Skip to content
30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो स्टील प्लांट की ED HR राजश्री बनर्जी के घर का घेराव, प्रदर्शनकारियों ने लहराया झाड़ू, पुलिस से झड़प, दोपहर 3 बजे निकल सकीं बाहर, पढ़ें
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट की ED HR राजश्री बनर्जी के घर का घेराव, प्रदर्शनकारियों ने लहराया झाड़ू, पुलिस से झड़प, दोपहर 3 बजे निकल सकीं बाहर, पढ़ें

Azmat ali 30/09/2026 1 minute read
Residence of Rajashree Banerjee ED HR of Bokaro Steel Plant Gheraoed Protesters Waved Brooms 1

Bokaro Steel Plant: ईडी एचआर के घर के बाहर प्रदर्शन में एक बुजुर्ग महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई। अफरा-तफरी के हालात बन गए।

  • बोकारो में आवास बचाओ संघर्ष समिति ने आवास का घेराव किया।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बोकारो स्टील प्लांट के आवास को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। आक्रोशित लोगों ने सेक्टर 4 बी स्थित ईडी एचआर राजश्री बनर्जी के आवास को ही घेर लिया। सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक बवाल चलता रहा। सीआइएसएफ जवानों और पुलिस को खासा मशक्कत करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल थे। महिलाएं हाथों में झाड़ू लिए गेट पर बवाल करती रहीं। बैरिकेडिंग को तोड़कर ईडी के घर तक पहुंची भीड़ से पुलिस कमिर्यों से काफी देर तक धक्का-मुक्की होती रही। किसी तरह भीड़ को शांत किया गया। बीएसएल प्रबंधन से आवास मरम्मत आदि को लेकर मिले आश्वासन के बाद प्रदर्शन को समाप्त कर दिया गया। इसके बाद ईडी एचआर आवास से बाहर निकलीं। कार्यालय पहुंचते ही कामकाज में मशगूल हो गईं।

बोकारो में आवास बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर बुधवार सुबह बीएसएल की ईडी एचआर के आवास घेराव का कार्यक्रम तय था। प्रदर्शन के दौरान आंदोलनकारियों ने बैरिकेड तोड़कर आवास परिसर में प्रवेश किया। समिति के सदस्यों ने जबरन आवास खाली कराने का विरोध करते हुए अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की।

समिति का कहना है कि आवास खाली कराने से पहले जर्जर आवासों की मरम्मत कराई जाए और उसके बाद ही वैकल्पिक आवास उपलब्ध कराया जाए। आंदोलनकारियों ने बीएसएल प्रबंधन से इस मामले में उचित समाधान की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान भीड़ में मौजूद एक वृद्ध महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आंदोलन को लेकर मौके पर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई। समिति ने अपनी मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की बात कही है। इधर- बीएसएल प्रबंधन आगे की रणनीति को लेकर बैठकों का दौर शुरू कर चुका है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Breaking News: DGM समेत 3 BSP अधिकारी सस्पेंड, ED वर्क्स का चला चाबुक, सेफ्टी की धज्जियां उड़ाने पर एक्शन
Next: ईडी एचआर के आवास का घेराव: बीएसएल प्रबंधन बोला-नए आवंटित आवासों का तेजी से हो रहा मेंटेनेंस, जर्जर मकान करें खाली

Related Stories

SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026
Bokaro Steel Plant Management says maintenance of newly allotted quarters is proceeding rapidly
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ईडी एचआर के आवास का घेराव: बीएसएल प्रबंधन बोला-नए आवंटित आवासों का तेजी से हो रहा मेंटेनेंस, जर्जर मकान करें खाली

Azmat ali 30/09/2026
Breaking News 3 officers Including a DGM Suspended Over Unsafe Work ED Works Takes Action
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: DGM समेत 3 BSP अधिकारी सस्पेंड, ED वर्क्स का चला चाबुक, सेफ्टी की धज्जियां उड़ाने पर एक्शन

Azmat ali 30/09/2026

You May Have Missed

SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026
Bokaro Steel Plant Management says maintenance of newly allotted quarters is proceeding rapidly
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ईडी एचआर के आवास का घेराव: बीएसएल प्रबंधन बोला-नए आवंटित आवासों का तेजी से हो रहा मेंटेनेंस, जर्जर मकान करें खाली

Azmat ali 30/09/2026
Residence of Rajashree Banerjee ED HR of Bokaro Steel Plant Gheraoed Protesters Waved Brooms 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट की ED HR राजश्री बनर्जी के घर का घेराव, प्रदर्शनकारियों ने लहराया झाड़ू, पुलिस से झड़प, दोपहर 3 बजे निकल सकीं बाहर, पढ़ें

Azmat ali 30/09/2026
Breaking News 3 officers Including a DGM Suspended Over Unsafe Work ED Works Takes Action
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: DGM समेत 3 BSP अधिकारी सस्पेंड, ED वर्क्स का चला चाबुक, सेफ्टी की धज्जियां उड़ाने पर एक्शन

Azmat ali 30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.