दुर्ग जिले के सांसद विजय बघेल ने सीपीआर देने की प्रक्रिया को देखा। सबको सीखने की अपील, ताकि जान बचाने में सहभागी बनें।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट द्वारा संचालित सेक्टर 9 हॉस्पिटल में छोटे-छोटे ऐसे काम हो रहे हैं, जिसका फायदा मरीजों को हो रहा है। हॉस्पिटल के प्रभारी डॉक्टर उदय का प्रयास रंग ला रहा है। हेल्प डेस्क से लेकर प्राथमिक जांच तक की सुविधा काफी चर्चा में है। सांसद विजय बघेल भी हॉस्पिटल पहुंचे और वहां की सुविधाओं का जायजा लिए।
ओपीडी परिसर में सीपीआर देने का तरीका बताया जा रहा था। वहां भी सांसद रुके और बारीकी से जानकारी प्राप्त की। जीवन रक्षक प्रणाली का संदेश दिए। जान बचाने की अपील की।
सांसद विजय बघेल को डाक्टर उदय ने नई सुविधाओं के बारे में जानकारी। मौके पर पहुंचकर सांसद ने सारी सुविधाओं को देखा। मरीजों से फीडबैक लिए। काउंटर पर लगी लाइन और ओपीडी में बैठे मरीजों की समस्याएं भी सुनी। कई जान-पहचान वाले भी टकराए। इस दौरान सेक्टर 9 हॉस्पिटल के चिकित्सक आदि मौजूद रहे।
