Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • हित चिंतक सहकारी ऋण समिति देगी 9% लाभांश, 27 सितंबर को आमसभा में होगी घोषणा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

हित चिंतक सहकारी ऋण समिति देगी 9% लाभांश, 27 सितंबर को आमसभा में होगी घोषणा

Azmat ali 21/09/2026 1 minute read
Hit Chintak Cooperative Credit Society to Pay Dividend General Meeting on September 27

हित चिंतक सहकारी ऋण समिति मर्यादित की 58वीं वार्षिक आमसभा रविवार को ‘ए’ मार्केट, सेक्टर-1, भिलाई कार्यालय परिसर में होगी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट के कार्मिकों की संस्था हित चिंतक सहकारी ऋण समिति मर्यादित इस बार सदस्यों को 9 प्रतिशत लाभांश देने जा रही है। लाभांश की घोषणा 27 सितंबर को आयोजित वार्षिक आमसभा में की जाएगी।

समिति के अध्यक्ष बी. मुरलीधर के अनुसार 1049 सदस्य हैं। हित चिंतक सहकारी ऋण समिति मर्यादित की ओर से जारी सूचना के अनुसार संस्था की 58वीं वार्षिक आमसभा 27 सितंबर, रविवार को आयोजित होगी। आमसभा का आयोजन सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक हित चिंतक सहकारी ऋण समिति मर्यादित, ‘ए’ मार्केट, सेक्टर-1, भिलाई स्थित कार्यालय परिसर में किया जाएगा।

आमसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लेखा पत्रक का अनुमोदन सहित संस्था के आय-व्यय और वर्षभर किए गए खर्च का अनुमोदन किया जाएगा। इसके अलावा वर्ष 2027-28 के बजट को स्वीकृति, उपस्थितियों से संबंधित विषय तथा अन्य निर्धारित प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी।

ये खबर भी पढ़ें: IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

सदस्यों को लाभांश का इंतजार

हित चिंतक सहकारी ऋण समिति भिलाई स्टील प्लांट के कार्मिकों से जुड़ी सहकारी संस्था है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के वित्तीय परिणामों के आधार पर सदस्यों को 9 प्रतिशत लाभांश दिए जाने की घोषणा आमसभा में किए जाने की जानकारी है। इससे संस्था के सदस्यों को आर्थिक लाभ मिलेगा।

समिति ने सभी सदस्यों से आमसभा में निर्धारित समय पर उपस्थित होकर संस्था के कामकाज और वित्तीय प्रस्तावों पर चर्चा में भाग लेने की अपील की है। सूचना में यह भी कहा गया है कि आमसभा में संस्था के वार्षिक कार्यों और वित्तीय मामलों से संबंधित विषय सदस्यों के समक्ष रखे जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

बीएसपी कार्मिक ये भी जानें

आमसभा: 27 सितंबर 2026, रविवार
समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक
स्थान: हित चिंतक सहकारी ऋण समिति, ‘ए’ मार्केट, सेक्टर-1, भिलाई
आमसभा: 58वीं वार्षिक आमसभा
लाभांश: 9 प्रतिशत
मुख्य विषय: वर्ष 2025-26 के लेखा पत्रक, खर्च का अनुमोदन और 2027-28 के बजट की स्वीकृति

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Township: लीज़ नवीनीकरण का मामला फंसा, सुप्रीम कोर्ट से स्टे, SAIL, BSP को नोटिस, पढ़ें डिटेल

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

Hit Chintak Cooperative Credit Society to Pay Dividend General Meeting on September 27
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

हित चिंतक सहकारी ऋण समिति देगी 9% लाभांश, 27 सितंबर को आमसभा में होगी घोषणा

Azmat ali 21/09/2026
IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.