शाम पांच बजे तक कुल 3514 कर्मचारियों में से 3291 ने मतदान किए। प्राथमिक सूचना के अनुसार 93.65% मतदान किया गया।
सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के इस्को स्टील प्लांट ने इतिहास रच दिया। 107 सालों के इतिहास में पहली बार कर्मचारियों को वोट डालने का अधिकार मिला। मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा हासिल कराने के लिए बंपर वोटिंग की। शाम पांच बजे तक कुल 3514 कर्मचारियों में से 3291 ने मतदान किए। प्राथमिक सूचना के अनुसार 93.65% कर्मचारियों ने वोट डाले हैं। आधिकारिक रूप से घोषणा बाकी है।
51 प्रतिशत से अधिक वोट पाने वाली यूनियन को मान्यता प्राप्त का दर्जा हासिल हो जाएगा। अगर, इससे कम वोट मिला तो 20 प्रतिशत से अधिक वाली यूनियनों को लेकर एक काउंसिल बनाई जाएगी। मुख्य मुकाबला इंटक और बीएमएस के बीच है। सीटू ने भी वोट काटने के लिए पूरी ताकत झोंकी है।
अब देखना यह है कि CITU, INTUC, BMS, AIUTUC, IMU, HMS और AITUC को कितना वोट मिलता है। शाम 7 बजे तक वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। उम्मीद है कि 10 बजे तक रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।
दोपहर 3 बजे तक 3514 कर्मचारियों में से 2758 कर्मियों ने मतदान कर दिया था। इससे पहले दोपहर 12 बजे तक 1563 और 1 बजे तक 2035 कर्मचारी वोट डाल चुके थे।
