Skip to content
03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026 1 minute read
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts

कोल इंडिया लिमिटेड: 2025 में कर्मचारियों को 1 लाख 3 हजार रुपए बोनस मिला था। जबकि, 2020 में 68 हजार 500 रुपए खाते में आया था।

  • एटक के रमेंद्र कुमार , एचएमएस के हरभजन सिंह सिद्धू, बीएमएस के के. लक्ष्मा रेड्डी और सीटू के डीडी रामनंदन बैठक में शामिल थे।

सूचनाजी न्यूज, कोलकाता। टाटा, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) में बोनस राशि तय होने के बाद अब कोल इंडिया में बोनस तय कर दिया गया है। कोल इंडिया लिमिटेड के करीब 2 लाख कर्मचारियों का बोनस तय करने के लिए कोलकाता में अहम बैठक हुई। कोल इंडिया के कोलकाता स्थित कोल भवन में एपेक्स जेसीसी के ट्रेड यूनियन प्रतिनिधियों की बैठक में अंतिम मुहर लगाया गया। बोनस की राशि तय कराने में यूनियन नेताओं के  पसीने छूट गए। प्रबंधन का प्रस्ताव ₹1.08 लाख था, जबकि यूनियन नेताओं ने 1 लाख 20 हजार रुपए की मांग की। काफी देर तक माथापच्ची के बाद प्रबंधन ने 1 लाख 9 हजार 500 रुपए का प्रस्ताव दिया। इससे आगे बढ़ने को तैयार नहीं था। सुबह 11 बजे से मीटिंग शुरू हुई, जो समाचार लिखे जाने तक चलती रही। अंत में 1 लाख 10 हजार 250 रुपए बोनस तय हो गया है। पिछली बार की बढोत्तरी से राशि कम हो गई है। मैनपॉवर कम और प्रोडक्शन बढ़ने के आंकड़े से राशि अधिक होनी थी। इस बात से कइयों को मायूसी हाथ लगी है।

बोनस बैठक में एपेक्स जेसीसी से सीटू के डीडी रामनंदन, एचएमएस के हरभजन सिंह सिद्धू, एटक के रमेंद्र कुमार और  बीएमएस के के. लक्ष्मा रेड्डी शामिल हुए। सीआइएल से चेयरमैन, निदेशक (एचआर)/निदेशक (मार्केटिंग), निदेशक (वित्त) और कार्यकारी निदेशक (वित्त) आदि शामिल रहे। कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय करने के लिए शनिवार सुबह 11 बजे से बैठक शुरू हुई। कंपनी के परफॉर्मेंस आदि पर प्रेजेंटेशन दिए गए। यूनियन नेताओं ने अलग से भी आपस में बैठक करके रणनीति तय की थी। सबका एकमत था कि बोनस की राशि बढ़ाकर ही लिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Bhilai Apprentice: अप्रेंटिस के 710 पद, ITI से ग्रेजुएट तक के युवाओं को मौका; आवेदन की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर, 9,600 से ₹12,300 तक स्टाइपेंड

बता दें कि साल 2025 में कर्मचारियों को 1 लाख 3 हजार रुपए बोनस मिला था। जबकि, 2020 में 68 हजार 500 रुपए खाते में आया था। कंपनी का शुद्ध लाभ 2025-26 में तकरीबन 31,071 करोड़ था। त्योहार से पहले बोनस तय करने के लिए कर्मचारियों का प्रबंधन पर दबाव था। दूसरी ओर सेल कर्मचारियों का बोनस इस बार 32 हजार रुपए और ट्रेनीज का 25 हजार 800 रुपए तय किया गया है। जल्द ही राशि कर्मचारियों के खाते में डाल दी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: पेंशन-ग्रेच्युटी करें बहाल: प्रोफेसर्स का प्रदर्शन, क्रिकेटर राजेश चौहान संग सपोर्ट में उतरे एक्स स्टूडेंट्स, वित्त मंत्री जी ये आपके गुरु हैं…

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Related Stories

BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
The Chairman of the SAIL SC-ST Federation along with six members, is arriving in Bhilai
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL एससी-एसटी फेडरेशन के अध्यक्ष संग 6 सदस्य पहुंच रहे BHILAI, प्रमोशन, वेलफेयर आदि पर DIC-ED से होगी बात

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
The Chairman of the SAIL SC-ST Federation along with six members, is arriving in Bhilai
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL एससी-एसटी फेडरेशन के अध्यक्ष संग 6 सदस्य पहुंच रहे BHILAI, प्रमोशन, वेलफेयर आदि पर DIC-ED से होगी बात

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.