भिलाई टाउनशिप की बदहाली को दूर करने के लिए भिलाई स्टील सिटी चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के प्रतिनिधि मिले नगर सेवाएं विभाग के अफसरों से।
- बाजार की व्यवस्था को सुंदर रूप देने, सड़क, विद्युत व्यवस्था को मजबूत आधार देने की दिशा में एक मजबूत पहल करने की बात हुई है।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील सिटी चैंबर ऑफ़ कॉमर्स द्वारा भिलाई स्पात संयंत्र नगर सेवा विभाग के अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न जन समस्याओं के निराकरण बाजार क्षेत्र की गंदगी और सफाई व्यवस्था पर प्रबंधन और व्यापारी समूह ने संयुक्त प्रयास कर समस्याओं के हल की बात की है। बैठक में बाजार की व्यवस्था को सुंदर रूप देने, सड़क, विद्युत व्यवस्था को मजबूत आधार देने की दिशा में एक मजबूत पहल करने की बात हुई है।
भिलाई स्टील सिटी चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के 11 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल इस बैठक में उपस्थित था। सभी जागरूक व्यापारियों ने अपने सेक्टर क्षेत्र की तकलीफों को अधिकारियों के समक्ष रखा और अधिकारियों ने भी समस्याओं के निदान की दिशा में हर संभव कार्य करने का आश्वासन व्यापारी वर्ग को दिया।
अधिकारियों के निवेदन को स्वीकार करते हुए विद्युत बिलों का भुगतान जिन व्यापारियों का बहुत ज्यादा बाकी है, उनसे चेंबर ने विरोध किया है कि वह बकाया राशि का भुगतान करें और भुगतान करने में किसी तरह की तकलीफ आती हो तो आवेदन देकर विभागीय अधिकारियों से समय लें। किस्तों में राशि का भुगतान करें। लेकिन उपभोग की गई बिजली का बिल का भुगतान करना चाहिए। बिलों में यदि त्रुटि है तो उसके सुधार की व्यवस्था भी विभाग कर रहा है, उसमें भी हर संभव सहयोग मिलेगा।
ये खबर भी पढ़ें: हित चिंतक सहकारी ऋण समिति देगी 9% लाभांश, 27 सितंबर को आमसभा में होगी घोषणा
हर के व्यापारियों की लीज नवीनीकरण प्रकरण पर भारतीय इस्पात प्राधिकरण और भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा जारी जारी सर्कुलर में व्याप्त विसंगतियों को दूर कर दिए गए 1 वर्ष के अवधि के लिए तीन अगस्त 2026 से समयावधि आरंभ होगी। इसमें जो विरोधाभास था। इसको प्रबंधन ने आज दूर किया है। बिजली बिलों के ऑनलाइन भुगतान में आने वाली तकनीकी त्रुटियां को भी प्रबंधन ने माना है और यदि किसी व्यापारी को बिल भुगतान करने में तकलीफ आती है तो उसके लिए शॉप क्षेत्र में विशेष काउंटर की स्थापना किया गया है। इसकी जानकारी भी प्रभारी मुख्य महाप्रबंधक ने व्यापारियों को दी है।
भिलाई स्टील सिटी चैंबर ऑफ़ कॉमर्स ने शहर के व्यापारियों के लिए लीज नवीनीकरण में उन्हें कितनी राशि का भुगतान करना है, इसकी जानकारी प्राप्त करने के लिए एक आवेदन तैयार कर सभी दुकानों को दिए जा रहे हैं। जिसको भरकर नगर सेवा विभाग में जमा करना होगा, तभी भिलाई इस्पात संयंत्र के द्वारा उसे संबंधित आवेदन करता को बताया जाएगा कि आपको लीज नवीनीकरण के लिए कितनी राशि का भुगतान करना है। दिए गया आवेदन को व्यापारी की सहमति नहीं मानी जाएगी। इस बात पर भी स्पष्ट चर्चा हुई है।
नगर सेवा विभाग के महाप्रबंधक एबी श्रीनिवास, अतुल नौटियाल, लक्ष्मी, सील चंद्राकर और स्टील सिटी चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन, महासचिव दिनेश सिंघल, राम कुमार गुप्ता, पीयूष जैन ने भिलाई टाउनशिप के व्यापारियों की समस्या लीज प्रकरण और अनेक मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। व्यापारियों ने सुझाव देते हुए कहा-सेक्टर 1 से सेक्टर 9 तक और टाउनशिप के क्षेत्र की सड़कों और अन्य साफ सफाई व्यवस्था पर भी ध्यान देना चाहिए। व्यापारी भी इसके लिए पूरा सहयोग करेंगे।
स्टील सिटी चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों में ज्ञानचंद जैन, रामकुमार गुप्ता, दिनेश सिंघल, ज्ञानचंद बाकलीवाल, पीयूष जैन, प्रवीण तिवारी, श्री कांत उपाध्याय, डी एच सिंह, उमेश गुप्ता, प्रदीप बाकलीवाल सहित प्रत्येक सेक्टर के व्यापारी प्रतिनिधि बैठक में शामिल रहे।



