उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: BSP कर्मचारियों को दें सोने का सिक्का, Holiday Package, BAKS ने मांगी समितियों में हिस्सेदारी

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सुबह-सुबह कर्मचारियों-मजदूरों ने एरियर, बोनस, 26 हजार न्यूनतम वेतन पर भिलाई इस्पात संयंत्र को घेर लिया, हाथों में था इंटक का झंडा

Related Stories

Bhilai Steel Plant Employees and workers demand arrears bonuses, and a minimum wage of 26,000
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सुबह-सुबह कर्मचारियों-मजदूरों ने एरियर, बोनस, 26 हजार न्यूनतम वेतन पर भिलाई इस्पात संयंत्र को घेर लिया, हाथों में था इंटक का झंडा

Azmat ali 10/09/2026
Archana Satpathy GM (PR) at RSP shared special tips on PR and crisis communication with Gen Z at IIMC
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

PR और क्राइसिस कम्युनिकेशन पर RSP की GM अर्चना सत्पथी ने भावी पत्रकारों Gen Z को दिए खास टिप्स

Azmat ali 09/09/2026
Jobs Recruitment for 382 posts in Durg job fair on September 11
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

नौकरी की तलाश खत्म! दुर्ग में 382 पदों पर भर्ती, 11 सितंबर को रोजगार मेला

Azmat ali 09/09/2026

You May Have Missed

SAIL BSP Arrears and Bonuses are More Important than RFID
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSP: आरएफआईडी से ज्यादा जरूरी है एरियर और बोनस

Azmat ali 10/09/2026
Bhilai Steel Plant Employees and workers demand arrears bonuses, and a minimum wage of 26,000
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सुबह-सुबह कर्मचारियों-मजदूरों ने एरियर, बोनस, 26 हजार न्यूनतम वेतन पर भिलाई इस्पात संयंत्र को घेर लिया, हाथों में था इंटक का झंडा

Azmat ali 10/09/2026
Archana Satpathy GM (PR) at RSP shared special tips on PR and crisis communication with Gen Z at IIMC
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

PR और क्राइसिस कम्युनिकेशन पर RSP की GM अर्चना सत्पथी ने भावी पत्रकारों Gen Z को दिए खास टिप्स

Azmat ali 09/09/2026
Jobs Recruitment for 382 posts in Durg job fair on September 11
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

नौकरी की तलाश खत्म! दुर्ग में 382 पदों पर भर्ती, 11 सितंबर को रोजगार मेला

Azmat ali 09/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.