Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026 1 minute read
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections

बीएसपी उच्च प्रबंधन को ये शिकायत मिली है कि कई अधिकारी अपने आफिस में दारू रखे हुए हैं। उनके टेबल के नीचे बोतल पड़ी हुई है।

  • सेल भिलाई स्टील प्लांट में सुरक्षित कामकाज को बढ़ावा देने पर फोकस।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट में अब सख्ती शुरू हो गई है। लगातार डेढ़ साल से समझाने के बाद भी कुछ लोग सुरक्षित कामकाज की परंपरा पर अमल नहीं कर रहे थे। तीन अधिकारियों को सस्पेंड करने के बाद अब तेजी से कार्रवाई बढ़ाने का दौर शुरू कर दिया गया है।

ईडी वर्क्स राकेश कुमार खुद छापेमारी कर रहे हैं। संडे को घर बैठने के बजाय वह रेल मिल और कोक ओवन पहुंच गए। विभागीय अधिकारियों को भनक तक नहीं लगी। काफी देर तक दोनों जगह घूमते रहे। कामकाज कर रहे कार्मिकों से संवाद किए। सुरक्षित काम करने की नसीहत दी। साथ ही प्रबंधन की ओर से ये मैसेज दे दिया गया है कि हादसा नहीं होने देना है। घर से प्लांट से सुरक्षित रहना है।

ये खबर भी पढ़ें: इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

नशे की हालत में ड्यूटी करने वाले भी हादसे को दावत दे रहे हैं। इसलिए जो अधिकारी और कर्मचारी कार्यस्थल पर दारू का सेवन करते हैं, वह तत्काल अपनी इस परंपरा को बंद कर दें। शिकायत मिलने या रंगे हाथ पकड़े जाने पर तत्काल मेडिकल कराया जाएगा। सस्पेंड और टर्मिनेट तक की कार्रवाई होनी तय है।

ये खबर भी पढ़ें: Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

पर्सनल विभाग के अधिकारियों का कहना है क उच्च प्रबंधन को ये शिकायत मिली है कि कई अधिकारी अपने आफिस में दारू रखे हुए हैं। उनके टेबल के नीचे बोतल पड़ी हुई है। ऐसे लोगों को चिन्हित करके कार्रवाई को तेज किया जाएगा। मकसद ये है कि हादसे का कारण नशा न बनने पाए। साथ ही नशा करने वाले कार्मिकों को सूचित कर दिया गया है कि नौकरी बचाना है तो नशे की हालत में प्लांट न आएं। वरना, दोबारा प्लांट में घुस नहीं पाएंगे। छापेमारी में पकड़े गए तो बड़ा एक्शन होगा। कोई बचा नहीं पाएगा। इसलिए प्लांट के अंदर दारू के नशे में मत आइएगा।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Bhilai Apprentice: अप्रेंटिस के 710 पद, ITI से ग्रेजुएट तक के युवाओं को मौका; आवेदन की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर, 9,600 से ₹12,300 तक स्टाइपेंड

वहीं, प्रबंधन ने ये भी स्पष्ट कर दिया है कि ठेका मजदूरों को फोन पर काम बताकर मौके से गायब होने वाले पकड़े जाएंगे। संबंधित अधिकारी को मौके पर रहना जरूरी है। अन्यथा विभागीय कार्रवाई से जूझना पड़ेगा। पिछले दिनों ठेका मजदूरों की मौत के वक्त मौके पर कोई नहीं था।

ये खबर भी पढ़ें: पेंशन-ग्रेच्युटी करें बहाल: प्रोफेसर्स का प्रदर्शन, क्रिकेटर राजेश चौहान संग सपोर्ट में उतरे एक्स स्टूडेंट्स, वित्त मंत्री जी ये आपके गुरु हैं…

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल
Next: BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.