Skip to content
24/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL बोनस की रकम तय करें उत्पादन आधारित फॉर्मूला PRP पर, BAKS ने की CGM कार्यालय पर नारेबाजी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बोनस की रकम तय करें उत्पादन आधारित फॉर्मूला PRP पर, BAKS ने की CGM कार्यालय पर नारेबाजी

Azmat ali 24/09/2026 1 minute read
BAKS Raises Slogans at the SAIL CGM office Demanding a bonus Based on the PRP Formula

बीएकेएस ने एसएमएस 2 सीसीएस सीजीएम कार्यालय के समक्ष किया जोरदार विरोध प्रदर्शन। चरणबद्ध आंदोलन का द्वितीय चरण।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ ने अपने द्वितीय चरण के द्वितीय दिवस के आंदोलन के तहत एसएमएस 2 सीसीएस सीजीएम कार्यालय के समक्ष जोरदार विरोध प्रदर्शन किया है। कार्यक्रम का संचालन विभागीय प्रतिनिधि अनिरुद्ध शर्मा ने किया। प्रदर्शन में संयंत्र के नियमित कर्मचारियों ने भाग लिया।

गौरतलब है कि बीएसएल कर्मचारियों के 45 से अधिक मुद्दे सेल कॉर्पोरेट स्तर पर लंबित है तो वहीं, 60 से अधिक मुद्दे बोकारो इस्पात संयंत्र स्तर पर लंबित है। बीएकेएस सहित कई यूनियनों ने वेज रीविजन 2017, एरियर, बोनस फॉर्मूला, एनजेसीएस में सुधार, ग्रेज्यूटी पर अलग अलग न्यायालयों में मुकदमा दायर किया है।

ये खबर भी पढ़ें: बैंक हड़ताल: 28 से 30 सितंबर तक स्ट्राइक, SBI ने पहले निपटा लेने को कहा जरूरी काम

सभा को संबोधित करते हुए विभागीय प्रतिनिधि त्रिवेणी सिंह ने कर्मचारियों के मुद्दे पर आगे होने वाले आमरण अनशन तथा मौन जुलस पर समर्थन मांगा तथा कहा कि अब बगैर आर या पार के कुछ हासिल नहीं हो सकता है। इस्पात मंत्रालय से लेकर सरकार के मौन व्रत ने मैनेजमेंट द्वारा कर्मचारियों के सैकड़ों मांगों को लंबित रखवाने में सहयोग किया है। इसलिए अब बीएसएल कर्मचारियों को एक साथ सड़क पर संघर्ष करना ही अंतिम विकल्प है। इस विरोध प्रदर्शन में यूनियन महासचिव हरिओम, अध्यक्ष दिलीप कुमार, उपमहासचिव माणिक मुंडा, कोषाध्यक्ष राहुल साव, कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों ने भी संबोधित किया।

ये खबर भी पढ़ें: Chhattisgarh News: उच्च शिक्षा विभाग ने मंत्रिपरिषद के निर्णय की गलत व्याख्या कर बंद कर दी पेंशन, मुख्यमंत्री जी ध्यान दें…

विभागीय प्रतिनिधि अनिरुद्ध शर्मा तथा त्रिवेणी सिंह ने कहा कि अवैध फार्मूला को रद्द कर उत्पादन आधारित फॉर्मूला (PRP) बनाने की हमारी मांगे नहीं सुनी गई तो,द्वितीय चरण के बाद सभी बड़े विभागों में विरोध प्रदर्शन के उपरांत तृतीय चरण में कला झंडा के साथ मौन जुलूस और अंत में यूनियन की ओर से आमरण अनशन किया जाएगा। ये तानाशाही व्यवहार अब अपनी सीमा पार कर चुका है।

ये खबर भी पढ़ें: Ferro Scrap Nigam: कर्मचारियों को 25 हजार बोनस, रेगुलर कर्मी पाएंगे चांदी का 50 ग्राम और ठेका मजदूर 20 ग्राम सिक्का

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 39 महीने का एरियर्स, 10वां वेतन समझौता और अधिक बोनस पर सीटू का बोरिया गेट पर कल प्रदर्शन, पढ़ें
Next: SAIL के डायरेक्टर पर्सनल से BSP ठेकेदारों ने कहा-हादसे का कारण छंटनी, रिटेंशन का हक दीजिए, बदहाल है टाउनशिप

Related Stories

BSP contractors told the SAIL Director (Personnel) that retrenchment was the cause of the accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के डायरेक्टर पर्सनल से BSP ठेकेदारों ने कहा-हादसे का कारण छंटनी, रिटेंशन का हक दीजिए, बदहाल है टाउनशिप

Azmat ali 24/09/2026
CITU Protest at Boriya Gate on September 25 Regarding Arrears Wage Agreement and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

39 महीने का एरियर्स, 10वां वेतन समझौता और अधिक बोनस पर सीटू का बोरिया गेट पर कल प्रदर्शन, पढ़ें

Azmat ali 24/09/2026
SAIL ISP Union Election Voter Turnout by 1 PM Results Expected Tonight
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: दोपहर 1 बजे तक 55 प्रतिशत मतदान, शाम को पता चलेगा रुझान

Azmat ali 24/09/2026

You May Have Missed

BSP contractors told the SAIL Director (Personnel) that retrenchment was the cause of the accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के डायरेक्टर पर्सनल से BSP ठेकेदारों ने कहा-हादसे का कारण छंटनी, रिटेंशन का हक दीजिए, बदहाल है टाउनशिप

Azmat ali 24/09/2026
BAKS Raises Slogans at the SAIL CGM office Demanding a bonus Based on the PRP Formula
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बोनस की रकम तय करें उत्पादन आधारित फॉर्मूला PRP पर, BAKS ने की CGM कार्यालय पर नारेबाजी

Azmat ali 24/09/2026
CITU Protest at Boriya Gate on September 25 Regarding Arrears Wage Agreement and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

39 महीने का एरियर्स, 10वां वेतन समझौता और अधिक बोनस पर सीटू का बोरिया गेट पर कल प्रदर्शन, पढ़ें

Azmat ali 24/09/2026
SAIL ISP Union Election Voter Turnout by 1 PM Results Expected Tonight
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: दोपहर 1 बजे तक 55 प्रतिशत मतदान, शाम को पता चलेगा रुझान

Azmat ali 24/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.